होम / बिजनेस / कौन है वो कंपनी जो अपने Investors को दे रही है 200% डिविडेंड?

कौन है वो कंपनी जो अपने Investors को दे रही है 200% डिविडेंड?

डालमिया भारत ने हाल ही में अपने तिमाही नतीजे जारी किए हैं. दूसरी तिमाही में कंपनी ने अच्छा-खासा मुनाफा दर्ज किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सीमेंट सेक्टर की दिग्गज कंपनी डालमिया भारत (Dalmia Bharat) के एक ऐलान की इस वक्त खूब चर्चा हो रही है. दरअसल, कंपनी अपने तिमाही नतीजों से बेहत उत्साहित है और उसने निवेशकों को 200% का डिविडेंड देने की ऐलान किया है. डालमिया भारत ने इस फाइनेंशियल ईयर की दूसरी तिमाही के नतीजे हाल ही में जारी किए हैं. इस दौरान, कंपनी ने जबरदस्त प्रॉफिट कमाया है. इसी खुशी में उसने अपने इन्वेस्टर्स को 200% का डिविडेंड देने की घोषणा की है. 

इतना आया प्रॉफिट में उछाल
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दूसरी तिमाही (Q2) में कंपनी का नेट प्रॉफिट 162% बढ़कर 123 करोड़ रुपए रहा, जबकि पिछले साल इसी अवधि में कंपनी ने 47 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया था. साथ जी कंपनी के रिवेन्यु में भी छह प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. कंपनी ने वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 3,149 करोड़ रुपए का रिवेन्यु हासिल किया है. पिछले साल दूसरी तिमाही में यह आंकड़ा 2,971 करोड़ था. इसी के साथ Dalmia Bharat ने अपने शेयरहोल्डरों के लिए 200 प्रतिशत डिविडेंड का ऐलान भी किया है. कंपनी 4 रुपए प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड देगी, जो शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपए से 200% ज्यादा है.  

क्षमता बढ़ाने पर कंपनी का जोर
वहीं, कंपनी ने अपनी सीमेंट ग्राइंडिंग क्षमता बढ़ाने पर भी काम तेज कर दिया है. Dalmia Bharat के बोर्ड ने इसके लिए रोहतास सीमेंट वर्क में 91 करोड़ रुपए के निवेश को मंजूरी दे दी है. यह Dalmia Bharat की सब्सिडियरी कंपनी है. पिछले एक साल में डालमिया भारत के शेयर में 50% तक की तेजी रही है. हालांकि, एक महीने में शेयर 3.77% तक टूटा भी है. कंपनी के बेहतर तिमाही नतीजों का असर कंपनी के शेयरों पर देखने को मिल सकता है. आज बाजार खुलने के बाद साफ हो जाएगा कि मार्केट का कंपनी के नतीजों पर क्या रिएक्शन रहता है. शुक्रवार को कंपनी के शेयर 90% की गिरावट के साथ 2,280 रुपए पर बंद हुए थे.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

11 hours ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर से लागू, 100% भारतीय निर्यात को मिलेगी शुल्क-मुक्त पहुंच

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर को दशहरा के दिन प्रभावी होगा. समझौते के तहत न्यूजीलैंड भारतीय उत्पादों के लिए अपने बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच उपलब्ध कराएगा.

11 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

12 hours ago

टाटा ग्रुप में LIC की हिस्सेदारी ₹1 लाख करोड़ के पार, चंद्रशेखरन के दूसरे कार्यकाल में इन शेयरों में बढ़ा निवेश

प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के मुताबिक, जून 2022 के बाद टाटा ग्रुप की 14 लिस्टेड कंपनियों में से 10 में LIC की हिस्सेदारी बढ़ी है.

12 hours ago

मझगांव डॉक बनाएगी आंध्र प्रदेश में नया ग्रीनफील्ड शिपयार्ड, ₹15,000 करोड़ निवेश की तैयारी

दुगराजपट्टनम में प्रस्तावित शिपयार्ड की सालाना क्षमता 1.2 मिलियन ग्रॉस टनेज होगी. कंपनी अगले 5 से 7 वर्षों में इस परियोजना पर करीब ₹15,000 करोड़ खर्च करेगी, जिससे करीब 45,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

12 hours ago

बड़ी खबरें