✕

होम / बिजनेस / CM Vasudev को मिली Clix Capital में ये बड़ी जिम्‍मेदारी, बोर्ड में शामिल हुए 2 और लोग 

CM Vasudev को मिली Clix Capital में ये बड़ी जिम्‍मेदारी, बोर्ड में शामिल हुए 2 और लोग 

Clix Capital में सीएम वासुदेव ने जिस पद पर ज्‍वॉइन किया है उस पर पद पहले प्रमोद भसीन हुआ करते थे. उनके साथ दो अतिरिक्‍त स्‍वतंत्र निदेशकों ने भी ज्‍वॉइन किया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

फिनटेक कंपनी  Clix Capital को उसके नए चेयरमैन मिल गए हैं. प्रमोद भसीन की को-फाउंडेड कंपनी क्लिक्‍स कैपिटल में उनके साथ दो अन्‍य स्‍वतंत्र निदेशकों की नियुक्ति हुई है. इनमें अनुराधा बाजपेयी और अजय कैंडेडे जैसे नामी नाम शामिल हैं. मौजूदा समय में प्रमोद भसीन ही कंपनी के लिए इस पद की जिम्‍मेदारियों को निभा रहे थे लेकिन अब सीएम वासुदेव इस जिम्‍मेदारी को निभाएंगे. 

आखिर कौन हैं सीएम वासुदेव 
सीएम वासुदेव इससे पहले भारत सरकार में कई अहम पदों पर रह चुके हैं. इनमें वो RBI के केंद्रीय बोर्ड में भारत सरकार द्वारा नामित व्यक्ति के रूप में काम कर चुके हैं. इसी के साथ एनबीएफसी सेक्टर सुधार समिति की अध्यक्षता करने के बाद, वह तीन साल से अधिक समय तक कार्यकारी निदेशक के रूप में विश्व बैंक का भी हिस्सा रह चुके हैं. वासुदेव एचडीएफसी बैंक के पूर्व अध्यक्ष और स्वतंत्र निदेशक भी रहे हैं. 

 

क्‍या है अनुराधा वाजपेयी का अनुभव 
अनुराधा वाजपेयी को कंपनी का स्‍वतंत्र निदेशक बनाया गया है. उनके पास ऑडिट और एश्‍योरेंस में तीन दशकों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने डेलॉइट, हाॅस्किन्स और सेल्स के साथ 17 वर्षों तक काम किया है, जहां उन्होंने विभिन्न एनबीएफसी के लिए आईएफआरएस और यूएस जीएएपी के तहत वैधानिक ऑडिट और ग्रुप रिपोर्टिंग के लिए टीम का जिम्‍मेदारी से नेतृत्व किया है, जिसमें मेरिल लिंच समूह, मॉर्गन स्टेनली समूह, कैस्पियन समूह, जैसे नाम शामिल थे. उनकी विशेषज्ञता फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्‍टर में है, क्योंकि उन्होंने भारत में डब्ल्यूपीपी समूह का हिस्सा बनकर मीडिया कंपनियों, दूरसंचार क्षेत्र की कंपनियों, खुदरा उद्योग, अन्य सेवा उद्योगों, लौह और इस्पात क्षेत्र की मैन्‍यूफैक्‍चरिंग कंपनियों को सेवा प्रदान की है.

 

