होम / बिजनेस / बिकने जा रही है तीन दशक पुरानी ये हेल्थ केयर वैलनेस कंपनी, जानें कौन है खरीदार 

बिकने जा रही है तीन दशक पुरानी ये हेल्थ केयर वैलनेस कंपनी, जानें कौन है खरीदार 

VLCC हेल्थ केयर में कार्लाइल ग्रुप 60-70 फीसदी हिस्सेदारी खरीद सकता है. यह डील 2500 करोड़ रुपए की हो सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

हेल्थ केयर और ब्यूटी प्रोडक्ट्स में अपनी अलग पहचान बना चुकी तीन दशक पुरानी एक कंपनी बिकने जा रही है. 'वीएलसीसी हेल्थ केयर' को खरीदने के लिए प्राइवेट इक्विटी ग्रुप कार्लाइन पूरी तरह तैयार है. पिछले कुछ समय में ब्यूटी और पर्सनल केयर बिजनेस में काफी तेजी आई है, इसे देखते हुए कार्लाइन ग्रुप VLCC को अपना बनाने की कोशिश में लगा है. माना जा रहा है कि जल्द ही यह डील फाइनल हो सकती है.

इतने करोड़ की होगी डील
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, VLCC हेल्थ केयर में कार्लाइल ग्रुप 60-70 फीसदी हिस्सेदारी खरीद सकता है. यह डील 2500 करोड़ रुपए की हो सकती है. इस प्राइमरी इन्फ्यूजन के बाद सेकेंडरी परचेज के रूप में कार्लाइल लूथरा फैमिली से शेयर खरीदेगा. बताया जा रहा है कि दोनों कंपनियों में बातचीत चल रही है और अगले हफ्ते तक इसकी आधिकारिक घोषणा भी की जा सकती है. VLCC की संस्थापक वंदना लूथरा और उनके पति मुकेश लूथरा के पास वीएलसीसी हेल्थ केयर में 95 फ़ीसदी हिस्सेदारी है. बाकी 5% हिस्सेदारी अन्य के पास है.

मैनेजमेंट टीम में होगा बदलाव
बताया जा रहा है कि लूथरा फैमिली VLCC में निवेशक के तौर पर बनी रहेगी, लेकिन डील फाइनल होने के बाद कार्लाइन मैनेजमेंट टीम में बदलाव करेगा, ताकि कारोबार बढ़ाने की योजना पर तेजी से काम किया जा सके. बता दें कि वंदना लूथरा ने इस कंपनी की शुरुआत वजन कम करने वाली कंपनी के तौर पर की थी. धीरे-धीरे उन्होंने कारोबार बढ़ाया और VLCC ब्यूटी और पर्सनल केयर बिजनेस में एक बड़ा नाम बन गई.

ऐसा है कंपनी का कारोबार
VLCC अब केवल वजन घटाने तक ही सीमित नहीं है, कंपनी कई ब्यूटी प्रोडक्ट भी बना रही है. वीएलसीसी का 70% कारोबार ब्यूटी और स्किन केयर पर केंद्रित है. फेस वॉश, विटामिन C क्रीम, सिरम, फेस पैक, सनस्क्रीन, बॉडी बटर, शैंपू और ब्यूटी सर्विस सेंटर कंपनी की कमाई में एक बड़ा योगदान देते हैं. ई-कॉमर्स चैनल से VLCC की बिक्री पिछले 3 वर्ष में दोगुनी होकर 40 प्रतिशत पर पहुंच चुकी है. कंपनी फ्लिपकार्ट, अमेजन और अपोलो फार्मेसी के साथ और अपनी वेबसाइट के जरिए भी प्रोडक्ट्स बेचती है. 

दिल्ली से हुई थी शुरुआत
1989 में वंदना लूथरा द्वारा नई दिल्ली में कंपनी की स्थापना की गई थी, आज VLCC का कारोबार 13 देशों तक फैल चुका है. हरिद्वार और सिंगापुर में इसकी फैक्ट्री हैं. हाल ही में VLCC ने थाईलैंड में पहला रेजिडेंशियल वेलनेस एंड मेडी स्पा खोला है. यहां लाइफस्टाइल से जुड़ी मेडिकल और क्रोनिक बीमारियों के समाधन, डिटॉक्सीफिकेशन थेरेपी, शरीर, त्वचा एंव बालों के लिए स्पा एंव अन्य ब्यूटी ट्रीटमेंट व एस्थेटिक डर्मेटोलोजी ट्रीटमेंट उपलब्ध कराया जाता है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

1 hour ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago