होम / बिजनेस / केन्‍द्र सरकार ने घटाई गेहूं स्‍टॉक की सीमा, अब सिर्फ इतना कर सकेंगे स्‍टोर 

केन्‍द्र सरकार ने घटाई गेहूं स्‍टॉक की सीमा, अब सिर्फ इतना कर सकेंगे स्‍टोर 

सरकार ने गेहूं के थोक और बड़ी श्रृंखला के दुकानदारों के लिए स्‍टॉक लिमिट को कम दी है. पहले ये 3000 टन हुआ करती थी अब उसे 2000 टन कर दिया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

गेहूं की कीमतों पर स्थिरता बनाए रखने के लिए लगातार ऐसे प्रयास कर रही है जिससे उसकी उपलब्‍धता बनी रहे. पहले सरकार ने उसके निर्यात पर प्रतिबंध लगाया तो अब सरकार ने देश के अंदर उसके स्‍टॉक की सीमा को कम कर दिया है. केन्‍द्र सरकार के खाद्य और सार्वजनिक वितरण सचिव संजीव चोपड़ा ने बताया कि सरकार ने व्‍यापारियों, थोक विक्रेताओं और बड़ी श्रृंखला के खुदरा व्‍यापारियों को अपने स्‍टॉक को कम करने बदली गई स्‍टॉक लिमिट को पाने के लिए 12 अक्‍टूबर तक का समय मिलेगा.

13 जून को लगाई गई थी स्‍टॉक लिमिट
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, केन्‍द्र सरकार ने मई में गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने के बाद जून में स्‍टॉक लिमिट को लागू कर दिया था. सरकार की ओर से कहा गया था कि व्‍यापारी अब सरकार की ओर से बनाई गई सीमा से ज्‍यादा गेहूं होल्‍ड नहीं कर पाएंगे. सरकार ने गेहूं के थोक विक्रेताओं पर 3000 टन गेहूं को स्‍टॉक करने की लिमिट लगा दी थी. लेकिन अब सरकार ने इस लिमिट को भी कम कर दिया है. अब सरकार ने इसे 3000 टन से 2000 टन तक कर दिया है. सरकार ने अपने पहले निर्णय में गेहूं प्रोसेस करने वाली यूनिट पर वो सीमा पहले से 75 प्रतिशत कर दी थी. सरकार ने जून में 15 साल में पहली बार गेहूं की स्‍टॉक लिमिट जारी की है. 

गेहूं का देश में पर्याप्‍त स्‍टॉक 
इससे पहले खाद्य एवं सार्वजनिक सचिव संजीव चोपड़ा ने 15 जून को पहली बार लिमिट लगाते हुए कहा था कि देश में गेहूं का पर्याप्‍त भंडार उपलब्‍ध है. ऐसे में गेहूं के आयात को लेकर नीति बदले जाने का कोई सवाल पैदा नहीं होता है. उन्‍होंने साफ कहा कि गेहूं के निर्यात पर रोक लगातार जारी रहेगी. उन्‍होंने जून में पहली बार लिमिट लगाते हुए कहा था कि सरकार का चीनी के निर्यात की अनुमति देने का कोई विचार नहीं है. सबसे दिलचस्‍प बात ये है कि गेहूं की रिटेल कीमतों में 8 से 10 रुपये तक की बढ़ोतरी हो चुकी है. सरकार कीमतों को कम करने के लिए खुले बाजार में अब तक गेहूं भी बेच चुकी है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

SBI Funds Management IPO से पहले बड़ी डील, SBI ने 1,655 करोड़ रुपये में बेची 1.42% हिस्सेदारी

SBI ने प्री-IPO प्लेसमेंट के तहत SBI Funds Management के 2.88 करोड़ इक्विटी शेयर 30 निवेशकों को बेचे हैं. इस हिस्सेदारी की बिक्री 574 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हुई, जो IPO के प्राइस बैंड का ऊपरी स्तर है.

10 hours ago

ट्रंप की एक टिप्पणी, 1,677 अंकों की गिरावट और RBI के प्रॉप-ट्रेडिंग प्रतिबंधों से पैदा हुआ लिक्विडिटी का संकट

बुधवार को बाजार में आई भारी गिरावट ने केंद्रीय बैंक के बैंक गारंटी नियमों को लेकर उद्योग की बहस को फिर से तेज कर दिया है. लेकिन जहां एक ओर पूरा उद्योग एकजुट नजर आ रहा है, वहीं अंदरखाने ब्रोकरेज कंपनियां इस मुद्दे पर बंटी हुई हैं. साथ ही RBI के कदम के पीछे भी ठोस वजहें हो सकती हैं.

11 hours ago

नवीन कुंडू ने VOYAGE 1 में बहुमत हिस्सेदारी खरीदी, Tourism Futures.AI के साथ होगा एकीकरण

इस अधिग्रहण के साथ VOYAGE 1 का एकीकरण कुंडू के डेस्टिनेशन मार्केटिंग प्लेटफॉर्म Tourism Futures.AI के साथ किया जाएगा.

12 hours ago

भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगी नई ताकत, मंगलुरु में 17.5 लाख टन का रणनीतिक तेल भंडार बनाएगी ONGC

भारत अपनी कुल कच्चे तेल की जरूरत का करीब 85% आयात करता है. ऐसे में मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव, समुद्री व्यापार मार्गों पर खतरे और युद्ध जैसी परिस्थितियों को देखते हुए रणनीतिक तेल भंडार की अहमियत और बढ़ गई है.

13 hours ago

टियर-2 शहर भारत के रियल एस्टेट का भविष्य, लखनऊ, नागपुर और कोयंबटूर बने नए हॉटस्पॉट

CRISIL की रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2021 से 2026 के बीच देश के प्रमुख टियर-2 शहरों में आवासीय मांग 14% की सालाना दर से बढ़ी, जबकि लखनऊ, नागपुर और कोयंबटूर जैसे शहरों में यह वृद्धि करीब 20% रही.

13 hours ago

बड़ी खबरें

PhonePe पर अब मिनटों में भरें ITR और GST, लॉन्च हुई नई टैक्स फाइलिंग सर्विस

डिजिटल पेमेंट्स कंपनी PhonePe पर इस फीचर के जरिए नौकरीपेशा लोगों, फ्रीलांसरों और छोटे कारोबारियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर ITR और GST से जुड़े काम करने की सुविधा मिलेगी.