✕

होम / बिजनेस / D-Mart ने जारी किए तिमाही नतीजे, कंपनी का मुनाफा 2% घटा, रेवेन्यू में 17% का इजाफा

D-Mart ने जारी किए तिमाही नतीजे, कंपनी का मुनाफा 2% घटा, रेवेन्यू में 17% का इजाफा

मार्च तिमाही में कंसोलिडेटेड मुनाफा पिछले साल के मुकाबले 563 करोड़ रुपये से घटकर 551 करोड़ रुपये पर आ गया है इसमें 2 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

DMart ऑपरेट करने वाली कंपनी Avenue Supermarts ने अपने मार्च तिमाही के नतीजे पेश कर दिए हैं. बीएसई 100 में शामिल कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा पिछले साल के मुकाबले 2 फीसदी गिरा है. हालांकि स्टैंडअलोन मुनाफे में 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त रही है. आज जारी हुए नतीजे के मुताबिक कंसोलिडेटेड आय पिछले साल के मुकाबले 17 फीसदी बढ़ गई है. एबिटडा पिछले साल के मुकाबले एक फीसदी से ज्यादा बढ़ा है. वहीं मार्जिन साल दर साल के आधार पर फिसले हैं.

कैसे रहे तिमाही नतीजे?

कंपनी के द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक मार्च तिमाही में कंसोलिडेटेड मुनाफा पिछले साल के मुकाबले 563 करोड़ रुपये से घटकर 551 करोड़ रुपये पर आ गया है इसमें 2 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है. कंपनी की तिमाही आय 17 फीसदी बढ़ी है और पिछले साल के मुकाबले 12726.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 14872 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है. कंपनी के एबिटडा में भी हल्की बढ़त देखने को मिली है और पिछले साल के मुकाबले एबिटडा 1.2 फीसदी बढ़कर 955.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गए हैं. पिछले साल एबिटडा 943.7 करोड़ रुपये पर थे. कंपनी के मार्जिन 6.4 फीसदी पर रहे हैं जो कि एक साल पहले 7.4 फीसदी के स्तर पर थे.

नए स्टोर और चुनौतियां

DMart ने चौथी तिमाही में 28 नए स्टोर खोले, जबकि पूरे साल में 50 नए स्टोर जोड़े गए. कंपनी ने बताया कि इस तिमाही में तीन प्रमुख चुनौतियां सामने आईं. पहला, FMCG सेगमेंट में बढ़ती प्रतिस्पर्धा ने मार्जिन पर दबाव डाला. दूसरा, स्किल्ड लेबर की कमी के कारण शुरुआती भूमिकाओं में वेतन में बढ़ोतरी हुई. तीसरा, सर्विस को बेहतर करने, तेजी से उपलब्धता, चेकआउट और नए स्टोर शुरू करने के लिए निवेश जारी रहा.

राधाकिशन दमानी के पास 23 प्रतिशत हिस्सा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी में राधाकिशन दमानी की कुल हिस्सेदारी 23 प्रतिशत मार्च तिमाही तक था. इस कंपनी में राधाकिशन दमानी के परिवार और ट्रस्ट का भी हिस्सा है. बता दें, प्रमोटर्स की कंपनी में कुल हिस्सेदारी 74 प्रतिशत से अधिक है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

2049 तक बदल जाएगी भारत की जनसांख्यिकी, ‘वृद्ध समाज’ बनने से बढ़ेंगी आर्थिक चुनौतियां: मूडीज

प्रजनन दर में गिरावट और तेजी से बढ़ती बुजुर्ग आबादी से पेंशन, स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी वित्त पर बढ़ सकता है दबाव; उत्पादकता बढ़ाना और श्रमबल का विस्तार होगा अहम

42 minutes ago

टाटा संस की लिस्टिंग से ग्रुप कंपनियों की रेटिंग पर क्या होगा असर? S&P ने दिया बड़ा अपडेट

S&P के मुताबिक, टाटा समूह की रेटिंग वाली कंपनियां स्वतंत्र पेशेवर प्रबंधन के तहत काम करती हैं, लेकिन टाटा संस उनकी रणनीतिक दिशा को प्रभावित करती है.

59 minutes ago

कच्चा तेल नरम, एशियाई बाजार मजबूत, फिर भी गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज कैसी होगी शुरुआत?

मंगलवार को सेंसेक्स 242.65 अंक यानी 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 72,529.07 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी इंडेक्स 64.05 अंक यानी 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 22,716.20 पर बंद हुआ.

1 hour ago

यूएई भारत में करेगा 25 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश, पोर्ट, एनर्जी और स्पेस पर फोकस

2032 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को 200 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य, भारत में पहले ही करीब 25 अरब डॉलर का निवेश कर चुका है यूएई

16 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की दिवाला जांच: बिना बही-खातों के ₹483 करोड़ के सप्लायर बिल

भाग 2: बॉम्बे रेयॉन की दिवाला प्रक्रिया में उसके सप्लायर्स द्वारा किए गए कुल दावों में से आधे से अधिक का कंपनी के अपने रिकॉर्ड से मिलान नहीं हो सका, इनमें से ₹317 करोड़ चार ट्रेडिंग कंपनियों के थे, जिनके पास कोई मिल नहीं है. संबंधित पक्ष के तौर पर चिन्हित किए गए केवल दो दावे प्रमोटर्स से जुड़े थे, और दोनों का पूरा भुगतान किया गया, जबकि 2,027 कर्मचारियों को प्रति रुपये पर 14 पैसे की वसूली हुई. यह वही कंपनी है, जिसकी खरीद के आधार पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कर्ज दिया, तीन बार पुनर्गठन किया और अंततः ₹1,300 करोड़ से अधिक की रकम को बट्टे खाते में डाल दिया.

16 hours ago

बड़ी खबरें