होम / बिजनेस / Chandrayaan-3: मिशन की सफलता से इन कंपनियों का जोश भी हाई, रॉकेट बन सकते हैं स्टॉक!

Chandrayaan-3: मिशन की सफलता से इन कंपनियों का जोश भी हाई, रॉकेट बन सकते हैं स्टॉक!

मिशन चंद्रयान-3 से किसी न किसी रूप में जुड़ी कंपनियों को आस है कि उनके स्टॉक में भी रॉकेट वाली तेजी आ सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मिशन चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की कामयाबी ने जहां हर भारतीय को गर्व का मौका दिया है. वहीं, कुछ कंपनियों की उम्मीदें भी जगा दी हैं. इस मिशन में जिन कंपनियों ने योगदान दिया है, उन्हें आस है कि अब आने वाला कल उनके लिए भी पहले से बेहतर होगा. बता दें कि चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) के लैंडर विक्रम (Vikram Lander) ने बुधवार को सॉफ्ट लैंडिंग करके इतिहास रच दिया. इसके साथ ही भारत चांद के साउथ पोल पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया है.  

देखने को मिल सकती है तेजी
Chandrayaan-3 मिशन को सफल बनाने के लिए कई कंपनियों ने योगदान दिया है. इसमें सरकारी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BHEL) के साथ-साथ लार्सन एवं टूब्रो (L&T), Mishra Dhatu Nigam और MTAR Technologies प्रमुख हैं. मिशन में इन कंपनियों के योगदान की खबर सामने आने के बाद से ही इनके शेयरों में तेजी देखने को मिली. हालांकि, BHEL के शेयर कल गिरावट के साथ बंद हुए, लेकिन उससे पहले उन्होंने जबरदस्त उड़ान भरी. बीते 5 कारोबारी दिनों में ये शेयर 9.30% तक चढ़ चुका है. निवेशकों को उम्मीद है कि चंद्रयान-3 मिशन सफलता के बाद अब कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है. 

लगाई है जबरदस्त छलांग
वहीं, लार्सन एवं टूब्रो (L&T) के शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं. बुधवार को यह करीब डेढ़ प्रतिशत की उछाल के साथ 2,718.10 रुपए पर बंद हुए थे. पिछले 5 कारोबारी सत्रों में भी ये शेयर ग्रीन जोन में कारोबार करता नजर आया है. Mishra Dhatu Nigam की बात करें, तो इसके शेयर कल 3% से ज्यादा की बढ़त के साथ 407.10 रुपए पर पहुंच गए. पिछले 5 दिनों में यह आंकड़ा 4.65% रहा है. इसी तरह, MTAR Technologies के शेयर बुधवार को 5.07% की जबरदस्त छलांग के साथ 2,225 रुपए पर बंद हुए. अब जब पूरे देश की मुराद पूरी हो गई है, यानी मिशन सफल हो गया है तो इन कंपनियों को भी उम्मीद है कि उनके स्टॉक फुल स्पीड से दौड़ेंगे. 

किसका क्या रहा योगदान?
इन कंपनियों के मिशन में योगदान की बात करें, तो BHEL ने Chandrayaan-3 के लिए बैटरी और दूसरे कंपोनेंट उपलब्ध कराए हैं. देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन कंपनी L&T ने मिशन के लिए कई महत्वपूर्ण कंपोनेंट्स प्रदान किए हैं, जिनका इस्तेमाल मिशन के लॉन्च व्हीकल में हुआ है. कंपनी के पास अपनी एक एयरोस्पेस यूनिट भी है, उसके जरिए भी कई कंपोनेंट्स उपलब्ध कराए गए हैं. पब्लिक सेक्टर की कंपनी Mishra Dhatu Nigam ने Chandrayaan-3 में इस्तेमाल होने वाले कई अहम मैटेरियल सप्लाई किए हैं. जिनका इस्तेमाल इस मिशन का लॉन्च व्हीकल बनाने में किया गया है. इसी तरह, MTAR Technologies का योगदान भी मिशन के लिए काफी अहम रहा है. इस प्राइवेट कंपनी ने इंजन और बूस्टर पंप सहित कई महत्त्वपूर्ण उपकरण प्रदान करवाए हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

9 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

10 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

11 hours ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

12 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

13 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

12 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

9 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

10 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

11 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

18 hours ago