होम / बिजनेस / Cipla को बेचने की डील में फंसा पेंच, हामिद फैमिली बदल सकती है मन?

Cipla को बेचने की डील में फंसा पेंच, हामिद फैमिली बदल सकती है मन?

दिग्गज कंपनी सिप्ला की फाउंडर फैमिली और संभावित खरीदारों के बीच कंपनी के वैल्यूएशन को लेकर सहमति नहीं बन पा रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आजादी से पहले अस्तित्व में आई दिग्गज दवा कंपनी सिप्ला (Cipla) की बिक्री योजना अटकती दिखाई दे रही है. कंपनी के वैल्यूएशन को लेकर सिप्ला की फाउंडर फैमिली और संभावित खरीदारों के बीच सहमति नहीं बन पा रही है. लिहाजा माना जा रहा है कि फिलहाल के लिए कंपनी को दूसरे हाथों में सौंपे जाने की प्रक्रिया पर ब्रेक लग सकता है. हालांकि, सिप्ला के फाउंडर की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान अब तक नहीं आया है. 

कितनी की गई है डिमांड?
मीडिया रिपोर्ट्स में ब्लूमबर्ग के हवाले से बताया गया है कि Cipla के संभावित खरीदार 1.09 ट्रिलियन रुपए के वैल्यूएशन पर अड़े हुए हैं. कुछ फार्मा कंपनियों और निजी इक्विटी फर्मों सहित अन्य संभावित खरीदार के साथ सिप्ला की बातचीत अब आगे नहीं बढ़ रही है. दरअसल, सिप्ला की फाउंडर फैमिली प्रति शेयर लगभग 1,350 रुपए की मांग कर रही है, जबकि शेयर की मौजूदा वैल्यू 1,234.80 रुपए है. देखने में भले ही ये अंतर छोटा नजर आ रहा है, लेकिन जब करोड़ों शेयर की बात, तो ये छोटा अंतर काफी बड़ा साबित होगा. इसलिए संभावित खरीदार इसके लिए तैयार नहीं हैं.

कितनी है हिस्सेदारी?
सिप्ला के प्रमोटर हामिद परिवार के पास कंपनी में 33.47% हिस्सेदारी है, जिसे वह बेचना चाहते हैं. जो खरीदार इस हिस्सेदारी को अपना बनाएगा, वो ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत Cipla की अतिरिक्त 26 प्रतिशत हिस्सेदारी पर भी दावा कर सकेगा. ऐसे में उसे तकनीकी रूप से सिप्ला में 59.4% की हिस्सेदारी मिल जाएगी. हाल ही में खबर आई थी कि गुजरात की टोरेंट फार्मा सिप्ला की हिस्सेदारी खरीदने के लिए जेपी मॉर्गन के साथ काम कर रही है. इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया था कि दुनिया का सबसे बड़ा प्राइवेट इक्‍व‍िटी फंड (Private Equity Fund) ‘ब्लैकस्टोन’ (Blackstone) Cipla में हिस्सेदारी के लिए बोली लगा सकता है. लेकिन Cipla ने इस खबर को खारिज कर दिया था.

टूट जाएगा 88 साल का रिश्ता
ब्लूमबर्ग के अनुसार, Cipla की डील पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है. अभी यह भी स्पष्ट नहीं है कि कंपनी की फाउंडर फैमिली के सदस्य डिमांड की गई कीमत को कम करेंगे या बिक्री पर आगे नहीं बढ़ने का फैसला लेंगे. वैसे, यदि डील पूरी हो जाती है, तो करीब 88 साल बाद हामिद परिवार Cipla से बाहर हो जाएगा. इस दवा कंपनी की नींव ख्वाजा अब्दुल हामिद ने साल 1935 में रखी थी. 1972 में पिता के निधन के बाद यूसुफ हामिद और उनके भाई मुस्तफा ने कारोबार की कमान अपने हाथों में ली. यूसुफ हामिद ने एड्स जैसी बीमारियों के लिए कम लागत वाली जेनेरिक दवाओं की पेशकश करते हुए बड़ी दवा कंपनियों को कड़ी टक्कर दी. आज के समय में राजस्व के हिसाब से CIpla देश की तीसरी सबसे बड़ी जेनेरिक दवा कंपनी है. यूसुफ हामिद इस समय सिप्ला के गैर-कार्यकारी अध्यक्ष हैं और वह 33.47% हिस्सेदारी बेचकर कंपनी से बाहर निकलना चाहते हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

14 hours ago

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

15 hours ago

घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा, सरकार ने कई कंपोनेंट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई जरूरी पार्ट्स और मशीनों पर कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई है. यह छूट 31 मार्च 2029 तक लागू रहेगी.

16 hours ago

बिना निवेशकों से मिले दो बहनों ने जुटाए 91 हजार डॉलर, क्राउडफंडिंग से लिखी सफलता की नई कहानी

लखनऊ की दो बहनों ने बिना किसी निवेशक से मुलाकात किए और बिना इक्विटी छोड़े अपने स्टार्टअप Mithrasa के लिए Kickstarter के जरिए 40 से अधिक देशों के 1,267 समर्थकों से 91,960 डॉलर जुटाए.

17 hours ago

Flipkart ने फैशन कैटेगरी में जीरो कमीशन किया लागू, 90 हजार सेलर्स को मिलेगा फायदा

कंपनी का कहना है कि इस फैसले से करीब 90 हजार सेलर्स, खासकर MSME और D2C ब्रांड्स को अधिक मुनाफा कमाने, कारोबार बढ़ाने और नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी.

18 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

15 hours ago

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

14 hours ago

IMF के बाद अब ADB ने भी घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत का असर

ADB ने जुलाई 2026 संस्करण के 'एशियन डेवलपमेंट आउटलुक' में FY27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया है.