होम / बिजनेस / विनिवेश की दिशा में एक और बड़ा कदम! NMDC के स्टील कारोबार को अलग करने की मिली मंजूरी

विनिवेश की दिशा में एक और बड़ा कदम! NMDC के स्टील कारोबार को अलग करने की मिली मंजूरी

वर्तमान में भारत सरकार की NMDC में 60.79% हिस्सेदारी है. NMDC के बोर्ड ने जुलाई 2021 में डीमर्जर को मंजूरी दी थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी आयरन ओर उत्पादक कंपनी NMDC के स्टील कारोबार को अलग करने की मंजूरी मिल गई है. कल मंगलवार की देर शाम कंपनी एक्सचेंज फाइलिंग से पता चला कि कॉर्पोरेट अफेयर्स मंत्रालय (MCA) ने NMDC से NMDC Steel को अलग करने की मंजूरी दे दी है. 

NMDC स्टील कारोबार के विनिवेश की राह खुली
MCA की मंजूरी का मतलब ये है कि NMDC के स्टील प्लांट के विनिवेश की राह खुल गई है. NMDC ने बताया कि उसे मंगलवार को एमसीए के आदेश मिले हैं और वह मंत्रालय के आदेश में बताई गई आवश्यकताओं के अनुपालन की प्रक्रिया में हैं. NMDC, इस्पात मंत्रालय के तहत राज्य के स्वामित्व वाली कंपनी है. कंपनी लौह अयस्क, तांबा, रॉक फॉस्फेट, चूना पत्थर, डोलोमाइट, जिप्सम, बेंटोनाइट, मैग्नेसाइट, हीरा, टिन, टंगस्टन जैसे खनिजों की एक विस्तृत श्रृंखला की खोज करती है. 

2020 में मिली थी सैद्धांतिक मंजूरी
अक्टूबर 2020 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमिटी ने NMDC से स्टील व्यवसाय के डीमर्जर और NMDC स्टील में सरकार की संपूर्ण होल्डिंग को किसी रणनीतिक खरीदार को बेचकर स्टील बिजनेस के रणनीतिक विनिवेश को सैद्धांतिक रूप से मंजूरी दी थी. वर्तमान में भारत सरकार की NMDC में 60.79% हिस्सेदारी है. NMDC के बोर्ड ने जुलाई 2021 में डीमर्जर को मंजूरी दी थी, वहीं इस्पात मंत्रालय ने मार्च 2022 में NMDC स्टील के डीमर्जर को मंजूरी दी थी. 

45 दिनों में लिस्टिंग 
NMDC से NMDC स्टील के डीमर्जर की योजना को पिछले कुछ महीनों में शेयरधारकों और कर्जदाताओं की मंजूरियां मिली थीं, जिसमें NMDC के शेयरधारकों को NMDC स्टील के हर इक्विटी शेयर के लिए एक इक्विटी शेयर मिलेगा. NMDC स्टील के शेयर बाद में शेयर बाजारों में लिस्ट कराये जाएंगे, लिस्टिंग के लिए 45 दिनों का समय दिया जाएगा. लिस्टिंग के बाद इसके लिए फाइनेंशियल बोलियां महंगाई जाएंगी. डीमर्जर योजना के तहत 18,650 करोड़ रुपये की संपत्ति और 1,602 करोड़ रुपये की देनदारियों का विलय NMDC स्टील में किया जाएगा. 

कई बड़ी कंपनियों की दिलचस्पी 
सूत्रों के मुताबिक आर्सेलर मित्तल, पोस्को, जिंदल स्टील और जेएसडब्ल्यू स्टील जैसे स्टील दिग्गज भारत के सबसे बड़े लौह अयस्क उत्पादक NMDC स्टील के लिए बोली लगाने को इच्छुक हैं. जब फाइनेंशियल बोलियां मंगाई जाएंगी तो ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या वैल्यूएशन निकलकर आती है. चूंकि ज्यादातर कंपनियां इस प्लांट को खरीदना चाहती हैं, तो एक अनुमान है कि इससे 17-18 हजार करोड़ रुपये की विनिवेश वैल्यू मिल सकती है. 

VIDEO: Hong Kong जाने के लिए मिल रहा Free Air Ticket


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

2 days ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

1 day ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago