होम / बिजनेस / यात्रियों की इस तकलीफ से आया बिजनेस आईडिया, शुरू कर दिया Adult Only सेक्शन 

यात्रियों की इस तकलीफ से आया बिजनेस आईडिया, शुरू कर दिया Adult Only सेक्शन 

फ्लाइट के सफर के दौरान शांति चाहने वालों के लिए नीदरलैंड की एयरलाइन ने विमान में खास सेक्शन की शुरुआत की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बिजनेस आईडिया (Business Idea) कहीं से भी आ सकता है, बच्चों के शोर से भी. हवाई सफर के दौरान कभी न कभी आपने अनुभव किया होगा कि बच्चों के रोने से बड़ी समस्या उत्पन्न हो जाती है. यदि फ्लाइट लंबी दूरी की है, तो फिर क्या ही कहने. अब मामला बच्चों से जुड़ा है, तो आप चाहकर भी कुछ नहीं कर सकते. न किसी से शिकायत कर सकते हैं और न ही यात्रा बीच में छोड़ सकते हैं. यात्रियों की इसी तकलीफ से एक एविएशन कंपनी (Aviation Company) को बिजनेस आईडिया मिल गया है.  

कुछ रूट्स पर शुरुआत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीदरलैंड की कोरेंडन एयरलाइन्स (Corendon Airlines) ने अपनी फ्लाइट में 'एडल्ट ओनली' सेक्शन की शुरुआत की है. इस सेक्शन में केवल वयस्कों को ही सीट दी जाएगी. ऐसे में फ्लाइट का यह सेक्शन अपेक्षाकृत काफी ज्यादा शांत रहेगा. इस सेक्शन में सफर करने वालों को सीटें भी एक्स्ट्रा लार्ज (Extra Large Seats) मिलेंगी, यहां लेग स्पेस (Leg Space) भी ज्यादा होगा. हालांकि, इसके लिए पैसे भी ज्यादा चुकाने होंगे. कंपनी ने ये सेवा अपने कुछ रूट्स पर ही शुरू की है, लेकिन भविष्य में इसे सभी रूट्स पर शुरू किया जा सकता है. 

1 नवंबर से भरेगा उड़ान
Corendon Airlines के इस आईडिया को काफी सराहा जा रहा है. 'एडल्ट ओनली' सेक्शन में 16 साल या उससे अधिक उम्र के यात्रियों की ही टिकट मिलेगी. एयरलाइन ने फिलहाल एयरबस A350 एयरक्राफ्ट में कुछ सीटों को Adult Only सेक्शन में बदलने का ऐलान किया है. यह एयरक्राफ्ट एक नवंबर से Amsterdam और डच कैरीबियन द्वीप Curacao के बीच उड़ान भरेगा. एयरलाइन का कहना है कि एडल्ट सेक्शन ऐसे यात्रियों के लिए है, जो बच्चों के बिना सफर कर रहे हैं या जिन्हें शांत वातावरण चाहिए. 

इतना ज्यादा होगा किराया
एयरलाइन का मानना है कि इस व्यवस्था से बच्चों के साथ सफर करने वालों को भी आसानी होगी, क्योंकि जब उनका बच्चा रोएगा तो उन्हें दूसरे यात्रियों को लेकर ज्यादा परेशान नहीं होना होगा. एडल्ट सेक्शन को पार्टिशन के जरिए एयरक्राफ्ट के बाकी हिस्से से अलग किया जाएगा. ऐसे बिजनेस ट्रेवलर्स को भी ये सेक्शन पसंद आएगा, जिन्हें यात्रा के दौरान काम करने के लिए शांत माहौल की जरूरत है. Corendon Airlines के मुताबिक, एडल्ट ओनली सेक्शन विमान के अगले हिस्से में स्थित होगा. इसमें 93 सामान्य और एक्स्ट्रा लेगरूम वाली नौ बड़ी सीटें होंगी. इसका किराया सामान्य टिकट से 45 यूरो (लगभग 4,050 रुपए) ज्यादा होगा.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

AI से हर साल 2.7 ट्रिलियन डॉलर की बढ़ रही उत्पादकता, लेकिन अमीर देशों को ही मिल रहा ज्यादा फायदा: स्टडी

रिपोर्ट के अनुसार, AI फिलहाल हर साल लगभग 2.7 ट्रिलियन डॉलर के बराबर उत्पादकता बढ़ा रहा है. यह अध्ययन में शामिल 86 देशों की कुल GDP का करीब 3.4% है.

1 day ago

बड़ी खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

IOCL ने GP Petroleums के JV को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पिपावाव बिटुमेन सेल का करेगा संचालन

GP Petroleums ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसकी संयुक्त उद्यम कंपनी Amron Oil Resources Pvt Ltd को IOCL के गुजरात स्थित पिपावाव बिटुमेन सेल के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

1 day ago