✕

होम / बिजनेस / इस कंपनी के सीईओ ने दिया इस्तीफा, एक साल के अंतराल में ही छोड़ी कंपनी

इस कंपनी के सीईओ ने दिया इस्तीफा, एक साल के अंतराल में ही छोड़ी कंपनी

वर्ल्डवाइड नेटवर्किंग कंपनी के सीईओ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. बिना सीईओ के ही कंपनी अपना करोबार जारी रखेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हवास वर्ल्डवाइड इंडिया के सीईओ तरुण झा ने अपने पद से इस्तीफ देकर कंपनी को अलविदा कर दिया है. मार्च 2023 में कंपनी में शामिल हुए तरुण झा ने कंपनी को नई ऊचाइओं पर पहुंचाया और हवास वर्ल्डवाइड इंडिया की मजबूत नींव करने में अहम भूमिका निभाई. इससे पहले, वह स्कोडा ऑटो में मार्केटिंग के प्रमुख थे, जहां उन्होंने विभिन्न भूमिकाओं में 15 तक साल काम किया.

हवास का एक्सपीरियंस भविष्य में करेगा मदद

तरुण झा ने कहा, हवास इंडिया में थोड़े ही समय में मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला. मैंने एक नई दिशा में कदम रखा, जो मुझे एक अधिक निपुण और समर्थ मार्केटर बनाने में मदद करेगा. 'वन हवास' और 20 एजेंसियों और विशेषज्ञ विभागों के बीच सहयोग देखकर यह लगा कि यह कुछ नया है. मैं यहां के एक्सपीरियंस के आधार पर व्यापार को और अधिक ऊचाइयों पर पहुंचाने के लिए उत्सुक हूं.

तरुण झा ने की कंपनी की नींव मजबूत

हवास इंडिया के ग्रुप सीईओ राणा बरुआ ने बताया कि तरुण टीम का एक अहम हिस्सा थे, हवास वर्ल्डवाइड इंडिया के लिए मजबूत नींव रखने में मुख्य भूमिका निभाई. उन्होंने महत्वपूर्ण चर्चाओं में सक्रिय योगदान किया और कंपनी को नई ऊचाइयों पर पहुंचाने का काम किया. मैं उन्हें बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देता हूं.

अभी बिना सीईओ के चलेगा कारोबार

कारोबार फिलहाल सीईओ के बिना ही चलेगा. कंपनी की चीफ क्रिएटिव ऑफिसर अनुपमा रामास्वामी, चीफ स्ट्रेटेजिक ऑफिस अनिर्बान मजूमदार और मैनेजिंग पार्टनर कुंदन जोशी संयुक्त रूप से कंपनी का नेतृत्व करेंगे. वे हवास इंडिया के दक्षिण पूर्व एशिया समूह के सीईओ राणा बरुआ को रिपोर्ट करेंगे.

क्रिएटिव एजेंसियों का ग्रुप है हवास नेटवर्क

हवास क्रिएटिव नेटवर्क इंडिया क्रिएटिव एजेंसियों का ग्रुप है और यह क्रिएटिविटी, रणनीति, डिज़ाइन, अनुभव, पीआर, सीएक्स और यूआई/यूएक्स का हब है.हवास अपने ग्राहकों के व्यापार को बढ़ाने में मदद करता हैं. वह विभिन्न माध्यमों से ग्राहकों को सॉल्यूशन प्रदान करता है जिनमें हवास वर्ल्डवाइड इंडिया (क्रिएटिव), हवास सीएक्स (कस्टमर एक्सपीरियंस), हवास पीपल (टेलेंट कम्युनिकेशन), थिंक डिज़ाइन (यूआई/यूएक्स), कॉन्रान डिज़ाइन ग्रुप मुंबई (ब्रांडिंग और डिज़ाइन), पीआर पंडित हवास रेड (पीआर) और शोबिज (एक्सपेरिमेंटल मार्केटिंग) शामिल है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

21 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

21 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

21 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

21 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.