होम / बिजनेस / बैंकिंग सेक्टर पर लगाया है दांव? Goldman Sachs की सिफारिश पर भी कर लीजिए गौर

बैंकिंग सेक्टर पर लगाया है दांव? Goldman Sachs की सिफारिश पर भी कर लीजिए गौर

बैंकिंग सेक्टर के कुछ शेयरों में आज नरमी का माहौल है. ये शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बैंकिंग सेक्टर के शेयरों (Banking Stocks) ने पिछले कुछ वक्त में अच्छा-खासा रिटर्न दिया है. प्राइवेट सेक्टर से लेकर सरकारी बैंकों तक ने निवेशकों की झोली भरने वाला प्रदर्शन किया है. खासकर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों ने सबको चौंकाया है. इस बीच, विदेशी ब्रोकरेज कंपनी Goldman Sachs ने बैंकिंग सेक्टर से जुड़े कुछ शेयरों को लेकर सिफारिश जारी की है. फर्म ने यस बैंक (Yes Bank) के शेयरों को बेचने की सलाह दी है. उसने इस प्राइवेट बैंक पर अपनी रेटिंग को घटाकर Sell कर दिया है. 

इनकी रेटिंग भी घटाई
इसके अलावा, Goldman Sachs ने देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI के साथ ही निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक के लिए अपनी रेटिंग Buy से घटाकर Neutral कर दी है. ब्रोकरेज फर्म की इस नई रेटिंग के चलते Yes Bank के शेयरों में नरमी देखने को मिल रही है. शुक्रवार को कंपनी के शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं. खबर लिखे जाने तक बैंक के शेयर 2 प्रतिशत से ज्यादा के नुकसान के साथ 26.60 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे. इस साल अब तक ये शेयर 17.44% का रिटर्न दे चुका है. 

ये भी पढ़ें - Rolta India को अपना बनाने के लिए बाबा को अब कई कंपनियों से लड़नी होगी जंग!

SBI के स्टॉक में भी नरमी
इसी तरह, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) के शेयरों में भी गिरावट है. दोपहर 1 बजे तक बैंक के शेयर 0.39% की नरमी के साथ 762.90 रुपए पर पहुंच गए थे. इस साल अब तक ये शेयर 18.95% का रिटर्न दे चुका है. वहीं, ICICI बैंक के शेयर 0.53 प्रतिशत की उछाल के साथ 1,068.35 रुपए पर कारोबार कर रहे हैं. Goldman Sachs ने HDFC बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक लिमिटेड, इंडसइंड बैंक और बंधन बैंक पर अपनी Buy रेटिंग को बरकरार रखा है और बजाज फाइनेंस को Sell से Neutral कर दिया है. 

नए Target Price सेट
ब्रोकरेज ने SBI के लिए 741 रुपए का Target Price तय किया है. आईसीआईसीआई बैंक के लिए Target Price 1,068 रुपए और यस बैंक के लिए इसे 16 रुपए रखा गया है. इसी तरह, बजाज फाइनेंस के लिए टारगेट प्राइज 6,815 रुपए और एचडीएफसी बैंक के शेयरों का Target Price 1,915 रुपए तय किया गया है. Yes Bank की बात करें, तो पिछले कुछ दिनों में से इसने तेजी का रुख भी दिखाया है, जिसे देखते हुए लगने लगा था कि इस शेयर के अच्छे दिन लौट आए हैं. बीते 1 महीने में इस स्टॉक ने 10.60% का रिटर्न दिया है. जबकि इसी अवधि में आईसीआईसीआई बैंक का रिटर्न महज 3.82% रहा है.   
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

5 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

8 hours ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

9 hours ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

10 hours ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

10 hours ago


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

9 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

5 hours ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

7 hours ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

8 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

8 hours ago