होम / बिजनेस / क्या भारत तोड़ पाया चीन की आर्थिक कमर? आंकड़े बयां कर रहे हकीकत

क्या भारत तोड़ पाया चीन की आर्थिक कमर? आंकड़े बयां कर रहे हकीकत

चीन से व्‍यापार को लेकर जिस तरह की तस्‍वीर पेश की गई थी आंकड़े ठीक उसके उलट बयां कर रहे हैं, जिसने कई सवाल पैदा कर दिए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

गलवान हिंसा के बाद देश में ऐसा माहौल बनाया गया जैसे भारत पड़ोसी चीन से सभी रिश्ते तोड़ लेगा. चीन को आर्थिक फायदा पहुंचाने वाली सभी नीतियों को रद्द कर देगा. ऐसा दिखाने के लिए कुछ चीनी ऐप्स पर बैन लगाया गया, कुछ कंपनियों पर शिकंजा कसा गया, लेकिन चीन की झोली भरने वाले व्यापार पर कोई रोक नहीं लग सकी. यानी बायकॉट चाइना जैसे तमाम अभियान विफल रहे.  

8.4 फीसदी का इजाफा

मीडिया रिपोर्ट्स में चीन के सीमा शुल्क विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के हवाले से बताया गया है कि भारत और चीन के बीच व्यापार (India-China Trade) 2022 में 8.4 फीसदी बढ़कर 135.98 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो अब तक का उच्चतम स्तर है. इससे पिछले साल यह आंकड़ा 125 अरब डॉलर था. इसके साथ भारत का चीन के साथ व्यापार घाटा बढ़कर 100 अरब डॉलर के पार हो गया है.

चीन का निर्यात बढ़ा

इस दौरान, भारत में चीन का निर्यात सालाना आधार पर 21.7 फीसदी बढ़कर 118.9 अरब अमेरिकी डॉलर रहा. जबकि भारत से 2022 में चीन को निर्यात सालाना आधार पर 37.9 प्रतिशत घटकर 17.48 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया. सीधे शब्दों में कहें तो चीन भारतीय बाजार में अपना सामान बेचकर मोटा मुनाफा कमा रहा है, लेकिन भारत के मामले में ऐसा नहीं है. यदि चीन को आर्थिक चोट पहुंच रही होती, तो उसका निर्यात कम होना चाहिए था, मगर गिरावट भारत के निर्यात में आई है.

पहली बार हुआ ऐसा

भारत से चीन को निर्यात में गिरावट से उसका व्यापार घाटा 101.02 अरब डॉलर रहा, जबकि 2021 में यह 69.38 अरब डॉलर था. बता दें कि व्यापार घाटा पहली बार 100 अरब डॉलर के पार गया है. भारत का चीन को निर्यात 2021 में सालाना आधार पर 34.28 प्रतिशत बढ़कर 28.03 अरब डॉलर रहा था. 2015 से 2021 के बीच भारत-चीन द्विपक्षीय व्यापार 75.30 फीसदी बढ़ा था.  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

8 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

9 hours ago

BitDelta India ने लॉन्च किया CrypTution, क्रिप्टो निवेशकों को मिलेगी लर्निंग, सिमुलेशन और सर्टिफिकेशन की सुविधा

कंपनी के अनुसार, देश के लगभग 40% क्रिप्टो यूजर्स टियर-2 और टियर-3 शहरों से आते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए इस प्लेटफॉर्म को अलग-अलग भाषाओं और विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों के लिए सुलभ बनाया गया है.

9 hours ago

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

10 hours ago

ईरान संकट का असर: HPCL-BPCL को हजारों करोड़ का घाटा, पहली तिमाही में भारी नुकसान

वेस्ट एशिया तनाव और महंगे कच्चे तेल ने बिगाड़ा तेल कंपनियों का गणित, HPCL को ₹12,265 करोड़ और BPCL को ₹3,962 करोड़ का नुकसान

11 hours ago

बड़ी खबरें

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

10 hours ago

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

5 hours ago

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

8 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

9 hours ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

14 hours ago