होम / बिजनेस / महीने के पहले दिन LPG सिलेंडर को लेकर मिली राहत, लेकिन... 

महीने के पहले दिन LPG सिलेंडर को लेकर मिली राहत, लेकिन... 

गैस कंपनियों ने केवल कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कमी की है. घरेलू सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

महंगाई से बेहाल जनता को राहत के नाम पर गैस कंपनियों ने केवल कमर्शियल LPG सिलेंडर सस्ता किया है. घरेलू सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यानी इसके लिए आपको बेतहाशा बढ़े हुए दाम ही देने होंगे. पिछले महीने यानी मार्च में ही कंपनियों ने घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में सीधे 50 रुपए का इजाफा किया था. 

अब इतने हुए दाम
तेल कंपनियों ने महीने के पहले दिन 1 अप्रैल 2023 को कमर्शियल सिलेंडर में 92 रुपए की कमी की है. देश की राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर (Commercial Cylinder Price in Delhi) पहले 2119.50 रुपए में मिल रहा है, लेकिन मौजूदा कटौती के बाद इसके लिए 2028.00 रुपए चुकाने होंगे.

क्या इसे राहत कहें?
कमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल होटल, रेस्टोरेंट्स, चाय आदि की दुकानों जैसे कमर्शियल स्थानों पर होता है. जब भी 19 किलो वाला सिलेंडर महंगा होता है, खाने-पीने की चीजों के दाम तुरंत बढ़ा दिए जाते हैं, लेकिन सिलेंडर सस्ता होने पर क्या इनके दामों में कमी की जाती है? ये सबसे बड़ा सवाल है. यदि आप किसी टी स्टॉल पर चाय पीते हैं या अक्सर बाहर खाना खाते हैं, तो आपको अंदाजा होगा कि दाम बढ़ने के बाद नीचे नहीं आते. ऐसे में इस राहत से किसे फायदा होगा, समझा जा सकता है.  

कब होगा सस्ता?
एक मार्च को हुई बढ़ोत्तरी के बाद दिल्ली में 14.2 किलो का घरेलू गैस सिलेंडर 1103 रुपए का हो गया था. जबकि 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 2119.50 रुपए का हो गया था. नए रेट्स के अनुसार, घरेलू सिलेंडर के दाम वही रहेंगे जबकि कमर्शियल सिलेंडर 92 रुपए सस्ता हो गया है. वैसे, कमर्शियल सिलेंडर के दाम पहले भी घटते-बढ़ते रहे हैं. कंपनियों ने कई बार इनकी कीमतों में कमी भी की है, लेकिन घरेलू सिलेंडर में काफी समय से कोई राहत नहीं मिली है. उल्टा कंपनियां इसे महंगा करती जा रही हैं. वैसे, जानकार मानते हैं कि इस साल के आखिरी में या अगले साल जरूर पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस पर कुछ राहत मिल सकती है, क्योंकि 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में डेटा सेंटर क्षमता विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहली छमाही में 59% बढ़ी नई क्षमता: रिपोर्ट

हाइपरस्केलर और क्लाउड कंपनियों की बढ़ती मांग से जनवरी-जून 2026 के दौरान 258 मेगावाट आईटी क्षमता जुड़ी. देश की कुल परिचालन डेटा सेंटर क्षमता बढ़कर 1.8 गीगावाट आईटी पहुंची.

9 hours ago

महंगे कच्चे तेल का बढ़ा असर, पहली तिमाही में भारत का ऑयल इंपोर्ट बिल 61% उछला

कम मात्रा में कच्चा तेल खरीदने के बावजूद भारत का आयात बिल तेजी से बढ़ा. अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक बाजार में तेल की ऊंची कीमतों का असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है.

9 hours ago

FCNR स्कीम से बढ़ा विदेशी पूंजी प्रवाह, 42 दिन में भारतीय बैंकों में जमा हुए 17 अरब डॉलर

NRI निवेशकों ने FCNR-B जमा में दिखाई मजबूत दिलचस्पी. RBI की स्वैप सुविधा के तहत कुल 20.7 अरब डॉलर जुटे, विशेषज्ञों ने आगे और तेज पूंजी प्रवाह की जताई उम्मीद.

11 hours ago

बजाज ऑटो का मुनाफा 46% उछला, रिकॉर्ड एक्सपोर्ट और घरेलू मांग से पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन

जून तिमाही में राजस्व 65% बढ़कर ₹21,689 करोड़ पहुंचा. घरेलू और निर्यात बाजार में रिकॉर्ड बिक्री से कंपनी ने बनाया नया कीर्तिमान, विशेषज्ञों ने आगे भी सकारात्मक रुख जताया.

12 hours ago

ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स से जुड़ा निवा बूपा, साइना-मीराबाई के साथ लॉन्च किया 'सेटबैक से कमबैक तक' अभियान

इस पहल का उद्देश्य खिलाड़ियों और आम लोगों की उन प्रेरक कहानियों को सामने लाना है, जिन्होंने बीमारी, चोट या अन्य स्वास्थ्य चुनौतियों से उबरकर दमदार वापसी की.

13 hours ago

बड़ी खबरें

महंगे कच्चे तेल का बढ़ा असर, पहली तिमाही में भारत का ऑयल इंपोर्ट बिल 61% उछला

कम मात्रा में कच्चा तेल खरीदने के बावजूद भारत का आयात बिल तेजी से बढ़ा. अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक बाजार में तेल की ऊंची कीमतों का असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है.

9 hours ago

भारत में डेटा सेंटर क्षमता विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहली छमाही में 59% बढ़ी नई क्षमता: रिपोर्ट

हाइपरस्केलर और क्लाउड कंपनियों की बढ़ती मांग से जनवरी-जून 2026 के दौरान 258 मेगावाट आईटी क्षमता जुड़ी. देश की कुल परिचालन डेटा सेंटर क्षमता बढ़कर 1.8 गीगावाट आईटी पहुंची.

9 hours ago

FCNR स्कीम से बढ़ा विदेशी पूंजी प्रवाह, 42 दिन में भारतीय बैंकों में जमा हुए 17 अरब डॉलर

NRI निवेशकों ने FCNR-B जमा में दिखाई मजबूत दिलचस्पी. RBI की स्वैप सुविधा के तहत कुल 20.7 अरब डॉलर जुटे, विशेषज्ञों ने आगे और तेज पूंजी प्रवाह की जताई उम्मीद.

11 hours ago

नौवीं अनुसूची पर उठे सवाल: "कानूनी है, लेकिन जवाबदेह नहीं", 75 साल बाद पहले संविधान संशोधन की समीक्षा

पूर्व सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश, एएसजी समेत पैनल के सदस्यों ने बेंगलुरु में आयोजित गोलमेज चर्चा में 1951 के उस संशोधन पर विचार किया, जिसने कानूनों को न्यायिक समीक्षा से सुरक्षा प्रदान की थी.

15 hours ago