✕

होम / बिजनेस / CCPA ने लगाई OLA की क्लास, शेयर में आई गिरावट, जानें क्या है पूरा मामला?

CCPA ने लगाई OLA की क्लास, शेयर में आई गिरावट, जानें क्या है पूरा मामला?

ओला इलेक्ट्रिक कंपनी की मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं. अब कंपनी को केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण की ओर से एक और नोटिस मिला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

ओला (Ola) इलेक्ट्रिक की मुश्किलें कम होने के बजाय बढ़ती जा रही हैं. दरअसल भाविश अग्रवाल की ओला इलेक्ट्रिक को केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) की ओर से एक और नोटिस मिला है. सीसीपीए ने अक्टूबर में जारी कारण बताओ नोटिस के संबंध में अतिरिक्त दस्तावेज और जानकारी मांगी है.  इसके लिए कंपनी को 15 दिन का समय मिला है. नए नोटिस के बाद कंपनी के शेयरों में गिरावट आई है. तो आइए जानते हैं ये पूरा मामला क्या है? 

इसलिए मिला है नोटिस

ओला इलेक्ट्रिक ने शुक्रवार को एक रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि उसे 4 दिसंबर 2024 को CCPA से ईमेल मिला है, जिसमें कंपनी द्वारा पहले दिए गए जवाब के संबंध में अतिरिक्त दस्तावेज और जानकारी मांगी गई है. दरअसल, कंपनी को CCPA से 7 अक्टूबर 2024 को 'उपभोक्ता अधिकारों के कथित उल्लंघन, भ्रामक विज्ञापन और अनुचित व्यापार प्रथाओं' के लिए कारण बताओ नोटिस मिला था. कंपनी ने तब कहा था कि उसने सीसीपीए से मिली 10,644 शिकायतों में से 99.1 प्रतिशत शिकायतों का समाधान कर दिया है. 

परेशानियों में घिरी है कंपनी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ओला इलेक्ट्रिक को अपने स्कूटरों में बिक्री के बाद सर्विस, सॉफ्टवेयर की गड़बड़ियों और हार्डवेयर संबंधी समस्याओं के बारे में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. ग्राहक इन चीजों के बारे में लगातार शिकायत कर रहे हैं. इसे लेकर कंपनी कई बार सोशल मीडिया पर यूजर्स के निशाने पर भी आई है. भाविश अग्रवाल ने कंपनी के ई-स्कूटरों की सर्विस संबंधी समस्याओं को लेकर सोशल मीडिया पर कॉमेडियन कुणाल कामरा के साथ तीखी बहस की थी.

कैसी है शेयर की स्थिति

सीसीपीए के नए नोटिस के बाद शुक्रवार सुबह भी ओला के शेयर में गिरावट देखी गई. कंपनी के शेयर शुक्रवार सुबह 9:30 बजे 1.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 97.40 रुपये पर कारोबार कर रहे थे. वहीं, खबर लिखने तक शेयर 2.66 प्रतिशत की गिरावट वाहन पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार, घरेलू इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर में ओला की बाजार हिस्सेदारी पिछले महीने घटकर 27.9 प्रतिशत रह गई.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

7 minutes ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

14 minutes ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

37 minutes ago

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

बड़ी खबरें

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

37 minutes ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

7 minutes ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

14 minutes ago

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago