होम / बिजनेस / ‘बाबा पूरी तरह ठीक हैं’, इकोनॉमिस्ट Amartya Sen की बेटी ने निधन की खबरों को गलत बताया!

‘बाबा पूरी तरह ठीक हैं’, इकोनॉमिस्ट Amartya Sen की बेटी ने निधन की खबरों को गलत बताया!

आज शाम में अचानक भारतीय इकोनॉमिस्ट और नोबल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन के निधन की झूठी खबरें सामने आने लगी थीं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आज शाम अचानक भारतीय इकोनॉमिस्ट और नोबल पुरस्कार के विजेता अमर्त्य सेन (Amartya Sen) के निधन की खबरें सामने आने लगीं और लोग उनके निधन की खबरें सुनकर अपनी सांत्वना और दुक्ख प्रकट करने ही लगे थे कि उनकी बेटी नंदना देब सेन (Nandana Deb Sen) ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक ट्वीट करते हुए इस भ्रामक खबर को दूर किया और बताया कि प्रोफेसर अमर्त्य सेन (Professor Amartya Sen) पूरी तरह ठीक हैं.

फेक अकाउंट से आई थी खबर
इकोनॉमिस्ट होने के साथ-साथ अमर्त्य सेन (Amartya Sen) हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर भी थे और नोबल पुरस्कार के विजेता के साथ-साथ उन्हें भारत रत्न से भी सम्मानित किया जा चुका है. इकोनॉमिक्स के क्षेत्र में नोबल पुरस्कार से सम्मानित क्लॉडिया गोल्डिन (Claudia Goldin) के नाम वाले ट्विटर अकाउंट से प्रोफेसर अमर्त्य सेन के निधन की खबर फैलाई गई थी. 

बेटी ने दूर की लोगों की शंका
कुछ ही समय के बाद अमर्त्य सेन की बेटी नंदना देब सेन (Nandana Dev Sen) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि आपकी चिंता के लिए धन्यवाद, लेकिन दोस्तों यह एक झूठी खबर है, बाबा पूरी तरह से ठीक हैं. हमने हाल ही में पूरे परिवार के साथ कैंब्रिज में एक हफ्ता बिताया है वह अभी भी हार्वर्ड में हफ्ते में 2 कोर्स पढ़ा रहे हैं और अपनी जेंडर बुक पर काम भी कर रहे हैं और हमेशा की तरह व्यस्त हैं. 

प्रोफेसर अमर्त्य सेन (Amartya Sen) का जन्म 3 नवंबर को भारत के बंगाल राज्य में हुआ था और 1972 से ही वह ब्रिटेन और अमेरिका में शिक्षा प्रदान कर रहे हैं. प्रोफेसर अमर्त्य सेन को वेलफेयर इकोनॉमिक्स, सोशल चॉइस थ्योरी, पब्लिक हेल्थ जैसे मुद्दों पर उनके द्वारा किए गए काम के लिए जाना जाता है. साल 1998 में प्रोफेसर अमर्त्य सेन को इकोनोमिक साइंसेज के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए नोबेल प्राइज दिया गया था.

यह भी पढ़ें: Vivo के 4 एग्जीक्यूटिव्स हुए गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

12 hours ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

16 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

16 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

18 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

18 hours ago

बड़ी खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

12 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

16 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

14 hours ago