होम / बिजनेस / Hero Electric की रेटिंग हुई कम, जानिए क्या है वजह?

Hero Electric की रेटिंग हुई कम, जानिए क्या है वजह?

कंपनी पर आरोप है कि कंपनी ने उधार नहीं चुकाया है और इसीलिए क्रेडिट रेटिंग एजेंसी CRISIL ने रेटिंग को कम कर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

Hero इलेक्ट्रिक, दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली एक कंपनी है जिसके मालिक का नाम नवीन मुंजल है. रिश्तेदारी में पवन मुंजल, नवीन मुंजल के मामा हैं और इस वक्त दोनों के बीच कंपनी के नाम यानी ‘Hero’ को लेकर एक कानूनी जंग छिड़ी हुई है. इसी बीच हाल ही में खबर आ रही है प्रमुख रेटिंग एजेंसी CRISIL द्वारा ‘हीरो इलेक्ट्रिक’ (Hero Electric) की रेटिंग कम कर दी गई है.

कम हो गई रेटिंग
दरअसल कंपनी पर आरोप है कि कंपनी ने अपने द्वारा लिए गए उधार को नहीं चुकाया है और इसीलिए क्रेडिट रेटिंग एजेंसी CRISIL ने हीरो इलेक्ट्रिक की रेटिंग को कम कर दिया है. HEVPL (हीरो इलेक्ट्रिक व्हीकल प्राइवेट लिमिटेड) को पहले CRISIL द्वारा ‘CRISIL B/CRISIL A4’ रेटिंग दी गई थी और अब एजेंसी ने कंपनी की रेटिंग को कम करते हुए ‘CRISIL D/CRISIL D’ की रेटिंग दी है. 

कितनी कम हुई रेटिंग?
जानकारी साझा करते हुए CRISIL ने कहा है कि CRISIL रेटिंग्स ने HEVPL की बैंक फैसिलिटी से अपनी रेटिंग्स को ‘रेटिंग वॉच विद नेगेटिव इम्प्लीकेशंस’ से कम करके ‘CRISIL D/CRISIL D’ कर दिया है जबकि पहले इस कंपनी को एजेंसी द्वारा CRISIL B/CRISIL A4 की रेटिंग दी गई थी. कंपनी में लिक्विडिटी की हालत काफी खराब है जिसकी वजह से रेटिंग्स में यह कमी देखने को मिली है. CRISIL को इस बात की जानकारी मिली है कि बहुत सारी संस्थाओं द्वारा इंडस्ट्री की विभिन्न कंपनियों के खिलाफ जांच की जा रही है और इनमें HEVPL का नाम भी शामिल है. 

मंत्रालय ने जारी किया नोटिस
आपको बता दें कि HEVPL को भारी उद्योगों के मंत्रालय (मिनिस्ट्री ऑफ हैवी इंडस्ट्रीज) द्वारा आज तक कंपनी को प्राप्त हुई 133 करोड़ रुपए की सब्सिडी की मांग की है और इसके लिए नोटिस भी जारी कर दिया है. दरअसल इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनियों पर आरोप है कि वह FAME (फास्टर एडोप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स) सब्सिडी 2 को प्राप्त करने के लिए योग्य नहीं हैं. मंत्रालय द्वारा हीरो इलेक्ट्रिक को जारी किया गया यह नोटिस भी इन्हीं आरोपों से संबधित है. 
 
यह भी पढ़ें: इस बिल्डर का 16,000 करोड़ टैक्स हुआ माफ, क्या है पूरा मामला?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

3 minutes ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

1 hour ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

3 hours ago

ईंधन और खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी, जून में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.38% पर पहुंची

जनवरी 2025 से लागू नई CPI श्रृंखला के तहत यह पहला मौका है, जब खुदरा महंगाई RBI के 4% के लक्ष्य से ऊपर पहुंची है.

3 hours ago

HCL Tech का मुनाफा 20% उछला, 12 रुपये डिविडेंड के साथ AI में 3,500 करोड़ का निवेश

मजबूत तिमाही नतीजों के साथ HCL Tech के बोर्ड ने निवेशकों के लिए 2 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 12 रुपये का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है.

3 hours ago

बड़ी खबरें

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

3 minutes ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

1 hour ago

ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित हुए आर. वैरामुथु, बोले- साहित्य ने ही जीवन को दिशा दी

वैरामुथु ज्ञानपीठ पुरस्कार पाने वाले तीसरे तमिल साहित्यकार और पहले तमिल कवि बन गए हैं. उन्होंने इस सम्मान को पूरी तमिल भाषा और भारतीय साहित्य जगत का गौरव बताया. 

55 minutes ago