होम / बिजनेस / Upcoming IPO: आईपीओ में पैसा लगाने का है मन, तो इस महीने मिलेंगे ये ऑप्शन
Upcoming IPO: आईपीओ में पैसा लगाने का है मन, तो इस महीने मिलेंगे ये ऑप्शन
इस साल अब तक आए कई आईपीओ निवेशकों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरकर गए हैं. वहीं, दिसंबर में भी कुछ आईपीओ आने वाले हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
शेयर बाजार के लिए आईपीओ (इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग) के लिहाज से पिछला साल कुछ खास अच्छा नहीं रहा था, लेकिन इस बार अधिकांश आईपीओ निवेशकों की उम्मीदों पर खरे उतरे हैं. हाल ही में इरडा और टाटा टेक्नोलॉजीज के आईपीओ ने भी शानदार प्रदर्शन किया था. इनकी लिस्टिंग भी धमाकेदार रही है. IPOs को मुनाफा कमाने का बेहतरीन ऑप्शन माना जाता है, इसलिए स्टॉक मार्केट में निवेश करने वालों को हमेशा इसका इंतजार रहता है. हालांकि, आईपीओ या किसी स्टॉक में पैसा लगाने से पहले हमेशा किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है.
फार्मा कंपनी की तैयारी
चलिए जानते हैं कि साल के इस आखिरी महीने यानी दिसंबर में किन कंपनियों के आईपीओ आने वाले हैं (Upcoming IPO). फार्मा कंपनी एक्सेंट माइक्रोसेल इसी महीने आईपीओ लॉन्च (Accent Microcell IPO) करने वाली है. कंपनी का आईपीओ 8 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 12 दिसंबर को बंद हो जाएगा. हालांकि, एंकर निवेशकों के लिए यह इश्यू एक दिन पहले 7 दिसंबर को खुलेगा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी की योजना इस आईपीओ के जरिए बाजार से 78.4 करोड़ रुपए जुटाने की है. इसके लिए 133-140 रुपए प्रति शेयर का प्राइज बैंड तय किया गया है. इस IPO के लिए एक हजार शेयर का लॉट साइज तय किया गया है. यानी निवेशकों को कम से कम एक हजार शेयरों के लिए बोली लगानी होगी. शेयरों का अलॉटमेंट 13 दिसंबर और लिस्टिंग की 15 दिसंबर को हो सकती है.
ये भी पढ़ें - इन शेयरों में निवेश आपको भी दे सकता है BJP वाली खुशी, देख लें पूरी लिस्ट
Doms Industries
एक्सेंट माइक्रोसेल के साथ ही स्टेशनरी एवं आर्ट प्रोडक्शन कंपनी डोम्स इंडस्ट्री का आईपीओ (Doms Industries IPO) भी इसी महीने आएगा. कंपनी का IPO 13 दिसंबर को खुलेगा और 15 दिसंबर को बंद हो जाएगा. यानी आपके पास इसमें पैसा लगाने के लिए केवल 3 दिनों का समय होगा. डोम्स इंडस्ट्री अपने आईपीओ के जरिए बाजार से 1200 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है. इसमें 350 करोड़ रुपए के फ्रेश इश्यू और 850 करोड़ का Offer for Sale (OFS) शामिल है. आईपीओ में क्यूआईबी यानी Qualified Institutional Buyers के लिए 75%, High net-worth individuals (HNIs) के लिए 15 प्रतिशत और बाकी के लिए 10 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व रखा गया है. डोम्स इंडस्ट्रीज ने पिछले कुछ समय में काफी तरक्की की है. आज यह देश की दूसरी सबसे बड़ी स्टेशनरी और आर्ट प्रोडक्ट्स कंपनी बन गई है. वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी का मार्केट शेयर 12% था.
टैग्स