होम / बिजनेस / Disprz ने सीरीज C फंडिंग में जुटाई भारी-भरकम राशि, अब ये है कंपनी का प्लान 

Disprz ने सीरीज C फंडिंग में जुटाई भारी-भरकम राशि, अब ये है कंपनी का प्लान 

फंडिंग राउंड में जुटाई गई धनराशि का इस्तेमाल कंपनी अपनी विस्तार योजनाओं को अमल में लाने के लिए करेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कॉरपोरेट लर्निंग और स्किलिंग सेक्टर के लीडिंग इनोवेटर डिस्प्रज (Disprz) ने सीरीज C फंडिंग राउंड में 30 मिलियन डॉलर जुटाए हैं. इस राउंड का नेतृत्व लुमोस कैपिटल ग्रुप और 360 वन एसेट (IIFL) ने किया, जिसमें केई कैपिटल, KOIS और डलास वेंचर कैपिटल शामिल रहे. राउंड में जुटाई गई धनराशि का उपयोग वैश्विक बाजार में विस्तार और उत्पाद विकास के लिए किया जाएगा, 

इन्हें प्रदान करती है सेवा
2015 में अपनी स्थापना के बाद से, डिस्प्रज ने संगठनों के सीखने, कौशल विकास और लोगों की उन्नति के दृष्टिकोण में क्रांति लाने के अपने मिशन के साथ उल्लेखनीय वृद्धि हासिल की है. मल्टी-जनरेशनल प्रोडक्ट सूट और स्किल-फर्स्ट दृष्टिकोण के साथ, डिस्प्रज नॉलेज वर्कर्स के लिए कौशल-आधारित प्रतिभा प्रबंधन और फ्रंटलाइन श्रमिकों के लिए लर्निंग-ड्रिवन परफॉरमेंस में सुधार के माध्यम से ठोस व्यावसायिक परिणाम प्राप्त करने के लिए कंपनियों को सशक्त बनाता है. कंपनी ने लगभग 350 संगठनों, 2.8 मिलियन उपयोगकर्ताओं को सेवा प्रदान करते हुए हर महाद्वीप में अपनी उपस्थिति स्थापित की है. ये कंपनी दुनिया के अग्रणी उद्यमों जैसे आईसीआईसीआई बैंक, अमेजन, इंडियन ऑयल, बजाज आलियांज, एथर एनर्जी, HDFC लाइफ, स्टारबक्स, AIA, पेट्रोनास, शराफ DG, नियोम, रिवोली, कोटक लाइफ इंश्योरेंस आदि को सेवाएं प्रदान करती है.

अमेरिकी बाजार पर नजर
Disprz की योजना भारत, मध्य पूर्व और दक्षिण पूर्व एशिया सहित उभरते बाजारों में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने की है, जहां यह पहले से ही संचालित है. इसके अतिरिक्त, कंपनी का लक्ष्य अमेरिकी बाजार में विस्तार करना है. डिस्प्रज के सह-संस्थापक और सीईओ, सुब्बू विश्वनाथन ने कहा कि हमारी कंपनी लर्निंग और स्किलिंग स्पेस में इनोवेशन में सबसे आगे है. हमारा प्लेटफॉर्म किसी भी प्रकार के कार्यबल के लिए कैपेबिलिटी-बिल्डिंग या अपस्किलिंग समस्या का समाधान कर सकता है. हमने दुनिया के शुरुआती कौशल-आधारित लर्निंग प्लेटफॉर्मों में से एक का निर्माण किया है और पिछले 8 वर्षों में कई पहलुओं में नवाचार किया है. 

पहली सेंटॉर बनने को तैयार
सुब्बू विश्वनाथन ने आगे कहा कि दुनिया तेजी से AI को अपना रही है और संगठन यह महसूस कर रहे हैं कि अपस्किलिंग और रीस्किलिंग केवल HR के लिए ही नहीं, बल्कि प्रत्येक कार्य के लिए जरूरी है. ऐसे में हम अगले 4-5 वर्षों में अपनी प्लेटफॉर्म कैटेगरी में भारत की पहली सेंटॉर (100 मिलियन डॉलर प्रॉफिट वाली कंपनी) बनने की दिशा में आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं. वहीं, Disprz की तरफ से बताया गया है कि इस धनराशि का इस्तेमाल कंपनी अपनी वैश्विक टीम का विस्तार करने, डेटा वैज्ञानिकों, कौशल वैज्ञानिकों और सॉफ्टवेयर इंजीनियरों को नियुक्त करने के लिए करेगी. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

4 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

6 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

7 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

9 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

11 hours ago


बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

6 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

59 minutes ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.

3 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

4 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

9 hours ago