✕

होम / बिजनेस / ईशा अंबानी और दीपिका पादुकोण के बीच जुड़ा कारोबारी रिश्ता, इस तरह मिलेगा फायदा

ईशा अंबानी और दीपिका पादुकोण के बीच जुड़ा कारोबारी रिश्ता, इस तरह मिलेगा फायदा

दीपिका पादुकोण एक्टिंग के साथ-साथ काफी समय से बिजनेस में भी हाथ आजमा रही हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एशिया के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की बेटी ईशा अंबानी और बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Isha Ambani-Deepika Padukone)एक-दूसरे को न केवल अच्छे से जानते हैं, बल्कि उनके बीच एक कारोबारी रिश्ता भी जुड़ गया है. दीपिका के सेल्फ-केयर ब्रैंड 82°E ने रिलायंस रिटेल के ब्यूटी प्लेटफॉर्म टीरा (TIRA) के साथ साझेदारी की है. इस पार्टनरशिप के तहत दीपिका का ब्रैंड अब टीरा के ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा. 

फिलहाल इन शहरों पर फोकस
दीपिका पादुकोण का 82°E स्किनकेयर और बॉडी केयर उत्पादों के लिए पहचाना जाता है. अब कंपनी पुरुषों के लिए भी एक खास रेंज लेकर आई है. इसमें अश्वगंधा बाउंस, लोटस स्पलैश और हल्दी शील्ड जैसे कंपनी के सबसे ज्यादा बिकने वाले उत्पाद TIRA पर उपलब्ध होंगे. TIRA के ऐप और वेबसाइट से इन्हें खरीदा जा सकता है. शुरूआत में 82°E के प्रोडक्ट केवल दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और पुणें में टीरा ऑफलाइन स्टोर्स पर ही मिलेंगे, लेकिन बाद में इन्हें दूसरे शहरों में भी उपलब्ध कराए जाने की योजना है. 

ईशा ने जताई खुशी
रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की कार्यकारी निदेशक ईशा अंबानी ने दीपिका के साथ कारोबारी रिश्ता जुड़ने पर खुशी जताई. उन्होंने कहा कि हम 82°E के साथ साझेदारी करके उत्साहित हैं, जो सेल्फ केयर का एक फेमस ब्रैंड है. यह साझेदारी हमें अपने ग्राहकों को प्रीमियम स्कीन केयर प्रोडक्ट्स पहुंचाने में मदद करेगी. उन्होंने आगे कहा कि साथ हमारा लक्ष्य पहली बार ऑफलाइन रिटेल में 82°E उत्पादों को पेश करना है. बता दें कि टीरा एक ओमनीचैनल ब्यूटी रिटेल प्लेटफॉर्म है, जिसका  मुख्यालय मुंबई में है. इसका स्वामित्व रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी रिलायंस रिटेल के पास है और इसकी प्रमुख ईशा अंबानी हैं.  

कितनी है दीपिका की नेटवर्थ?
दीपिका पादुकोण ने अपने इस ब्रैंड की स्थापना नवंबर 2022 में की थी. वह एक्टिंग के साथ-साथ बिजनेस में भी पैर जमाने में लगी हैं. उन्होंने कई स्टार्टअप में निवेश किया है, जिनसे उन्हें तगड़ी कमाई होती है. इसके अलावा, दीपिका Levi's, Dyson, Asian Paints, Jio और Chopard जैसे ढेरों ब्रैंड्स के विज्ञापनों में भी नजर आती हैं. उनकी नेटवर्थ करीब 500 करोड़ रुपए है. दीपिका अपना प्रोडक्शन हाउस भी चलाती हैं. उनके प्रोडक्शन हाउस का नाम Ka Productions है, जिसकी शुरुआत उन्होंने 2018 में की थी.  

सालाना कितना कमाती हैं एक्ट्रेस?
दीपिका एक फिल्म के लिए 30 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं. उनकी मंथली इनकम 3 करोड़ और सालाना कमाई 40 करोड़ रुपए है. एक्ट्रेस ने अपने स्किन केयर ब्रैंड 82°E की शुरुआत से पहले 2013 में क्लोदिंग ब्रैंड भी लॉन्च किया था, जिसका नाम है 'ऑल अबाउट यू'. एक रिपोर्ट बताती है कि दीपिका पादुकोण ने कुछ साल पहले मेंटल हेल्थ अवेयरनेस फाउंडेशन 'द लिव लव लाफ फाउंडेशन' की भी शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने 'मोर दैन जस्ट सैड' नाम से एक कैंपेन लॉन्च किया था. इस कैंपेन के तहत डिप्रेशन और एंजाइटी से जूझ रहे लोगों के इलाज के लिए डॉक्टर उपलब्ध कराए गए थे. 

टैग्स 82°E
सम्बंधित खबरें

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

3 hours ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

4 hours ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

4 hours ago

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

7 hours ago

AAAI ने गठित की मीडिया काउंसिल, ओम्निकॉम मीडिया इंडिया के कार्तिक शर्मा करेंगे अध्यक्षता

ऑडियंस मेजरमेंट, मीडिया ट्रेडिंग में बदलाव और कनेक्टेड टीवी जैसे मुद्दों पर होगा फोकस, विज्ञापन एजेंसियों और इंडस्ट्री के अन्य हितधारकों के बीच सहयोग बढ़ाने की पहल

7 hours ago

बड़ी खबरें

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

7 hours ago

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

3 hours ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

4 hours ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

4 hours ago

शहान सूद ने साढ़े तीन साल बाद JAFCO Asia को छोड़ा, बिजनेस एडवाइजरी पर करेंगे ध्यान केंद्रित

शहान ने कहा कि मुनाफे में चल रहे स्टार्ट-अप्स के लिए वेंचर कैपिटल जुटाना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि उन्हें निवेशकों की अपेक्षाओं के अनुरूप अपने मौजूदा परिचालन ढांचे में बदलाव करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

8 hours ago