होम / बिजनेस / Bharat के बढ़ते प्रभाव से China का बदला मिजाज, परेशानी बढ़ाने वाला अब तारीफ में पढ़ रहा कसीदे

Bharat के बढ़ते प्रभाव से China का बदला मिजाज, परेशानी बढ़ाने वाला अब तारीफ में पढ़ रहा कसीदे

चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स में प्रकाशित एक लेख में भारत सरकार की नीतियों की तारीफ की गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत (India) के बढ़ते प्रभाव से चीन (China) से सुर बदल गए हैं. हमारी मुश्किलें बढ़ाने को बेताब रहने वाला चीन भी अब हमारी तारीफों के पुल बांध रहा है. चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स में प्रकाशित एक लेख में कहा गया है कि भारत वैश्विक कारोबार, संस्कृति, अर्थव्यवस्था और राजनीति के मामले में तेजी से कदम बढ़ा रहा है. दुनिया में भारत का कद बढ़ा है. फुदान यूनिवर्सिटी में सेंटर फॉर साउथ एशियन स्टडी के डायरेक्टर झांग जियादोंग (Zhang Jiadong) ने अपने लेख में कई मोर्चों पर भारत की तारीफ की है. 

भारत का आत्मविश्वास बढ़ा
अपने लेख में Zhang Jiadong उन्होंने लिखा है कि तेज आर्थिक और सामाजिक विकास से भारत का आत्मविश्वास बढ़ा है और वह अपने 'भारत नैरेटिव' के विकास के लिए ज्यादा सक्रियता से काम कर रहा है. भारत ने आर्थिक विकास और सामाजिक शासन में उत्कृष्ट परिणाम हासिल किए हैं. भारत की महान शक्ति और रणनीति सपने से वास्तविकता की ओर बढ़ रही है. हालांकि, कुछ संभावित जोखिम और संकट भी सामने आने लगे हैं. रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने लिखा है - रूस-यूक्रेन जंग के संबंध में भारत ने खुद को पश्चिम से दूर किया और विकासशील देशों के साथ अधिक निकटता बढ़ाई. साथ ही, पश्चिम की नीतियों को खुद पर थोपने के बजाय उनसे बराबरी के संबंध बनाए रखे.  

लेख में दिल्ली का भी जिक्र
उन्होंने आगे कहा है कि भारत ने आर्थिक विकास और सामाजिक शासन में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं. उसकी अर्थव्यवस्था ने गति पकड़ ली है और वो सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनने की राह पर है. Zhang Jiadong ने अपने लेख में दिल्ली का भी जिक्र किया है. उन्होंने लिखा है - नई दिल्ली ने शहरी प्रशासन में उल्लेखनीय प्रगति की है. हालांकि शहर में धुंध अभी भी गंभीर मुद्दा है, लेकिन चार साल पहले विमान से उतरते ही जो आपको महसूस होता था, वह अब आमतौर पर नहीं है. इससे पता चलता है कि दिल्ली में सार्वजनिक माहौल बेहतर हुआ है.

विदेश नीति में आया है बदलाव
कारोबार पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान मैंने पाया कि चीनी विद्वानों के प्रति उनका रवैया अड़ियल होने के बजाय अधिक सहज और संयम से भरा है. उदाहरण के लिए, पहले चीन और भारत के बीच व्यापार असंतुलन पर चर्चा करते समय, भारतीय विद्वान मुख्य रूप से चीन के उपायों पर ध्यान केंद्रित करते थे, लेकिन अब वे भारत की निर्यात क्षमता बढ़ाने पर अधिक जोर दे रहे हैं. भारत से चीनी आयात बढ़ाकर व्यापार घाटे को कम करने की कोशिश कर रहे हैं. जियाडोंग ने यह भी कहा कि कूटनीतिक क्षेत्र में, भारत तेजी से एक महान शक्ति की ओर बढ़ रहा है. विदेश नीति में भारत की रणनीतिक सोच में एक और बदलाव देखने को मिलता है, जो स्पष्ट रूप से एक महान शक्ति होना दर्शाता है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

1 day ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

1 day ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

1 day ago