होम / बिजनेस / एक्शन में उपभोक्‍ता मंत्रालय, सरकार को चूना लगा रही इन कंपनियों के बुरे दिन शुरू

एक्शन में उपभोक्‍ता मंत्रालय, सरकार को चूना लगा रही इन कंपनियों के बुरे दिन शुरू

मंत्रालय ने इन सभी से जवाब दाखिल करने को भी कहा है. गौरतलब है कि ये कंपनियां देश के कानून के विरुद्ध इन प्रोडक्‍ट को ई कॉमर्स साइट पर बेच रही थीं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: उपभोक्‍ता मामलों के मंत्रालय ने देश की 63 भार तोलने की मशीनों को बनाने वाली और उनका आयात करने वाली कंपनियों को नियमों के पालन न करने को लेकर नोटिस जारी किया है. इन कंपनियों को ये नोटिस गैरकानूनी तरीके से ई कॉमर्स वेबसाइट पर अपने प्रोडक्‍ट बेचने को लेकर जारी किया गया है.

जवाब देने को कहा
मंत्रालय ने इन सभी से जवाब दाखिल करने को भी कहा है. गौरतलब है कि ये कंपनियां देश के कानून के विरुद्ध इन प्रोडक्‍ट को ई कॉमर्स साइट पर बेच रही थीं, जिससे सरकार को रेवन्‍यू का नुकसान हो रहा था. इसके बाद ही मंत्रालय की ओर से ये कानूनी कार्रवाई की गई है. 

क्यों जारी किया गया नोटिस
उपभोक्‍ता मामलों के मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार केन्‍द्र के लीगल मेट्रोलॉजी विभाग की ओर से भार तोलने की मशीन बनाने वाली और उनका आयात करने वाली कंपनियों को नोटिस जारी किया गया है. ई कॉमर्स साइट पर भार तोलने की मशीन बनाने वाली, बेचने वाली और आयात करने वाली इन कंपनियों को उनके मॉडल के निर्माण और आयात की अनुमति और डीलर लाइसेंस और भार स्‍केल के लाइसेंस और वेरिफीकेशन न कराने को लेकर ये नोटिस जारी किया गया है.

मंत्रालय की नोटिस में और क्या कहा गया है
मंत्रालय की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि इन यंत्रों को इन कंपनियों के अपने प्रोडक्‍ट को गैरकानूनी तरीके से ई कॉमर्स प्‍लेटफार्म पर बेचने के कारण जहां उत्‍पादों की कमी हो रही है, वहीं सरकार को रेवन्‍यू का भी नुकसान हो रहा है. मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि उपभोक्‍ताओं के हितों को ध्‍यान में रखते हुए भार तोलने और नापने की मशीन को ई कॉमर्स साइट पर सेल करने से पहले सेक्‍शन 22 के तहत इन्‍हें निर्माण लाइसेंस, आयात रजिस्‍ट्रेशन और मशीनों का वेरिफिकेशन स्टैंपिंग लीगल मेट्रोलॉजी एक्‍ट 2009 के तहत आवश्‍यक है.

रिकॉर्ड रखना भी बेहद आवश्‍यक
मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि उपभोक्‍ता के हितों को देखते हुए ये सभी वेरिफिकेशन अति आवश्‍यक हैं. इन मशीनों का निर्माण करने वाले और बेचने वालों के लिए इनका उचित रिकॉर्ड रखना भी बेहद आवश्‍यक है. साथ ही सरकार को उसकी वेरिफिकेशन फी को अदा करना भी आवश्‍यक है. इन सभी नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ सेक्‍शन 32 और सेक्‍शन 45, सेक्‍शन 38 और सेक्‍शन 33 के तहत कार्रवाई भी की जा सकती है.

VIDEO : JIO 5G सर्विस को लेकर मुकेश अंबानी की 10 बड़ी घोषणाएं, जानिए क्या-क्या कहा


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ऑर्गेनिक और प्रीमियम फूड रिटेल में FreshTerra की एंट्री, FY28 तक दिल्ली-NCR में 12-15 स्टोर खोलने की योजना

कंपनी का लक्ष्य शहरी उपभोक्ताओं के लिए ऐसा रिटेल अनुभव तैयार करना है, जहां रोजमर्रा के खाद्य उत्पादों के साथ प्रीमियम और गॉरमे कैटेगरी के विकल्प भी उपलब्ध हों.

5 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

5 hours ago

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

5 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

7 hours ago

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

9 hours ago


बड़ी खबरें

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

5 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

5 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

7 hours ago

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

6 hours ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

11 hours ago