✕

होम / बिजनेस / DGCA की पायलटों को दो टूक, 1 जून से ही लागू होगा नया नियम

DGCA की पायलटों को दो टूक, 1 जून से ही लागू होगा नया नियम

इन नियमों के ना होने के कारण यात्रियों को ज्‍यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है. पिछले साल कई ऐसे मामले सामने आए जहां पायलटों ने उड़ान भरने से इनकार कर दिया. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पायलटों के लिए लागू होने वाले नए नियमों को लेकर DGCA ने साफ कर दिया है कि वो 1 जून से ही लागू होंगे. दरअसल इस तारीख में बदलाव को लेकर फेडरेशन ऑफ इंडियन एयरलाइं ने DGCA से इन नियमों को लागू करने के लिए ज्‍यादा समय की मांग की थी. लेकिन DGCA ने एक बयान जारी कर साफ कर दिया है कि  नियम अपनी तय तारीख से ही लागू होंगे. 

आखिर क्‍या है ये फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन? 
फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन पायलटों को ड्यूटी करने को लेकर बनाए गए नए नॉर्म्‍स हैं. DGCA के द्वारा संशोधित किए गए इस कार्यक्रम के अनुसार, पायलटों के लिए साप्ताहिक आराम का समय बढ़ाकर 48 घंटे कर देंगे और रात के संचालन के दौरान लैंडिंग की संख्या भी दो तक सीमित कर देंगे. इसके अलावा, पायलटों के लिए रात का समय 0000-0600 घंटे तक बढ़ाया जाएगा, जबकि पहले यह 0000-0500 घंटे था. 

पायलट एसोसिएशन ने किया था ये आग्रह 
इन नए नियमों को लेकर फेडरेशन ऑफ इंडियन एयरलाइंस  पायलटों की एसोसिएशन ने DGCA से आग्रह किया था कि वो इसे लागू करने की तारीख को आगे बढ़ा दे. इस एसोसिएशन में एयर इंडिया, इंडिगो, स्‍पाइसजेट सहित दूसरी एविएशन कंपनियों के सदस्‍य शामिल हैं. DGCA की ओर से ये नए नार्म्‍स 8 जनवरी को लागू किए गए थे. लेकिन डीजीसीए ने साफ कर दिया है कि इस मामले में FIA को उचित कदम उठाने होंगे.  डीजीसीए ने ये भी साफ कर दिया है कि एयरलाइन कंपनियों को इसमें तिमाही थकान रिपोर्ट को भी जारी करना होगा. उन्‍हें गैर दंडात्‍मक और गोपनीयता नीति का पालन करना होगा. दरअसल इन नियमों को बनाने के पीछे डीजीसीए का मकसद विमानों का सुरक्षित संचालन है. 

इसलिए बनाने पड़े ये नियम 
दरअसल कई बार ऐसा देखा जाता है जब पायलट थकान का हवाला देकर उड़ान भरने से इनकार कर देते हैं. बीते कुछ समय में ऐसे कई मामले सामने आए हैं जिसमें पायलटों ने उड़ान भरने से मना कर दिया था. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल इस तरह का मामला लखनऊ से निकलकर सामने आया जहां चेन्‍नई के जा रही एक फ्लाइट के पायलट ने उड़ान भरने से इनकार कर दिया. इससे यात्रियों को असुविधा हुई. इसी तरह एयर इंडिया की एक फ्लाइट जो लंदन से दिल्‍ली जा रही थी उसे मौसम खराब होने के कारण जयपुर के लिए डायवर्ट करना पड़ा. लेकिन बाद में वहां से पायलट ने उड़ान भरने से इनकार कर दिया. 

ये भी पढ़ें: Bayju’s के‍ लिए दुनिया के इस ताकतवर देश से आई बुरी खबर, अदालत ने सुनाया ये फैसला
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

17 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

17 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

18 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

20 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

22 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

18 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.