होम / बिजनेस / रिस्क से इश्क: जोखिमों के बावजूद Stock Market में पैसा लगाने वालों की बढ़ रही संख्या

रिस्क से इश्क: जोखिमों के बावजूद Stock Market में पैसा लगाने वालों की बढ़ रही संख्या

सितंबर में डीमैट खाता खुलवाने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है. पिछले महीने भी बड़ी तादाद में लोगों ने डीमैट खाता खुलवाया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

स्टॉक मार्केट एक ऐसा सेक्टर है, जहां रिस्क बेशुमार है. लेकिन इसके बावजूद इसके इश्क करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है. आंकड़े बताते हैं कि शेयर बाजार में निवेश करने के लिए जरूरी डीमैट खातों (Demat Accounts) की संख्या सितंबर में बढ़कर 12.97 करोड़ हो गई. यह सालाना आधार पर 26% की वृद्धि है. इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह है आकर्षक रिटर्न. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सितंबर में ही 30.6 लाख से ज्यादा डीमैट अकाउंट खोले गए, जबकि अगस्त में यह आंकड़ा 31 लाख था.

IPOs ने किया आकर्षित
सितंबर में डीमैट खातों की संख्या में उछाल को काफी हद तक जुलाई के बाद आए आईपीओ की अच्छी लिस्टिंग ने भी प्रभावित किया. इस साल अधिकांश IPOs को काफी अच्छा रिस्पांस मिला है. इन आईपीओ की लिस्टिंग प्रीमियम पर हुई है, जिससे निवेशकों को अच्छा-खासा रिटर्न मिला. इस रिटर्न ने नए निवेशकों को बाजार की तरफ आकर्षित किया. एक रिपोर्ट बताती है कि मेनबोर्ड सेगमेंट में, सितंबर माह में कम से कम 14 कंपनियों के IPO आए. यह आंकड़ा सितंबर-2010 के बाद से सबसे अधिक है. सितंबर में बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में क्रमशः 1.54% और 2% की वृद्धि दर्ज की गई. जाहिर है जब डीमैट खाता खुलवाने वाले बढ़े हैं, तो शेयर बाजार में पैसा लगाने वालों की संख्या में भी इजाफा हुआ होगा.

गिरावट खरीदी का मौका
एक्सपर्ट्स का कहना है कि पिछले कुछ सालों में शेयर बाजार ने जिस तरह का रिटर्न दिया है, उससे वह लोग भी प्रभावित हुए हैं जो अमूमन स्टॉक मार्केट से दूर रहते थे. रिस्क को जानते हुए वे बाजार से इश्क कर बैठे हैं. विशेषज्ञों के अनुसार, कोरोना महामारी के बाद से डीमैट खातों में वृद्धि एक स्थायी ट्रेंड को दर्शा रही है. कोरोना के बाद बाजार से मिले अच्छे रिटर्न से युवा सबसे ज्यादा आकर्षित हुए हैं और वे बाजार में गिरावट को खरीदारी के मौके के रूप में देखते हैं. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि स्टॉक मार्केट में किसी भी तरह के निवेश से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

14 hours ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

17 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

17 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

20 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

20 hours ago

बड़ी खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

14 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

17 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

16 hours ago