होम / बिजनेस / 54 साल के मिस्त्री ने अपने बिजनेस को दुनिया में पहुंचाया, जानिए इनके बारे में सबकुछ

54 साल के मिस्त्री ने अपने बिजनेस को दुनिया में पहुंचाया, जानिए इनके बारे में सबकुछ

54 साल की छोटी सी उम्र में साइरस मिस्त्री ने अपने फैमिली बिजनेस को न केवल पूरी दुनिया में पहुंचा दिया बल्कि टाटा संस से एक लंबी कॉर्पोरेट लड़ाई भी लड़ी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रहे साइसर मिस्त्री का आज महाराष्ट्र के पालघर में एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया. 54 साल की छोटी सी उम्र में साइरस मिस्त्री ने अपने फैमिली बिजनेस को न केवल पूरी दुनिया में पहुंचा दिया बल्कि टाटा संस से एक लंबी कॉर्पोरेट लड़ाई भी लड़ी. हालांकि इस लड़ाई में उनको हार का सामना करना पड़ा. आज हम आपको उनकी पूरी बॉयोग्राफी के बारे में बता रहे हैं. 

4 जुलाई 1968 को हुआ था जन्म

मिस्त्री का जन्म भारतीय मूल के चर्चित खरबपति पलोनजी शापूरजी मिस्‍त्री के सबसे छोटे बेटे के तौर पर मुंबई में 4 जुलाई 1968 को हुआ था. 1992 में साइरस मिस्त्री ने भारत के सबसे प्रमुख वकीलों में से एक इकबाल छागला की बेटी रोहिका छागला से शादी की है. उनके दो बेटे हैं. सायरस मिस्त्री कंस्ट्रक्शन फेडरेशन ऑफ इंडिया के संस्थापक सदस्य भी हैं. 

यहां से की पढ़ाई

मिस्त्री ने शुरुआत में स्कूल की पढ़ाई मुंबई के कैथेड्रल एंड जॉन कॉनन से की. इसके बाद सिविल इंजिनियरिंग की पढ़ाई लंदन से की और फिर लंदन बिजनेस स्कूल से मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री हासिल की. पलोनजी शापूरजी की तरह उनके पास भी आइरिश नागरिकता है. 

1991 में पिता के कारोबार में हाथ देना शुरू किया

मिस्त्री ने 1991 में पिता के कारोबार में हाथ बांटना शुरू कर दिया. 1994 में ग्रुप कंपनियों में डायरेक्टर बने. अपने पिता की तरह ही साइरस मिस्‍त्री ने भारत में कई बड़े रिकॉर्ड बनाए, इनमें सबसे ऊंचे रिहायसी टॉवर का निर्माण, सबसे लंबे रेल पुल का निर्माण और सबसे बड़े बंदरगाह का निर्माण शामिल है. पलोनजी मिस्‍त्री ग्रुप का कारोबार कपड़े से लेकर रियल एस्टेट, हॉस्पिटेलिटी और बिजनेस ऑटोमेशन तक फैला हुआ है. 

50 देशों में फैलाया कारोबार

साइरस ने शापूरजी पालोनजी एंड कंपनी का कारोबार दुनिया के 50 देशों में फैला दिया. उन्होंने कंस्ट्रक्शन, इंफ्रास्ट्रक्चर और रियल एस्टेट में ग्रुप की कंपनियों को दुनिया भर में स्थापित किया. उनके निर्देशन में कंपनी ने मध्य पूर्व और अफ्रीका में विकास किया है. 

टाटा संस का चेयरमैन बनने पर मिली प्रसिद्धि

2006 में उनके पिता पालोनजी मिस्त्री ने टाटा समूह के बोर्ड से रिटायर होने के बाद अपने बेटे को नियु्क्त कर दिया. आज भी टाटा संस में शापूरजी पालोनजी ग्रुप सबसे बड़ा (18.37 फीसदी का) शेयरहोल्डर है. टाटा संस में डायरेक्टर बनने के बाद काफी लोग उनको जानने लगे जो बिजनेस की दुनिया से भी वाकिफ नहीं थे. साइरस मिस्त्री को टाटा संस की कई कंपनियों का डायरेक्टर चुना गया. नवंबर 2011 में वो टाटा संस के वाइस चेयरमैन बने और रतन टाटा के रिटायर होने के बाद 28 दिसंबर 2012 को उनको टाटा संस का चेयरमैन बना दिया गया. 

2016 में हटे, फिर सुप्रीम कोर्ट में केस हारे

2016 में टाटा संस के बोर्ड ने मिस्त्री को कंपनी से अचानक पद से हटा दिया. इसके खिलाफ मिस्त्री ने रतन टाटा और टाटा संस के खिलाफ हाईकोर्ट में केस कर दिया. वहां पर मिस्त्री को जीत मिली लेकिन उसके बाद टाटा संस ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और कोर्ट ने टाटा के फेवर में अपना फैसला सुना दिया. इस लड़ाई को हारने के बाद मिस्त्री को बड़ा झटका लगा और वो काफी लो प्रोफाइल में रहने लगे थे. इसके बाद 4 सितंबर 2022 को उनका दुखद निधन हो गया. 

VIDEO: कौन हैं 100 करोड़ का हेलीकॉप्टर खरीदने वाले लुलु ग्रुप के मालिक?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ऑर्गेनिक और प्रीमियम फूड रिटेल में FreshTerra की एंट्री, FY28 तक दिल्ली-NCR में 12-15 स्टोर खोलने की योजना

कंपनी का लक्ष्य शहरी उपभोक्ताओं के लिए ऐसा रिटेल अनुभव तैयार करना है, जहां रोजमर्रा के खाद्य उत्पादों के साथ प्रीमियम और गॉरमे कैटेगरी के विकल्प भी उपलब्ध हों.

54 minutes ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

1 hour ago

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

1 hour ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

3 hours ago

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

4 hours ago


बड़ी खबरें

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

1 hour ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

1 hour ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

3 hours ago

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

1 hour ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

6 hours ago