होम / बिजनेस / चुनावी आहट से नजर आया जनता का दर्द, इस राज्य में CNG-PNG के दाम घटे

चुनावी आहट से नजर आया जनता का दर्द, इस राज्य में CNG-PNG के दाम घटे

महंगाई की मार पूरा देश झेल रहा है, लेकिन जनता का दर्द केवल गुजरात सरकार को नज़र आया है. ऐसा इसलिए कि वहां चुनाव होने हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

चुनावी मौसम में सरकारों को जनता की तकलीफ सबसे ज्यादा दिखाई देती है और उस तकलीफ को दूर करने के प्रयास भी वो सबसे ज्यादा इसी मौसम में करती नज़र आती हैं. यही वजह है कि जहां CNG और PNG हर तरफ महंगी हो रही है, वहीं गुजरात में इसके दाम घट गए हैं. राज्य सरकार ने चुनाव से पहले अपनी जेब काटकर जनता को राहत पहुंचाने का यह कदम उठाकर दर्शाया है कि उसे महंगाई का सामना कर रहे लोगों की फ़िक्र है.

इतने कम हो गए दाम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुजरात में कम्‍प्रेस्‍ड नेचुरल गैस (CNG) और पाइप्‍ड नेचुरल गैस (PNG) सस्‍ती हो गई है. विधानसभा चुनाव की घोषणा से से पहले सरकार ने CNG, PNG पर वैल्‍यू एडेड टैक्‍स यानी VAT घटा दिया है. राज्य में CNG और PNG पर VAT 10 फीसदी कम किया गया है. CNG के दाम प्रति किलो 6 से 7 रुपए कम हो जाएंगे. वहीं, PNG इस्तेमाल करने वालों को स्‍टैंडर्ड क्‍यूबिक मीटर (SCM) 5 से 6 रुपए कम चुकाने होंगे. जाहिर के दिवाली से पहले महंगाई की मार झेल रही जनता के लिए यह फैसला राहत के समान है.  

यहां बढ़ाई गईं कीमतें
पेट्रोल-डीजल की तरह CNG और PNG पर हर राज्‍य अपने हिसाब से टैक्‍स वसूलता है, इसलिए हर जगह इसकी कीमतें अलग-अलग रहती हैं. पिछले दिनों दिल्‍ली-NCR और मुंबई में CNG और PNG के दाम बढ़ाए गए थे. दिल्ली में CNG 78.61 रुपए प्रति किलो और PNG 53.59 रुपए प्रति स्‍टैंडर्ड क्‍यूबिक मीटर (SCM) बिक रही है. जबकि मुंबई में CNG का दाम 86 रुपए और PNG 52.50 रुपए प्रति SCM हो गई है. कुछ वक्त पहले गैस वितरण कंपनी महानगर गैस लिमटेड (MGL) ने मुंबई में सीएनजी के दाम छह रुपए PNG की कीमतों में 4 रुपए का इजाफा किया गया था.

अमूल ने भी नहीं बढ़ाए दाम
अमूल गोल्ड जहां पूरे देश में 2 रुपए महंगा हो गया है. वहीं, गुजरात में कंपनी ने दाम नहीं बढ़ाए हैं. हालांकि, अमूल इस फैसले को चुनावी मानने से इनकार कर रही है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है. इसकी एक बड़ी वजह भी है. दरअसल, अमूल (Amul) डेयरी का मालिकाना हक रखने वाली कंपनी, गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन की डिस्ट्रिक्ट डेयरी यूनियन के ज़्यादातर लीडर्स भाजपा समर्थका हैं. इसलिए माना जा रहा है कि उनके दबाव के चलते ही कंपनी ने फिलहाल दाम नहीं बढ़ाए हैं. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

2 days ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

23 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago