✕

होम / बिजनेस / इस Bank ने तो अपने CEO को भी नहीं बख्शा, सैलरी में कर डाली इतनी कटौती

इस Bank ने तो अपने CEO को भी नहीं बख्शा, सैलरी में कर डाली इतनी कटौती

पिछले साल यानी 2023 में DBS बैंक को डिजिटल बैंकिंग सेवाओं में कई बार रुकावट का सामना करना पड़ा था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कंपनियां अक्सर गलतियों पर अपने कर्मचारियों को किसी न किसी रूप में दंडित करती रहती हैं. कभी उनका बोनस रोक दिया जाता है, तो कभी उनकी सैलरी में कटौती कर दी जाती है. आम धारणा है कि इस तरह की कार्रवाई सामान्य कर्मचारियों के खिलाफ देखने-सुनने में आती हैं. यानी टॉप मैनेजमेंट से जुड़े अधिकारी ऐसी कार्रवाइयों की जद में नहीं आते. लेकिन डीबीएस बैंक ने इस धारणा को गलत साबित करके दिखाया है. सिंगापुर के इस बैंक ने  भारतीय मूल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पीयूष गुप्ता के वेतन में 27% की कटौती की है.

इसलिए हुई कटौती
DBS बैंक ने तकनीकी गड़बड़ी के विभिन्न मामलों के चलते अपने CEO के वेतन को पिछले साल 27 प्रतिशत घटाकर 1.12 करोड़ सिंगापुर डॉलर (करीब 69 करोड़ रुपए) कर दिया गया. बैंक ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है. 2022 में पीयूष गुप्ता को 1.54 करोड़ सिंगापुर डॉलर का वेतन मिला था, जो इसके अगले साल 27% कम हो गया. सिंगापुर स्थित बैंक ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में बताया है कि उसके सीईओ और समूह प्रबंधन समिति के अन्य सदस्यों के 2023 में वेतन में कटौती की गई है. उन्हें पिछले साल हुए डिजिटल व्यवधानों (Digital Disruptions) के लिए जवाबदेह ठहराया गया है.

इन पर भी हुई कार्रवाई
गौर करने वाली बात ये है कि CEO के वेतन में यह कटौती बैंक के 2023 के रिकॉर्ड मुनाफे और कई क्षेत्रों में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद की गई है. पिछले साल DBS बैंक ने एक रिकॉर्ड बनाया और इसकी कुल आय पहली बार 20 अरब सिंगापुर डॉलर का आंकड़ा पार कर गई. जबकि बैंक का शुद्ध लाभ 10.3 अरब सिंगापुर डॉलर और इक्विटी पर रिटर्न 18% की नई ऊंचाई पर पहुंच गया. सिंगापुर के रहने वाले भारतीय मूल के गुप्ता वेतन कटौती का सामना करने वाले अकेले नहीं थे. डीबीएस की रिपोर्ट में कहा गया कि डिजिटल व्यवधानों के लिए प्रबंधन की जवाबदेही को दर्शाने के लिए वरिष्ठ प्रबंधन की कुल वैरिएबल पे में 21 प्रतिशत की कटौती की गई.

सेवाएं हुई थीं प्रभावित
बैंक ने गुप्ता और अन्य अधिकारियों के वेतन में कटौती डिजिटल सर्विसेज में लगातार आई रुकावट के मद्देनजर की है. डीबीएस सिंगापुर का सबसे बड़ा बैंक है और यह दुनिया के प्रमुख बैंकों में शुमार है. हालांकि, बैंक के लिए पिछला कुछ समय खास अच्छा नहीं रहा. खासतौर पर 2023 में DBS बैंक को डिजिटल बैंकिंग सेवाओं में कई बार रुकावट का सामना करना पड़ा. कुछ मौकों पर तो न सिर्फ डीबीएस बैंक के डिजिटल पेमेंट बंद हो गए, बल्कि बैंक की एटीएम सेवाएं भी बाधित रहीं. उसके बाद सिंगापुर के सेंट्रल बैंक ने डीबीएस बैंक की जमकर क्लास लगाई थी. जिसके परिणामस्वरूप ने सीईओ और कुछ अधिकारियों के सैलरी सहित ओवरऑल कंपनसेशन में कटौती कर डाली.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

1 day ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

1 day ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.