होम / बिजनेस / महंगी नेचुरल गैस से दूरी बना रहे कंज्यूमर्स, अब तक इतनी घट गई डिमांड

महंगी नेचुरल गैस से दूरी बना रहे कंज्यूमर्स, अब तक इतनी घट गई डिमांड

पेट्रोलियम मंत्रालय ने वैश्विक स्तर पर ऊर्जा की कीमतों में उछाल के साथ प्राकृतिक गैस की कीमतों में 30 सितंबर को 40% की रिकॉर्ड बढ़ोतरी की थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

प्राकृतिक गैस (Natural Gas) की कीमतों में इजाफे के चलते औद्योगिक उपभोक्ता अन्य सस्ते ईंधन की ओर जा रहे हैं, जिससे चालू वित्त वर्ष में प्राकृतिक गैस की मांग में 10 से 12 प्रतिशत की कमी आई है. रेटिंग एजेंसी क्रिसिल की रिपोर्ट के अनुसार, इस फाइनेंशियल इयर में प्राकृतिक गैस की कीमतों में अब तक 150 फीसदी का उछाल आया है. इसके कारण रसोई गैस की मांग में वृद्धि 20 से 25 प्रतिशत के बजाय घटकर 8 से 10 प्रतिशत रह सकती है. 

रिकॉर्ड 40% इजाफा  
पेट्रोलियम मंत्रालय ने वैश्विक स्तर पर ऊर्जा की कीमतों में उछाल के साथ प्राकृतिक गैस की कीमतों में 30 सितंबर को 40% की रिकॉर्ड बढ़ोतरी की थी. इससे पहले अप्रैल-सितंबर के दौरान गैस के दाम 110 प्रतिशत बढ़ाए गए थे. पेट्रोलियम मंत्रालय की पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस सेल (PPAC) की तरफ से जारी आदेश के अनुसार, पुराने गैस क्षेत्रों से उत्पादित गैस के लिए भुगतान की जाने वाली दर को मौजूदा 6.1 डॉलर प्रति मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट (MBtu) से बढ़ाकर 8.57 डॉलर प्रति एमबीटीयू कर दिया गया है.

CNG की बढ़ेगी डिमांड 
क्रिसिल के निदेशक नवीन वैद्यनाथन के अनुसार, गैस की उच्च कीमतों से चालू वित्त वर्ष में औद्योगिक PNG की मांग में दस से 12 प्रतिशत की कमी आने की आशंका है. मूल्य संवेदनशील औद्योगिक उपभोक्ता गैस की कीमतों में इजाफे के बाद वैकल्पिक ईंधन जैसे प्रोपेन और ईंधन तेल का इस्तेमाल करने लगे हैं. उन्होंने कहा घरों में इस्तेमाल की जाने वाली PNG की मांग दो से पांच प्रतिशत की दर से बढ़ सकती है. दूसरी ओर, पेट्रोल और डीजल के साथ कीमतों के अंतर को कम करने के बावजूद, CNG स्टेशनों के विस्तारित नेटवर्क के कारण सीएनजी की मांग अब भी 25 से 30 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है.

यहां बढ़ चुके हैं दाम
हाल ही में मुंबई में CNG और PNG दोनों के दाम बढ़ गए हैं. महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने सीएनजी के दाम 6 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोत्तरी की थी. इसके साथ ही पाइप के जरिए आपूर्ति की जाने वाली रसोई गैस पीएनजी भी 4 रुपए प्रति यूनिट महंगी कर दी गई थी. कंप्रेस्ड नैचुरल गैस यानी CNG का खुदरा दाम बढ़कर 86 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है. वहीं घरेलू PNG  की कीमत 52.50 रुपए प्रति SCM (Standard Cubic Meter) पहुंच गई है. इस बढ़ोतरी के बाद CNG और पेट्रोल के बीच मूल्य बचत घटकर 45 फीसदी रह गई है. जबकि PNG और LPG के बीच यह अंतर सिर्फ 11 फीसदी है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

55 minutes ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago


बड़ी खबरें

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

56 minutes ago

प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की कमान, 5 बार के सांसद और कई अहम मंत्रालयों का अनुभव

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जोशी को उनके मौजूदा मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

10 minutes ago

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

35 minutes ago

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

1 day ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

2 days ago