होम / बिजनेस / कर्मचारियों को Luxury Cars देने वाली कंपनी अब आपको दे रही है कमाई का मौका

कर्मचारियों को Luxury Cars देने वाली कंपनी अब आपको दे रही है कमाई का मौका

गुजरात की IT कंपनी त्रिध्या टेक आईपीओ लाने जा रही है. कंपनी ने इसके लिए जरूरी पेपर भी जमा कर दिए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

इस साल की शुरुआत में अपने कर्मचारियों को गिफ्ट में लग्जरी कारें देकर सुर्खियों में आई अहमदाबाद की IT कंपनी त्रिध्या टेक (Tridhya Tech Limited) अब आपको कमाई का मौका देने जा रही है. दरअसल, Tridhya आईपीओ यानी इनिशियल पब्लिक ऑफर लाने वाली है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी ने इस संबंध में बाजार नियामक सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) के पास जरूरी दस्तावेज भी जमा कर दिए हैं. IPO को कमाई का शानदार मौका माना जाता है, ऐसे में यदि आप भी आईपीओ में निवेश करना चाहते हैं तो त्रिध्या टेक जल्द ही आपको ये मौका देगी.

35 करोड़ जुटाने की योजना
कंपनी की योजना IPO के जरिए 35 करोड़ रुपए जुटाने की है. त्रिध्या टेक ई-कॉमर्स, रियल एस्टेट, ट्रांसपोर्ट, लॉजिस्टिक्स और इंश्योरेंस जैसे कई सेक्टर्स को कंसल्टेंसी और डिप्लॉयमेंट सपोर्ट मुहैया कराती है. कंपनी को रमेश मरांड और विनय डंगर जैसे अनुभवी आईटी पेशेवर चलाते हैं. वहीं, टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा टेक्नोलॉजी (Tata Technologies) का IPO भी जल्द आने वाला है. टाटा टेक्नोलॉजी ने मार्च में आईपीओ के लिए SEBI के पास ड्रॉफ्ट पेपर जमा कराए थे. यह टाटा मोटर्स की सब्सिडियरी कंपनी है. कंपनी इस आईपीओ के माध्यम से करीब 9.57 करोड़ शेयरों की बिक्री करेगी.  

मेहनत को किया था सम्मानित
Tridhya Tech ने इसी साल जनवरी में अपने कर्मचारियों को 13 महंगी कारें गिफ्ट करके सबको चौंका दिया था. ऐसे वक्त में जब हर तरफ से छंटनी की खबरें आ रही थीं, कंपनी के इस कदम की हर तरफ तारीफ हुई थी. अहमदाबाद की इस आईटी कंपनी अपने 5वें स्थापना दिवस पर कर्मचारियों को ये तोहफा दिया था. त्रिध्या टेक के एमडी रमेश मारंड ने कहा था कि कंपनी ने पिछले 5 साल में जो कुछ हासिल किया है, वह कर्मचारियों की मेहनत का नतीजा है. 13 कर्मचारियों को उनकी कड़ी मेहनत के लिए सम्मानित किया गया है. 

क्या होता है आईपीओ?
जब कोई कंपनी इक्विटी मार्केट से यानी शेयर बाजार से पैसे जुटाना चाहती है तो उसके पास बहुत से तरीके होते हैं. उसी में से एक तरीका होता है IPO. दूसरे शब्दों में कहें तो जब कोई कंपनी पहली बार अपने शेयर पब्लिक में बेचने के लिए ऑफर करती है, तो उसे Initial Public Offer या IPO कहते हैं. ये शेयर BSE और NSE जैसे स्टॉक एक्सचेंज के जरिए निवेशकों की खरीद के लिए रखे जाते हैं. जब ये शेयर निवेशकों द्वारा खरीद लिए जाते हैं तो वो कंपनी स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट हो जाती है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

ग्रीन एनर्जी में भारत की बड़ी छलांग, पहली छमाही में 25% बढ़ी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता

केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि इस उपलब्धि में सबसे बड़ा योगदान सौर ऊर्जा क्षेत्र का रहा.

14 hours ago

Skyroot का 'विक्रम-1' ऑर्बिट में पहुंचा, ISRO के साथ अब निजी कंपनियां भी भरेंगी अंतरिक्ष की उड़ान

विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए मील का पत्थर मानी जा रही है. अब तक देश में सैटेलाइट लॉन्चिंग की जिम्मेदारी मुख्य रूप से ISRO निभाता था, लेकिन निजी कंपनियों की सक्रिय भागीदारी से इस क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा और क्षमता दोनों बढ़ेंगी.

14 hours ago

अमेरिका-ईरान संघर्ष तेज, होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ा खतरा; कच्चे तेल की कीमतों में उछाल की आशंका

अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है. इस घटनाक्रम ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति की सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं.

16 hours ago

ऑटो सेक्टर में नई रफ्तार: पहली छमाही में यात्री वाहनों की थोक बिक्री रिकॉर्ड स्तर पर, 4 लाख यूनिट के पार आंकड़ा

ऑटो उद्योग का मानना है कि SUV और यूटिलिटी व्हीकल की बढ़ती मांग, बेहतर मॉडल लॉन्च और ग्राहकों की बदलती प्राथमिकताओं के चलते यात्री वाहन बाजार में आगे भी तेजी बनी रह सकती है.

16 hours ago

निवेश के लिहाज से गुजरात नंबर-1, महाराष्ट्र और तमिलनाडु दूसरे-तीसरे स्थान पर: नीति आयोग

नीति आयोग का कहना है कि राज्यों में निवेश के लिए बेहतर माहौल तैयार होने से घरेलू और विदेशी निवेश में बढ़ोतरी होगी. इससे औद्योगिकीकरण को गति मिलेगी, नवाचार को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.

19 hours ago

बड़ी खबरें

Skyroot का 'विक्रम-1' ऑर्बिट में पहुंचा, ISRO के साथ अब निजी कंपनियां भी भरेंगी अंतरिक्ष की उड़ान

विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए मील का पत्थर मानी जा रही है. अब तक देश में सैटेलाइट लॉन्चिंग की जिम्मेदारी मुख्य रूप से ISRO निभाता था, लेकिन निजी कंपनियों की सक्रिय भागीदारी से इस क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा और क्षमता दोनों बढ़ेंगी.

14 hours ago

ग्रीन एनर्जी में भारत की बड़ी छलांग, पहली छमाही में 25% बढ़ी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता

केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि इस उपलब्धि में सबसे बड़ा योगदान सौर ऊर्जा क्षेत्र का रहा.

14 hours ago

अमेरिका-ईरान संघर्ष तेज, होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ा खतरा; कच्चे तेल की कीमतों में उछाल की आशंका

अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है. इस घटनाक्रम ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति की सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं.

16 hours ago

अब म्यूचुअल फंड से हर महीने पैसा निकालना होगा आसान, SEBI ने डीमैट निवेशकों को दी बड़ी सुविधा

इस कदम से निवेशकों को अपने निवेश को मैनेज करना आसान होगा और वे तय समय पर पैसे निकालने या एक स्कीम से दूसरी स्कीम में ट्रांसफर करने की सुविधा हासिल कर सकेंगे.

17 hours ago