आखिर कौन हैं कंपनी के दूसरे निदेशक  
कैंडेड को भी कंपनी ने स्‍वतंत्र निदेशक बनाया है. कैंडेड मौजूदा समय में फ्रैक्टल ग्रोथ पार्टनर्स के प्रबंध भागीदार और सह-संस्थापक हैं, जो निवेशकों के लिए टेक्‍नोलॉजी बेस बिजनेस को लेकर काम करती है. कैंडेड इससे पहले न्यूयॉर्क और मुंबई में मैकिन्से एंड कंपनी में प्रबंधन सलाहकार, वारबर्ग पिंकस के साथ एक इंवेस्‍टर और केकेआर की निजी इक्विटी टीम के साथ भी काम कर चुके हैं. उन्होंने एलायंस टायर, एवेंडस कैपिटल, कॉन्टिनेंटल वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड, यूरो किड्स ग्रुप/लाइटहाउस लर्निंग, मैग्मा फिनकॉर्प, मैग्मा हाउसिंग फाइनेंस, मैक्स इंडिया, मैक्स हेल्थकेयर, सहित कई कंपनियों के बोर्ड में काम किया है या उसके पर्यवेक्षक रहे हैं. टीवीएस सप्‍लाई चेन सॉल्‍यूशन का भी हिस्‍सा रहे हैं. कैंडेडे लॉजिस्टिक्स पर सीआईआई राष्ट्रीय समिति के सदस्य भी रहे हैं. 

क्‍या बोले कंपनी के को-फाउंडर 
क्लिक्स कैपिटल के सह-संस्थापक, प्रमोद भसीन ने कहा कि सेबी के नियमों के अनुरूप, वासुदेव एक स्वतंत्र अध्यक्ष के रूप में मेरी जगह लेंगे. उन्‍होंने कहा कि नए बोर्ड सदस्यों का योगदान भारतीय एसएमई के बीच क्रेडिट इनक्‍लूशन को बढ़ावा देने के क्लिक्स कैपिटल के मिशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. हम आशा करते हैं कि उनके नेतृत्‍व में कंपनी नए दिशा पर चलते हुए विकास के नए शीर्ष स्‍तर पर पहुंचेगी. उन्‍होंने ये भी कहा कि हम अपने सम्मानित बोर्ड सदस्यों के अमूल्य योगदान के लिए हमेशा आभारी हैं. 

क्लिक्स कैपिटल के एमडी और सीईओ राकेश कौल ने कहा कि नए स्वतंत्र सदस्यों को शामिल करने के साथ, हम उम्‍मीद करते हैं कि कंपनी को और अधिक विशेषज्ञता का लाभ मिल पाएगा, जिससे  क्लिक्स हाइपरग्रोथ के अगले युग में प्रवेश करते हुए तेजी से सफलता की ओर आगे बढ़ेगा. 

अपोलो के निजी इक्विटी प्रमुख उत्सव बैजल ने भी टिप्पणी की और कहा कि जैसे-जैसे क्लिक्स कैपिटल का व्यवसाय परिपक्व हो रहा है, हम सीएम वासुदेव को बोर्ड की अध्यक्षता के लिए आमंत्रित करते हुए रोमांचित हैं. हमारा मानना है कि बाजपेयी और कैंडेडे को शामिल करने से बोर्ड काफी मजबूत होगा. इससे प्रबंधन को सही मार्गदर्शन भी मिल पाएगा. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI नेटवर्क पर 450 मिलियन डॉलर तक खर्च करेगी टाटा कम्यूनिकेशन्स, बनाएगी 10,000 किमी फाइबर नेटवर्क

मुंबई-पुणे-हैदराबाद-चेन्नई कॉरिडोर से शुरू होगा नेटवर्क का पहला चरण, देश के प्रमुख डेटा सेंटर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस केंद्रों को जोड़ने पर रहेगा जोर

1 hour ago

अमेजन के फेस्टिव सेल में विक्रेताओं की बिक्री 3.5 गुना बढ़ी, छोटे कारोबारों ने भी बनाया रिकॉर्ड

अमेजन के फेस्टिव सेल के पहले सप्ताह में 10 लाख रुपये से अधिक की बिक्री करने वाले छोटे और मध्यम कारोबारों की संख्या 4.6 गुना बढ़ी, महिला उद्यमियों और पारंपरिक कारीगरों को भी मिला फायदा

2 hours ago

दिल्ली के आर्टशिला में शुरू हुआ ‘सूई धागा’ उत्सव, 16 देशों की कढ़ाई परंपराओं की झलक

एशिया-प्रशांत क्षेत्र की पारंपरिक कढ़ाई, समकालीन कला और सांस्कृतिक विरासत को एक मंच पर लाया गया. 17 जनवरी 2027 तक चलने वाले इस उत्सव में प्रदर्शनियों, कलाकारों के रेजिडेंसी कार्यक्रमों और संवाद सत्रों का होगा आयोजन.

