✕

होम / बिजनेस / घाटे के बावजूद तिमाही नतीजों ने बढ़ाया निवेशकों भरोसा, Paytm के शेयरों ने पकड़ी रफ्तार

घाटे के बावजूद तिमाही नतीजों ने बढ़ाया निवेशकों भरोसा, Paytm के शेयरों ने पकड़ी रफ्तार

Paytm को मार्च तिमाही में घाटा हुआ है, लेकिन घाटे की रफ्तार में कमी और ऑपरेशनल सेगमेंट में सुधार ने निवेशकों को उम्मीद दी है. इसके चलते बाजार में कंपनी के शेयरों में तेजी आई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

डिजिटल पेमेंट्स कंपनी पेटीएम (Paytm) की पैरेंट फर्म, वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (One97Communications) को वित्त वर्ष 2025 की अंतिम तिमाही (जनवरी-मार्च) में 540 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है. हालांकि, यह नुकसान पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले मामूली कम है, जब कंपनी को 550 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था. इस घाटे के वाबजूद कंपनी के शेयर में बुधवार को काफी तेजी देखी जा रही है. शेयर बाजार में कारोबारी सत्र के दौरान कंपनी का शेयर 7 प्रतिशत के ज्यादा की तेजी से कारोबार करता दिख रहा है. 

दिसंबर तिमाही से घाटा बढ़ा

पिछली तिमाही यानी अक्टूबर-दिसंबर 2024 में पेटीएम को 208 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था. लेकिन मार्च तिमाही में यह बढ़ गया है. इस बढ़े घाटे के पीछे मुख्य वजह कंपनी द्वारा एक बार में किया गया 492 करोड़ रुपये का खर्च है, जो एंप्लॉयी स्टॉक ऑप्शन के कारण हुआ. उल्लेखनीय है कि कंपनी के संस्थापक और सीईओ विजय शेखर शर्मा ने इस दौरान 21 करोड़ रुपये के स्टॉक ऑप्शंस छोड़ दिए.

रेवेन्यू में आई 16% की गिरावट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जनवरी-मार्च 2025 तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू 16% गिरकर 1912 करोड़ रुपये रह गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 2267 करोड़ रुपये था. हालांकि, तिमाही आधार पर इसमें 5% की वृद्धि हुई है. दिसंबर तिमाही में यह आंकड़ा 1828 करोड़ रुपये था. वहीं, पूरे वित्त वर्ष 2025 के लिए पेटीएम का कुल रेवेन्यू 31% घटकर 6900 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह 9978 करोड़ रुपये था.

फाइनेंशियल सर्विसेज और लोन डिस्ट्रीब्यूशन

कंपनी के अनुसार, तिमाही आधार पर फाइनेंशियल सर्विसेज रेवेन्यू में 9% की बढ़त दर्ज की गई है और यह 545 करोड़ रुपये तक पहुंचा. वहीं, मर्चेंट लोन डिस्ट्रीब्यूशन बढ़कर 4315 करोड़ रुपये रहा.इस रिपोर्ट के बाद कंपनी के शेयरों में हलचल देखी जा सकती है, जो पहले ही मंगलवार को 6% गिरावट के साथ 815.30 रुपये पर बंद हुए थे.

शेयर में  उछाल

पेटीएम के ताजा तिमाही नतीजों के बाद निवेशकों की धारणा में सुधार देखा गया है. कंपनी का घाटा साल-दर-साल थोड़ा कम हुआ है और फाइनेंशियल सर्विसेज रेवेन्यू में बढ़ोतरी देखने को मिली है. इसके चलते बुधवार को पेटीएम के शेयरों में तेज उछाल आया और खबर लिखे जाने तक यह 7.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 876.05 रुपये पर कारोबार कर रहे थे. निवेशकों ने घाटा कम होने और ऑपरेशनल परफॉर्मेंस में सुधार के संकेतों को सकारात्मक रूप में लिया है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

कच्चा तेल नरम, एशियाई बाजार मजबूत, फिर भी गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज कैसी होगी शुरुआत?

मंगलवार को सेंसेक्स 242.65 अंक यानी 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 72,529.07 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी इंडेक्स 64.05 अंक यानी 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 22,716.20 पर बंद हुआ.

6 minutes ago

यूएई भारत में करेगा 25 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश, पोर्ट, एनर्जी और स्पेस पर फोकस

2032 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को 200 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य, भारत में पहले ही करीब 25 अरब डॉलर का निवेश कर चुका है यूएई

15 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की दिवाला जांच: बिना बही-खातों के ₹483 करोड़ के सप्लायर बिल

भाग 2: बॉम्बे रेयॉन की दिवाला प्रक्रिया में उसके सप्लायर्स द्वारा किए गए कुल दावों में से आधे से अधिक का कंपनी के अपने रिकॉर्ड से मिलान नहीं हो सका, इनमें से ₹317 करोड़ चार ट्रेडिंग कंपनियों के थे, जिनके पास कोई मिल नहीं है. संबंधित पक्ष के तौर पर चिन्हित किए गए केवल दो दावे प्रमोटर्स से जुड़े थे, और दोनों का पूरा भुगतान किया गया, जबकि 2,027 कर्मचारियों को प्रति रुपये पर 14 पैसे की वसूली हुई. यह वही कंपनी है, जिसकी खरीद के आधार पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कर्ज दिया, तीन बार पुनर्गठन किया और अंततः ₹1,300 करोड़ से अधिक की रकम को बट्टे खाते में डाल दिया.

15 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले फ्लिपकार्ट की बड़ी तैयारी, 1.4 करोड़ क्यूबिक फीट बढ़ी वेयरहाउसिंग क्षमता

लेह, कारगिल और पूर्वोत्तर के कई नए इलाकों तक पहुंचा ‘द बिग बिलियन डेज’; ईकार्ट नेटवर्क में जुड़े 750 से ज्यादा नए पिन कोड

16 hours ago

अडानी ग्रुप को सेबी से बड़ी राहत, MPS मामले में 4 कंपनियों ने ₹1.48 करोड़ में किया सेटलमेंट

अडानी ग्रुप से जुड़े मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग (MPS) मामले में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने 28 सितंबर को दो अहम आदेश जारी किए.

17 hours ago

बड़ी खबरें