✕

होम / बिजनेस / आजादी के बाद पहली बार डिफेंस एक्‍सपोर्ट ने छुआ ये आंकड़ा, जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे

आजादी के बाद पहली बार डिफेंस एक्‍सपोर्ट ने छुआ ये आंकड़ा, जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे

भारत मौजूदा समय में अपने पड़ोसी देशों के अतिरिक्‍त कई और देशों को भी सैन्‍य उपकरण मुहैया करा रहा है. सरकार डिफेंस इंडस्‍ट्री में देश के कारोबारियों को लगातार प्रोत्‍साहन भी दे रही है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एक ओर जहां देश की अर्थव्‍यवस्‍था को 5 ट्रिलियन बनाने को लेकर सरकार अपने इरादे जाहिर कर रही है वहीं दूसरी ओर देश के डिफेंस एक्‍सपोर्ट में जबरदस्‍त इजाफा हुआ है. केन्‍द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आंकड़े जारी करते हुए कहा है कि इस साल देश का डिफेंस एक्‍सपोर्ट 21 हजार करोड़ रुपये को पार कर गया है. ये आंकड़ा आजादी के बाद से अब तक का सबसे ज्‍यादा डिफेंस एक्‍सपोर्ट है. 

रक्षा मंत्री ने ट्वीट करके क्‍या दी जानकारी 
केन्‍द्रीय रक्षा मंत्री ने डिफेंस एक्‍सपोर्ट के आंकड़ों को शेयर करते हुए ट्वीट किया है कि सभी को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि भारतीय रक्षा निर्यात अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर पहुंच गया है और स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार 21000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गया है. प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में रक्षा मंत्रालय ने भारत के रक्षा विनिर्माण और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए कई पहल की हैं. निजी क्षेत्र और डीपीएसयू सहित हमारे रक्षा उद्योगों ने हाल के वर्षों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. रक्षा निर्यात में नया मील का पत्थर पार करने पर सभी हितधारकों को बधाई. वित्तीय वर्ष 2023-24 में भारत का रक्षा निर्यात बढ़कर 21,083 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है, जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 32.5% की शानदार वृद्धि है.  

85 से ज्‍यादा देशों को भारत कर रहा है निर्यात 
भारत मौजूदा समय में 85 से ज्‍यादा देशों को अलग-अलग किस्‍म के हथियार निर्यात कर रहा है. 2013-14 में भारत के रक्षा निर्यात पर नजर डालें तो ये 686 करोड़ रुपये था. लेकिन इसके बाद जब 2023 में ये 160000 करोड  रुपये तक जा पहुंचा था. लेकिन इस साल से निर्यात 21 हजार करोड़ रुपये को पार कर चुका . भारत मौजूदा समय में जिन देशों को हथियार निर्यात करता है उनमें श्रीलंका, फ्रांस, रूस, मालदीव, इजराइल, नेपाल, सउदी अरब और पोलैंड जैसे देश शामिल हैं. 

भारत इन हथियारों का कर रहा है निर्यात 

भारत मौजूदा समय में जिन हथियारों का निर्यात कर रहा है उनमें ब्रह्मोस मिसाइल, आकाश मिसाइल सिस्टम्स, रडार, डोर्नियर-228, 155 एमएम एडवांस्ड टोड आर्टिलरी गन्स (एटीएजी), पिनाका रॉकेट और लॉन्चर, एम्युनिशन, थर्मल इमेजर, सिमुलेटर, माइन प्रोटेक्टेड व्हीकल्स, आर्मर्ड व्हीकल्स,बॉडी आर्मर, सिस्टम, लाइन रिप्लेसिएबिल यूनिट्स और एवियॉनिक्स और स्मॉल आर्म्स जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स का निर्यात करता है.

ये भी पढ़ें: इस हफ्ते खुलने जा रहा है 4000 करोड़ का आईपीओ, पैसा रखा है ना तैयार?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

6 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

6 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

7 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

9 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

11 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

7 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.