✕

होम / बिजनेस / केंद्र सरकार ने सांसदों के वेतन में की 24% की बढ़ोतरी, जानिए अब मिलेगा कितना वेतन?

केंद्र सरकार ने सांसदों के वेतन में की 24% की बढ़ोतरी, जानिए अब मिलेगा कितना वेतन?

केंद्र सरकार ने सांसदों के वेतन, दैनिक भत्ते और पेंशन में बढ़ोतरी की घोषणा की है. इस संशोधन से उनके मासिक वेतन और पेंशन में इजाफा होगा, जो 1 अप्रैल 2023 से प्रभावी होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

केंद्र सरकार ने सांसदों के वेतन, दैनिक भत्ते और पेंशन में बढ़ोतरी की अधिसूचना जारी की है. संसदीय कार्य मंत्रालय के अनुसार, 1 अप्रैल 2023 से यह संशोधित वेतनमान लागू होगा. महंगाई को ध्यान में रखते हुए सदस्य वेतन, भत्ते और पेंशन अधिनियम, 1954 के तहत यह संशोधन किया गया है. 

सांसदों का मासिक वेतन और भत्ते  

सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, सांसदों का मासिक वेतन पहले 1,00,000 रुपये था, जिसे अब बढ़ाकर 1,24,000 रुपये कर दिया गया है. इसके अलावा, सांसदों के दैनिक भत्ते को 2,000 रुपये से बढ़ाकर 2,500 रुपये कर दिया गया है. इसके साथ ही, पूर्व सांसदों की मासिक पेंशन भी 25,000 रुपये से बढ़ाकर 31,000 रुपये कर दी गई है. इसके अलावा, 5 साल से अधिक सेवा देने वाले सांसदों के लिए अतिरिक्त पेंशन को 2,000 रुपये से बढ़ाकर 2,500 रुपये प्रति माह कर दिया गया है. 

महंगाई को ध्यान में रखते हुए सैलरी बढ़ोतरी  

सरकार का कहना है कि यह सैलरी बढ़ोतरी पिछले 5 वर्षों में बढ़ी महंगाई (Cost Inflation Index) को ध्यान में रखते हुए की गई है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा निर्धारित महंगाई दर और लागत सूचकांक के आधार पर यह बदलाव किया गया है. इस बढ़ोतरी से सांसदों को अपनी बढ़ती लागतों को कवर करने में मदद मिलेगी. यह बदलाव वर्तमान और पूर्व सांसदों दोनों के लिए लागू होगा.  

कर्नाटक विधानमंडल के वेतन में बढ़ोतरी का असर  

यह निर्णय कर्नाटक सरकार द्वारा मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधायकों के वेतन में 100 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दिए जाने के बाद आया है. कर्नाटक विधानसभा में इस विषय पर गरमागरम बहस शुरू हो गई थी. कर्नाटक मंत्रियों के वेतन और भत्ते (संशोधन) विधेयक 2025 और कर्नाटक विधानमंडल सदस्यों के वेतन, पेंशन और भत्ते विधेयक 2025 के जरिए इस वेतन बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया था.  

डीए बढ़ोतरी पर सरकार का अगला कदम  

अब, सरकारी कर्मचारियों को भी महंगाई भत्ता (DA) में बढ़ोतरी का इंतजार है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार सांसदों के वेतन में वृद्धि के बाद अब सरकारी कर्मचारियों के डीए बढ़ोतरी पर विचार कर रही है. यह बढ़ोतरी जनवरी 2025 से लागू हो सकती है, और कर्मचारियों को अप्रैल महीने में अपनी सैलरी के साथ जनवरी, फरवरी और मार्च का एरियर भी मिल सकता है. सरकार अगले हफ्ते होने वाली कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे सकती है.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

3 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

7 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

9 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

10 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

7 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

1 hour ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

3 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

3 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

3 hours ago