होम / बिजनेस / दिल्ली में भी खुल गया Apple स्टोर, दीदार के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

दिल्ली में भी खुल गया Apple स्टोर, दीदार के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

मुंबई के बाद दिल्ली में भी Apple का स्टोर खुल गया है. यह भारत में कंपनी का दूसरा आधिकारिक स्टोर है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

आईफोन बनाने वाली दिग्गज कंपनी Apple ने भारत में अपना दूसरा स्टोर भी खोल दिया है. मुंबई के बाद Apple का दूसरा आधिकारिक स्टोर दिल्ली में खुला है. दिल्ली के साकेत स्थित सलेक्ट सिटी वाक मॉल में खुले इस स्टोर की ग्रैंड ओपनिंग भी Apple के सीईओ टिम कुक के हाथों हुई. इससे पहले उन्होंने मुंबई में कंपनी के पहले रिटेल स्टोर की ओपनिंग की थी.  

जमा रही भारी भीड़
Apple के दूसरे रिटेल स्टोर को देखने के लिए सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ जमा थी. मुंबई में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला था. एपल का दिल्ली वाला स्टोर मुंबई के स्टोर के मुकाबले छोटा है. साकेत में खुले स्टोर का साइज 8,417.83 स्क्वायर फीट है, जबकि मुंबई का स्टोर 20 हजार स्क्वायर फीट में बना है. हालांकि दोनों के किराए में खास अंतर नहीं है. दिल्ली के स्टोर का किराया 40 लाख महीने और मुंबई वाले स्टोर का किराया 42 लाख रुपए है. 

मुंबई से कम कर्मचारी 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple के दिल्ली वाले स्टोर पर 70 कर्मचारी हैं, जिसमें आ​धे से ज्यादा महिलाएं हैं. वहीं, मुंबई के स्टोर Apple BKC में कर्मचारियों की संख्या 100 के आसपास है. Apple के दिल्ली और मुंबई दोनों स्टोर्स में कंपनी के सभी उत्पाद मिलेंगे. ग्राहक इन स्टोर्स से आईफोन सहित मैकबुक, एपल वॉच, मैगसेफ चार्जर, चार्जिंग पैड, माउस, एयरपॉड, एपल टीवी जैसे तमाम प्रोडक्ट खरीद सकते हैं.

सबसे पहले पहुंचे सीईओ 
दिल्ली स्टोर की ओपनिंग के लिए Apple CEO टिम कुक बुधवार को ही राजधानी पहुंच गए थे. आज भी वह सबसे पहले स्टोर पहुंचे और अपने कर्मचारियों से मिले. कंपनी ने अपने स्टोर्स पर भारत में भाषाई विविधता को देखते हुए विशेष इंतजाम किए हैं. दिल्ली के साकेत स्टोर में 18 राज्यों के 70 कर्मचारियों को रखा गया है, जो 15 से अधिक भाषाएं बोल सकते हैं. जबकि मुंबई के Apple स्टोर का स्टाफ 20 भाषाओं में संवाद कर सकता है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

2030 तक 100 अरब डॉलर के टेक्सटाइल निर्यात का रोडमैप तैयार, गिरिराज सिंह ने जारी किया 'CXO ब्लूप्रिंट 2030'

रिपोर्ट के मुताबिक, टेक्सटाइल कचरे की रिसाइक्लिंग के जरिए करीब 9.4 अरब डॉलर का अतिरिक्त आर्थिक मूल्य भी सृजित किया जा सकता है.

4 hours ago

भारत के ऑफिस बाजार में GCCs का दबदबा, H1 2026 में 45% लीजिंग पर कब्जा: ANAROCK

ANAROCK के अनुसार, H1 2026 में देश के सात प्रमुख शहरों में कुल 4.26 करोड़ वर्ग फुट (42.6 मिलियन वर्ग फुट) ग्रॉस ऑफिस लीजिंग दर्ज की गई. इसमें से करीब 1.92 करोड़ वर्ग फुट स्पेस GCCs ने लीज पर लिया.

6 hours ago

Tech Mahindra का मुनाफा 40% से ज्यादा बढ़ा, आय और मार्जिन में भी शानदार उछाल

जून 2026 तिमाही में कंपनी का समेकित परिचालन राजस्व बढ़कर 15,712 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की समान अवधि के 13,351 करोड़ रुपये के मुकाबले 17.7% अधिक है.

7 hours ago

2047 तक GDP के 150% तक पहुंच सकता है भारत का गैर-सरकारी कर्ज: Crisil

Crisil का मानना है कि सिक्योरिटाइजेशन और म्युनिसिपल बॉन्ड बाजार को विकसित करने से पूंजी का बेहतर पुनर्चक्रण होगा. इससे शहरी बुनियादी ढांचे के लिए फंडिंग बढ़ेगी और सरकार पर वित्तीय बोझ भी कम होगा.

7 hours ago

फूड डिलीवरी बाजार में बड़ा दांव, Delivery Hero खरीदने के लिए Uber ने लगाई 14.8 अरब डॉलर की बोली

इस अधिग्रहण के जरिए कंपनी यूरोप, एशिया, मध्य पूर्व, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका में Delivery Hero के कारोबार को अपने Uber Eats प्लेटफॉर्म के साथ जोड़ना चाहती है.

9 hours ago

बड़ी खबरें

2030 तक 100 अरब डॉलर के टेक्सटाइल निर्यात का रोडमैप तैयार, गिरिराज सिंह ने जारी किया 'CXO ब्लूप्रिंट 2030'

रिपोर्ट के मुताबिक, टेक्सटाइल कचरे की रिसाइक्लिंग के जरिए करीब 9.4 अरब डॉलर का अतिरिक्त आर्थिक मूल्य भी सृजित किया जा सकता है.

4 hours ago

पीएम मोदी ने दिखाई देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी, 2,600 यात्री कर सकेंगे सफर

भारतीय रेल की इस हाइड्रोजन ट्रेन में 10 कोच लगाए गए हैं. जिंद से सोनीपत के बीच चलने वाली यह ट्रेन दुनिया की सबसे लंबी और सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन ट्रेनों में शामिल है.

9 hours ago

भारत के ऑफिस बाजार में GCCs का दबदबा, H1 2026 में 45% लीजिंग पर कब्जा: ANAROCK

ANAROCK के अनुसार, H1 2026 में देश के सात प्रमुख शहरों में कुल 4.26 करोड़ वर्ग फुट (42.6 मिलियन वर्ग फुट) ग्रॉस ऑफिस लीजिंग दर्ज की गई. इसमें से करीब 1.92 करोड़ वर्ग फुट स्पेस GCCs ने लीज पर लिया.

6 hours ago

2047 तक GDP के 150% तक पहुंच सकता है भारत का गैर-सरकारी कर्ज: Crisil

Crisil का मानना है कि सिक्योरिटाइजेशन और म्युनिसिपल बॉन्ड बाजार को विकसित करने से पूंजी का बेहतर पुनर्चक्रण होगा. इससे शहरी बुनियादी ढांचे के लिए फंडिंग बढ़ेगी और सरकार पर वित्तीय बोझ भी कम होगा.

7 hours ago

क्या CBG से बदलेगी भारत की ऊर्जा तस्वीर? नीतियों से आगे बढ़कर मजबूत इकोसिस्टम बनाने की चुनौती

इस लेख में लेखक विशाल खाल्दे ने संस्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन में CBG की बढ़ती भूमिका पर विस्तार से अपने विचार साझा किए हैं.

4 hours ago