होम / बिजनेस / India और New Zealand के बीच साइन हुए इस MoU के क्या हैं मायने?
India और New Zealand के बीच साइन हुए इस MoU के क्या हैं मायने?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच साइन हुए MoU से दोनों देशों की नामित एयरलाइन को कई तरह के फायदे मिलेंगे.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
सिविल एविएशन सेक्टर में सुधार के लिए भारत और न्यूजीलैंड (India & New Zealand Agreement) ने एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नए रूट का निर्धारण, कोडशेयर सेवाएं, यातायात अधिकार और क्षमता पात्रता शामिल आदि हैं. माना जा रहा है कि इस MoU से दोनों देशों के बीच हवाई सफर को और बेहतर बनाया जा सकेगा. गौरतलब है कि भारत और न्यूजीलैंड ने 1 मई 2016 को ऑकलैंड में एक हवाई सेवा समझौते पर हस्ताक्षर किए थे.
सिंधिया की मौजूदगी में हुए साइन
MoU के अनुसार, न्यूजीलैंड की नामित एयरलाइन भारत में छह प्वाइंट - नई दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई हैदराबाद और कोलकाता के लिए तीसरे और चौथे स्वतंत्रता यातायात अधिकारों के साथ किसी भी प्रकार के विमान से कितनी भी सेवाएं संचालित कर सकती है. एमओयू से दोनों देशों के बीच नागरिक उड्डयन में द्विपक्षीय संबंधों को और बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. MoU पर नागरिक उड्डयन सचिव राजीव बंसल और न्यूजीलैंड के उच्चायुक्त डेविड पाइन ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं. साथ ही इस दौरान, नागरिक मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) भी उपस्थित थे.
भारत को मिलेगा ये फायदा
इस MoU से न्यूजीलैंड और भारत दोनों को ही फायदा होने वाला है. भारत की नामित एयरलाइन किसी भी प्रकार के विमान से ऑकलैंड, वेलिंगटन, क्राइस्टचर्च के साथ-साथ भारत सरकार द्वारा नामित न्यूजीलैंड में तीन अतिरिक्त प्वाइंट के लिए तीसरे और चौथे स्वतंत्रता यातायात अधिकारों के साथ कितनी भी संख्या में सेवाएं संचालित कर सकती है. यह एमओयू अतिरिक्त रूप से भारत और न्यूजीलैंड दोनों की नामित एयरलाइनों को विभिन्न प्रकार के विमान के साथ सभी-कार्गो सेवाएं संचालित करने की भी अनुमति देता है.
टैग्स