4 hours ago

वॉकी-टॉकी के विज्ञापन में नियमों का उल्लंघन, CCPA ने कंपनी पर लगाया ₹1 लाख का जुर्माना

CCPA ने फ्रीक्वेंसी, लाइसेंस और सरकारी मंजूरी से जुड़ी जरूरी जानकारी नहीं देने पर की कार्रवाई; ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर नियमों का उल्लंघन करने वाली 12 कंपनियों पर अब तक 58 लाख रुपये का जुर्माना

5 hours ago

म्यूचुअल फंड में नए निवेशकों की रफ्तार घटी, NFO से 5 साल में सबसे कम रकम जुटी

सितंबर 2026 तक म्यूचुअल फंड उद्योग से जुड़े 44 लाख नए निवेशक, कुल संख्या 6.33 करोड़ पहुंची; अप्रैल-जून तिमाही में नए फंड ऑफरिंग से केवल 1,759 करोड़ रुपये जुटे

7 hours ago


बड़ी खबरें

स्कैनर का सवाल: अस्पतालों में बेहतर फैसलों के लिए क्यों जरूरी है वित्तीय समझ और चिकित्सकीय ज्ञान का तालमेल

वित्त टीम की शुरुआत लाभ-हानि विवरण से होती है. इससे पता चलता है कि परामर्श, प्रक्रियाओं, डायग्नोस्टिक्स और फार्मेसी से होने वाली आय अस्पताल चलाने की लागत को पूरा करती है या नहीं.

3 hours ago

AI नेटवर्क पर 450 मिलियन डॉलर तक खर्च करेगी टाटा कम्यूनिकेशन्स, बनाएगी 10,000 किमी फाइबर नेटवर्क

मुंबई-पुणे-हैदराबाद-चेन्नई कॉरिडोर से शुरू होगा नेटवर्क का पहला चरण, देश के प्रमुख डेटा सेंटर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस केंद्रों को जोड़ने पर रहेगा जोर

1 hour ago

दिल्ली के आर्टशिला में शुरू हुआ ‘सूई धागा’ उत्सव, 16 देशों की कढ़ाई परंपराओं की झलक

एशिया-प्रशांत क्षेत्र की पारंपरिक कढ़ाई, समकालीन कला और सांस्कृतिक विरासत को एक मंच पर लाया गया. 17 जनवरी 2027 तक चलने वाले इस उत्सव में प्रदर्शनियों, कलाकारों के रेजिडेंसी कार्यक्रमों और संवाद सत्रों का होगा आयोजन.

4 hours ago

Zee Entertainment ने कोमल नाहटा को बनाया क्रिएटिव डायरेक्टर, फिल्मों के कारोबार की संभालेंगे कमान

कंपनी ने फिल्म कारोबार के पुनर्गठन के तहत स्टूडियो संचालन और फिल्मों के अधिग्रहण से जुड़े कामकाज को एकीकृत किया, फैसले लेने की प्रक्रिया तेज करने पर जोर

3 hours ago

अमेजन के फेस्टिव सेल में विक्रेताओं की बिक्री 3.5 गुना बढ़ी, छोटे कारोबारों ने भी बनाया रिकॉर्ड

अमेजन के फेस्टिव सेल के पहले सप्ताह में 10 लाख रुपये से अधिक की बिक्री करने वाले छोटे और मध्यम कारोबारों की संख्या 4.6 गुना बढ़ी, महिला उद्यमियों और पारंपरिक कारीगरों को भी मिला फायदा

2 hours ago