✕

होम / बिजनेस / IIT-IIM की तर्ज पर बनेगा क्रिएटिव टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट, WAVES 2025 में सरकार का ऐलान

IIT-IIM की तर्ज पर बनेगा क्रिएटिव टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट, WAVES 2025 में सरकार का ऐलान

IICT के लिए भारत सरकार की ओर से 400 करोड़ रुपये मंजूर किए जा चुके हैं. महाराष्ट्र सरकार ने इसके लिए जमीन भी उपलब्ध करा दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत सरकार ने IIM और IIT की तर्ज पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजी (IICT) लॉन्च किया है. यह संस्थान शुरू करने का मकसद देश में क्रिएटिव और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री को बढ़ावा देना है. IICT एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स, एक्सटेंडेड रियलिटी (AVGC-XR) सेक्टर के लिए एक नेशनल हब बनेगा. केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि मुंबई में IICT की स्थापना के लिए पीएम मोदी ने 400 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है.

गूगल, एपल्र, माइक्रोसॉफ्ट करेंगे मदद

वैष्णव ने मुंबई में विश्व ऑडियो विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स-2025) को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने IICT की स्थापना के लिए 400 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं. जबकि परियोजना के लिए जमीन महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रदान की गई है. उन्होंने मुंबई में जियो वर्ल्ड सेंटर में कहा, “NVIDIA, Google, Apple, Microsoft, Star India, Meta और Adobe जैसी वैश्विक तकनीकी दिग्गज IICT को विश्व स्तरीय संस्थान बनाने के लिए सहयोग कर रही हैं.

कहां बनेगा IICT का कैंपस

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि आईआईसीटी का पहला चरण मुंबई की NFDC बिल्डिंग में बनेगा. इसमें गेमिंग लैब, एनिमेशन लैब, एडिट और साउंड सूट, वर्चुअल प्रोडक्शन सेटअप, इमर्सिव स्टूडियो, एक प्रीव्यू थिएटर और कई स्मार्ट क्लासरूम सहित कई अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी. उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में गोरेगांव के फिल्म सिटी में 10 एकड़ का एक कैंपस विकसित किया जाएगा. आने वाले सालों में सरकार इस संस्थान के रीजनल सेंटर भी खोलेगी.

क्या करेगा IICT?

• युवाओं को प्रशिक्षण देगा और स्टार्टअप्स के लिए सपोर्ट करेगा.
• युवाओं को रिसर्च और इनोवेशन के मौके दिए जाएंगे.
• भारत को क्रिएटिव इंडस्ट्री में ग्लोबल लीडर बनाने पर काम होगा.
• देश की सॉफ्ट पावर और क्रिएटिव इकॉनॉमी को नई ऊंचाई दी जाएगी.
• भारत को डिजिटल और क्रिएटिव दुनिया में आगे ले जाने के लिए काम होगा.

क्रिएटर्स कम्युनिटी को मिलेगा मंच

इससे पहले हाल ही में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया था कि सरकार इवेंट वेव्स में क्रिएटर्स की इकोनॉमी के लिए एक अरब डॉलर का फंड बनाएगी. इस कार्यक्रम में क्रिएटर्स कम्युनिटी को हाई-वैल्यू कंटेंट बनाने के लिए एक मंच मिलेगा. मुंबई में आयोजित वेव्स में अनुपम खेर, एसएस राजामौली, अनिल कपूर, शाहरुख खान, चिरंजीवी, आमिर खान, दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर, रजनीकांत, एआर रहमान, सोहा अली खान समेत अन्य सितारे नजर आए.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

2049 तक बदल जाएगी भारत की जनसांख्यिकी, ‘वृद्ध समाज’ बनने से बढ़ेंगी आर्थिक चुनौतियां: मूडीज

प्रजनन दर में गिरावट और तेजी से बढ़ती बुजुर्ग आबादी से पेंशन, स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी वित्त पर बढ़ सकता है दबाव; उत्पादकता बढ़ाना और श्रमबल का विस्तार होगा अहम

1 hour ago

टाटा संस की लिस्टिंग से ग्रुप कंपनियों की रेटिंग पर क्या होगा असर? S&P ने दिया बड़ा अपडेट

S&P के मुताबिक, टाटा समूह की रेटिंग वाली कंपनियां स्वतंत्र पेशेवर प्रबंधन के तहत काम करती हैं, लेकिन टाटा संस उनकी रणनीतिक दिशा को प्रभावित करती है.

2 hours ago

कच्चा तेल नरम, एशियाई बाजार मजबूत, फिर भी गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज कैसी होगी शुरुआत?

मंगलवार को सेंसेक्स 242.65 अंक यानी 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 72,529.07 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी इंडेक्स 64.05 अंक यानी 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 22,716.20 पर बंद हुआ.

2 hours ago

यूएई भारत में करेगा 25 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश, पोर्ट, एनर्जी और स्पेस पर फोकस

2032 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को 200 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य, भारत में पहले ही करीब 25 अरब डॉलर का निवेश कर चुका है यूएई

17 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की दिवाला जांच: बिना बही-खातों के ₹483 करोड़ के सप्लायर बिल

भाग 2: बॉम्बे रेयॉन की दिवाला प्रक्रिया में उसके सप्लायर्स द्वारा किए गए कुल दावों में से आधे से अधिक का कंपनी के अपने रिकॉर्ड से मिलान नहीं हो सका, इनमें से ₹317 करोड़ चार ट्रेडिंग कंपनियों के थे, जिनके पास कोई मिल नहीं है. संबंधित पक्ष के तौर पर चिन्हित किए गए केवल दो दावे प्रमोटर्स से जुड़े थे, और दोनों का पूरा भुगतान किया गया, जबकि 2,027 कर्मचारियों को प्रति रुपये पर 14 पैसे की वसूली हुई. यह वही कंपनी है, जिसकी खरीद के आधार पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कर्ज दिया, तीन बार पुनर्गठन किया और अंततः ₹1,300 करोड़ से अधिक की रकम को बट्टे खाते में डाल दिया.

18 hours ago

बड़ी खबरें