होम / बिजनेस / DigiYatra: हवाई यात्री ध्यान दें! आपका चेहरा अब करेगा बोर्डिंग पास की तरह काम

DigiYatra: हवाई यात्री ध्यान दें! आपका चेहरा अब करेगा बोर्डिंग पास की तरह काम

देश के कुछ शहरों में स्थित एयरपोर्ट्स पर यात्रियों को बोर्डिंग पास के लिए केवल अपना चेहरा दिखाना होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः देश के कुछ शहरों में स्थित एयरपोर्ट्स पर यात्रियों को बोर्डिंग पास के लिए केवल अपना चेहरा दिखाना होगा. नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को बोर्डिंग को कागज रहित और निर्बाध बनाने के लिए दिल्ली हवाई अड्डे पर डिजीयात्रा शुरू की है. 

चेहरे की पहचान से होगी सुरक्षा जांच, सीट मिलना

अब एयरपोर्ट्स पर यात्रियों के चेहरे से उनकी सुरक्षा जांच और सीट मिलना भी हो जाएगा.  यह सिस्टम एयरपोर्ट्स पर सुरक्षा भी बढ़ाएगा क्योंकि हवाई यात्रियों के डेटा को एयरलाइन के प्रस्थान नियंत्रण प्रणाली से सत्यापित किया जाएगा, जो केवल नामित यात्रियों को टर्मिनल में प्रवेश करने की अनुमति देगा. 

इन एयरपोर्ट्स पर करना होगा ये प्रोसेस

दिल्ली, वाराणसी और बैंगलोर हवाईअड्डों पर कागज रहित प्रवेश प्राप्त करने के लिए आपको निम्नलिखित कदम उठाने होंगेः

1. आपको सबसे पहले डिजीयात्रा ऐप डाउनलोड करना होगा.

2. एक बार डाउनलोड हो जाने के बाद, ऐप पर अपना विवरण दर्ज करें.

3. आधार आधारित जानकारी प्रस्तुत करें.

4. एक सेल्फी कैप्चर करें

5. बोर्डिंग पास को स्कैन करना होगा

6. संबंधित हवाई अड्डे के साथ साझा किए जाने वाले क्रेडेंशियल्स.

7. आपको सबसे पहले एयरपोर्ट ई-गेट पर बार कोडेड बोर्डिंग पास को स्कैन करना होगा.

8. ई-गेट पर फेशियल रिकग्निशन सिस्टम आपकी पहचान और यात्रा दस्तावेज को मान्य करेगा.

9. अब ई-गेट से आप एयरपोर्ट में प्रवेश कर सकते हैं.

10. आपको सुरक्षा क्लियर करने और विमान में चढ़ने की सामान्य प्रक्रिया से गुजरना होगा.

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने 15 अगस्त को डिजीयात्रा ऐप का बीटा संस्करण लॉन्च किया था. DIAL दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGIA) का संचालन करता है, जो भारत का सबसे बड़ा हवाई अड्डा है.

VIDEO: 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

13 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

14 hours ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

17 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

18 hours ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

18 hours ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

13 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

14 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

18 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

13 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

17 hours ago