✕

होम / बिजनेस / Davos 2023: इस साल के टॉप सोशल इनोवेटर्स की लिस्ट में इन 5 भारतीयों का भी नाम 

Davos 2023: इस साल के टॉप सोशल इनोवेटर्स की लिस्ट में इन 5 भारतीयों का भी नाम 

स्विट्जरलैंड के शहर दावोस में World Economic Forum Summit आयोजित की जा रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (The World Economic Forum) की सिस्टर ऑर्गेनाइजेशन 'श्वाब फाउंडेशन फॉर सोशल एंटरप्रेन्योरशिप' ने विभिन्न देशों के 16 संगठनों को उनके सोशल इनोवेशन इनिशिएटिव के लिए सम्मानित किया है. एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,  इन संगठनों के 25 लोगों को विजेता के तौर पर चुना गया है, जिन्होंने इनफॉर्मल इकॉनमी में शिक्षा, कृषि, माइक्रोफाइनेंस, पर्यावरण परियोजनाओं और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम किया है. विजेताओं की लिस्ट में 5 भारतीयों के नाम भी शामिल हैं. 

इनको मिली है जगह
स्विट्जरलैंड (Switzerland) के दावोस (Davos) शहर में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम समिट का आयोजन किया जा रहा है. दुनियाभर के नेताओं का यहां जमावड़ा लगा हुआ है. इस दौरान, 'श्वाब फाउंडेशन फॉर सोशल एंटरप्रेन्योरशिप' ने भारत, उरुग्वे, अल सल्वाडोर, नाइजीरिया, USA, फ्रांस और यूएई जैसे देशों के 16 संगठनों को उनके सोशल इनोवेशन इनिशिएटिव के लिए सम्मानित किया है. जिन पांच भारतीयों को विजेताओं के लिस्ट में जगह मिली है, उनमें Haqdarshak Empowerment Solutions के सह-संस्थापक और सीईओ अनिकेत डोगर, Unilever की South Asia Sustainability प्रमुख कनिका पाल, Punjab Education Collective की डिजाइनर खुशबू अवस्थी, को-लीडर्स रुचा पांडे और सिमरनप्रीत ओबेरॉय शामिल हैं.

क्या करती है Haqdarshak?
अनिकेत डोगर की कंपनी भारत के कम आय वाले ग्रामीण और शहरी समुदायों के लिए एक्सेसिबिलिटी में सुधार करने के लिए कल्याणकारी योजनाओं के डिजिटलीकरण पर काम करती है. कंपनी ने विभिन्न स्थानीय भारतीय भाषाओं में 6,000 से अधिक योजनाओं का डिजिटलीकरण किया है और पिछले सात वर्षों से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के 120,000 से अधिक लोगों को समर्थन दिया है.

Punjab Education Collective
कनिका पाल कंज्यूमर गुड्स ग्रुप यूनिलीवर में साउथ एशिया सस्टेनेबिलिटी हेड हैं और उन्होंने धरती को साफ-सुथरा रखने के लिए लोगों की आदत में बदलाव के लिए Solutions for Clean and Healthy Environment Foundation की स्थापना भी की है. जबकि खुशबू अवस्थी, रुचा पांडे और सिमरनप्रीत ओबेरॉय का पंजाब एजुकेशन कलेक्टिव, पंजाब की सार्वजनिक शिक्षा प्रणाली को बदलने और उसके एजुकेशनल स्टैंडर्ड्स को ग्लोबल बेंचमार्क तक पहुंचाने के लिए काम करता है. बता दें कि वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की स्थापना 24 जनवरी 1971 को जर्मन इंजीनियर एवं अर्थशास्त्री क्लॉस श्वाब ने की थी और ये फाउंडेशन भी उन्हीं के नाम पर है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,233 अंक उछला; निवेशकों की दौलत में ₹8 लाख करोड़ का इजाफा

सोमवार, 2 नवंबर को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 75,692 और निफ्टी 23,440 के स्तर को पार कर गए. दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए.

8 hours ago

विदेशी और MF निवेशकों को मिल सकती है टैक्स राहत, सेबी ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

इस प्रस्ताव का उद्देश्य निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. मौजूदा व्यवस्था में एक स्कीम से दूसरी स्कीम में स्विच करने को यूनिट्स की बिक्री माना जाता है और इस पर लागू नियमों के अनुसार कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ता है.

11 hours ago

हरियाणा में 500 करोड़ रुपये के निवेश की योजना, स्टीमहाउस इंडिया ने सरकार के साथ किया समझौता

इस समझौते के तहत राज्य के औद्योगिक क्लस्टर में सामुदायिक बॉयलर इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने पर विचार किया जाएगा.

12 hours ago

IDBI को खरीदने के लिए IDBI की पूंजी का इस्तेमाल करेगी फेयरफैक्स?

फेयरफैक्स, IDBI बैंक का नियंत्रण हासिल करने के लिए 52,878 करोड़ रुपये का भुगतान कर रहा है. लेकिन इसके चेयरमैन प्रेम वत्सा ने निवेशकों से कहा है कि IDBI खुद फेयरफैक्स के बीमा और वित्तीय सेवा कारोबार को खरीदने के लिए नकद भुगतान करेगा. फेयरफैक्स ने इस रकम को उन स्रोतों में भी शामिल किया है, जिनसे वह अधिग्रहण के लिए भुगतान करेगी.

13 hours ago

मार्च 2027 तक 6.75-7% तक आ सकती है 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड: SBI रिसर्च

SBI रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, अगर RBI रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर इसे 6 फीसदी तक पहुंचा देता है, तब भी 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.75 से 7 फीसदी के दायरे में रह सकती है.

13 hours ago

बड़ी खबरें

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,233 अंक उछला; निवेशकों की दौलत में ₹8 लाख करोड़ का इजाफा

सोमवार, 2 नवंबर को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 75,692 और निफ्टी 23,440 के स्तर को पार कर गए. दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए.

8 hours ago

कैंसर की 543 दवाएं होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें; मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

इस व्यवस्था के तहत कई प्रमुख कैंसर दवाओं की कीमतों में कमी की गई है. इनमें 20 से अधिक प्रकार के कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इम्यूनोथेरेपी दवाएं शामिल हैं.

8 hours ago

विदेशी और MF निवेशकों को मिल सकती है टैक्स राहत, सेबी ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

इस प्रस्ताव का उद्देश्य निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. मौजूदा व्यवस्था में एक स्कीम से दूसरी स्कीम में स्विच करने को यूनिट्स की बिक्री माना जाता है और इस पर लागू नियमों के अनुसार कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ता है.

11 hours ago

AAAI ने बनाई मीडिया काउंसिल, WPP, ओमनीकॉम, पब्लिसिस, हवास और मैडिसन के वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

भारतीय विज्ञापन एजेंसियों का संगठन AAAI मीडिया इंडस्ट्री के सामने उभरती चुनौतियों पर चर्चा और आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए नई मीडिया काउंसिल बनाएगा. ओमनीकॉम मीडिया के कार्तिक शर्मा को काउंसिल का अध्यक्ष बनाया गया है.