✕

होम / बिजनेस / बंधन बैंक से रिश्ते की गांठ खोलने जा रहे हैं Chandra Shekhar Ghosh, आखिर क्या है वजह?

बंधन बैंक से रिश्ते की गांठ खोलने जा रहे हैं Chandra Shekhar Ghosh, आखिर क्या है वजह?

चंद्र शेखर घोष का कहना है कि वह पद छोड़ने के बाद एक बड़ी रणनीतिक भूमिका निभाना चाहते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बंधन बैंक (Bandhan Bank) और उसके MD एवं CEO चंद्र शेखर घोष (Chandra Shekhar Ghosh) का रिश्ता खत्म होने वाला है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घोष 9 जुलाई 2024 को अपना वर्तमान कार्यकाल पूरा होने के बाद पद से रिटायर हो जाएंगे. चंद्र शेखर घोष माइक्रोफाइनेंस एंड डेवलपमेंट क्षेत्र में 30 से अधिक सालों का अनुभव रखते हैं. कोलकाता बेस्ड बैंक ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि बोर्ड को इस निर्णय के बारे में जानकारी दे दी है है. 

पहले बढ़ गया था कार्यकाल
चंद्र शेखर घोष का कहना है कि वह पद छोड़ने के बाद एक बड़ी रणनीतिक भूमिका निभाना चाहते हैं. हालांकि, उन्होंने अपनी भूमिका के बारे में कोई जानकारी प्रदान नहीं की. पिछले साल 24 नवंबर को बंधन बैंक के बोर्ड ने 3 साल की अवधि के लिए बैंक के एमडी और सीईओ के रूप में चंद्र शेखर घोष की फिर से नियुक्ति को मंजूरी दे दी थी. अब उन्होंने खुद ही स्पष्ट कर दिया है कि वह अपना वर्तमान कार्यकाल पूरा होने के बाद बड़ी रणनीतिक भूमिका निभाना चाहते हैं. 

एक दशक तक किया नेतृत्व
घोष ने अपने त्याग पत्र में लिखा है - एमडी और सीईओ के रूप में लगातार तीन कार्यकाल सहित लगभग एक दशक तक बैंक का नेतृत्व करने के बाद, मुझे लगता है कि अब बंधन ग्रुप स्तर पर एक बड़ी रणनीतिक भूमिका निभाने का समय आ गया है. इसलिए, मैंने MD और CEO के रूप में अपने वर्तमान कार्यकाल के अंत में (9 जुलाई, 2024) बंधन बैंक की सेवाओं से सेवानिवृत्त होने का फैसला किया है.

मदद के लिए रहूंगा उपलब्ध
बंधन बैंक फैमिली में अब 3 करोड़ से अधिक बॉरोअर्स-डिपॉडिटर्स और 75000 से अधिक कर्मचारी हैं. घोष ने आगे लिखा - मैं प्रत्येक का आभारी हूं जिन्होंने मेरे नेतृत्व में बैंक में विश्वास और भरोसा जताया है. मुझे एक सक्षम लीडरशिप टीम को एक मजबूत फ्रेंचाइजी सौंपते हुए खुशी महसूस हो रही है. उन्होंने आगे कहा कि बंधन बैंक का मेरे दिल में हमेशा एक खास स्थान रहेगा. यदि बैंक को किसी भी मदद या सलाह की आवश्यकता होगी, तो मैं उपलब्ध रहूंगा. बता दें कि बंधन बैंक के शेयर कल गिरावट के साथ 197.40 रुपए पर बंद हुए थे.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

2 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

3 hours ago

लेयशा बासमती राइस की ब्रांड एंबेसडर बनीं अभिनेत्री यामी गौतम धर

SSIEL ग्रुप के ब्रांड लेयशा बासमती राइस के टीवी, ओटीटी, सिनेमा, आउटडोर और डिजिटल कैंपेन में नजर आएंगी यामी गौतम धर, प्रोडक्ट लॉन्च और उपभोक्ताओं से जुड़े कार्यक्रमों में भी होंगी शामिल

3 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.

4 hours ago

TVS ग्रुप में उत्तराधिकार की जंग, कारोबारी परिवारों में पहले भी बंट चुकी हैं कंपनियां

वेणु श्रीनिवासन के परिवार में संपत्ति और उत्तराधिकार को लेकर विवाद ने फिर चर्चा में लाए कारोबारी घरानों के पारिवारिक झगड़े, रैनबैक्सी से लेकर दूसरे बड़े उद्योग समूहों तक ऐसे विवादों ने बदली कंपनियों की कमान और कारोबार की दिशा

4 hours ago

बड़ी खबरें