होम / बिजनेस / चाइनीज लोन ऐप केस में ED की कार्रवाई, इन कंपनियों पर छापेमारी

चाइनीज लोन ऐप केस में ED की कार्रवाई, इन कंपनियों पर छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी के दौरान मर्चेंट आईडी और चीन के लोगों की ओर से नियंत्रित संस्थाओं के बैंक खातों में रखे करीब 17 करोड़ रुपए जब्त किए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

चाइनीज लोन ऐप से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के रडार पर कई कंपनियां हैं. इसी सिलसिले में ऑनलाइन पेमेंट गेटवे- Razorpay, Paytm, Cashfree के बेंगलुरु स्थित छह ठिकानों पर छापेमारी की गई है. मीडिया रिपोर्ट्स में ED के हवाले से बताया गया है कि शुक्रवार को शुरू हुई छापे की कार्रवाई अब भी जारी है. 

ऐसे फंसाते हैं जाल में
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी के दौरान मर्चेंट आईडी और चीन के लोगों की ओर से नियंत्रित संस्थाओं के बैंक खातों में रखे करीब 17 करोड़ रुपए जब्त किए हैं. ED ने बताया कि चाइनीज लोन ऐप से जुड़ीं संस्थाओं का काम करने का तरीका यह है कि वे भारतीय लोगों के जाली दस्तावेजों का उपयोग कर उन्हें डमी निदेशक बनाते हैं. इन संस्थाओं को चीन के व्यक्तियों द्वारा नियंत्रित किया जाता है. ये संस्थाएं अलग-अलग मर्चेंट आईडी, पेमेंट गेटवे / बैंकों के साथ रखे गए खातों के माध्यम से अवैध व्यवसाय कर रही थीं. 

होती है जबरन वसूली 
ईडी के मुताबिक यह जांच बेंगलुरु के साइबर अपराध पुलिस स्टेशन द्वारा दर्ज की गईं 18 FIR पर आधारित है. यह एफआईआर कई संस्थाओं / व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज की गई हैं. आरोप है कि मोबाइल ऐप के माध्यम से छोटी राशि का लोन लेने वालों से जबरन वसूली की जाती है और उनका उत्पीड़न किया जाता है. ईडी ने बताया कि रेजरपे प्राइवेट लिमिटेड, कैशफ्री पेमेंट्स, पेटीएम पेमेंट सर्विसेज लिमिटेड और चीनी व्यक्तियों द्वारा नियंत्रित या संचालित संस्थाओं के परिसरों को तलाशी अभियान में शामिल किया गया है.

कांग्रेस ने उठाए थे सवाल 
चाइनीज लोन ऐप मामले को लेकर कांग्रेस केंद्र सरकार पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगा चुकी है. पार्टी के प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने हाल ही में कहा था कि जनवरी और फरवरी 2021 के बीच की गई एक जांच में पाया गया कि प्ले स्टोर पर 1,100 से अधिक डिजिटल लोन ऐप उपलब्ध हैं. आरबीआई ने स्वीकार किया है कि कम से कम 600 ऐसे ऐप अवैध रूप से काम कर रहे थे. RBI के मुताबिक, 2017 से 2020 के बीच डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कर्ज में 12 गुना का उछाल आया है. हमारे देश में कई लोगों ने इन लोन ऐप्स द्वारा ब्लैकमेलिंग के कारण आत्महत्या कर ली हैं, लेकिन केंद्र सरकार चुप है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ऑर्गेनिक और प्रीमियम फूड रिटेल में FreshTerra की एंट्री, FY28 तक दिल्ली-NCR में 12-15 स्टोर खोलने की योजना

कंपनी का लक्ष्य शहरी उपभोक्ताओं के लिए ऐसा रिटेल अनुभव तैयार करना है, जहां रोजमर्रा के खाद्य उत्पादों के साथ प्रीमियम और गॉरमे कैटेगरी के विकल्प भी उपलब्ध हों.

1 hour ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

2 hours ago

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

2 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

3 hours ago

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

5 hours ago


बड़ी खबरें

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

2 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

2 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

3 hours ago

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

2 hours ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

7 hours ago