✕

होम / बिजनेस / Car Trade Tech ने खरीदा OLA का ये कारोबार, इतने में हुई डील...

Car Trade Tech ने खरीदा OLA का ये कारोबार, इतने में हुई डील...

कार ट्रेड टेक ने OLA के इस कारोबार को खरीदकर बाजार में अपनी हिस्‍सेदारी को और मजबूत कर लिया है. कंपनी का मानना है कि इस डील से उसका कारोबार और आगे बढ़ेगा. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

यूज्‍ड कार सेक्‍टर में काम करने वाली कंपनी कार ट्रेड टेक(CAR TRADE TECH) ने 12 अलग-अलग कैटेगिरी में ऑनलाइन खरीद-बिक्री करने वाली कंपनी ओला(OLA) के क्‍लासीफाइड और ऑटो कारोबार का अधिग्रहण कर लिया है. कंपनी ने ये कारोबार 535.54 करोड़ रुपये में खरीद लिया है. ओला यूज्‍ड कार से लेकर रियल स्‍टेट, बाइक और दूसरे कई क्षेत्रों में काम करती है. 

क्‍या करती है Car Trade Tech? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कार ट्रेड टेक भी इसी बाजार की एक प्‍लेयर है. इस डील के बाद कार ट्रेड टेक के 68 मिलियन मंथली क्विक विजिटर हो जाएंगे और कंपनी की सालाना विजिटिंग 32 मिलियन तक पहुंच जाएगी. इस बारे में कंपनी की ओर से बताया गया है कि इस डील के बाद कंपनी की वेहकिल ऑक्‍शन 1.3 मिलियन तक पहुंच जाएगी. इस अधिग्रहण के बाद कंपनी के कर्मचारियों की संख्‍या 4000 से ज्‍यादा हो जाएगी. इस डील के बाद कार ट्रेड टेक अब कार वाले, ओएलएक्‍स, ओएलएक्‍स ऑटो, श्रीराम ऑटोमॉल, बाइक वाले, कार ट्रेड, कार ट्रेड एक्‍सचेंज और एड्राइड ऑटो जैसे ब्रैंड्स के नाम से काम करेगा. 

क्‍या बोले कार ट्रेड टेक के चेयरमैन?
इस डील के बाद कार ट्रेड टेक के चेयरमैन विनय सांघी ने कहा कि ओएलएक्‍स ऑनलाइन बाजार का एक मजबूत प्‍लेयर है.हमें वास्‍तव में एक ऐसे मजबूत ब्रैंड का अधिग्रहण करके खुशी महसूस हो रही है. उन्‍होंने कहा कि ओएलएक्‍स की टैलेंटेड टीम के साथ काम करके हमें बेहद खुशी होगी. उन्‍होंने ये भी कहा कि ओएलएक्‍स ऑटो, और ओएलएक्‍स के इस अधिग्रहण के बाद हम बाजार में अपने ग्राहकों को ज्‍यादा विकल्‍प मुहैया करा पाएंगे.

ओएलएक्‍स ऑटो का कितना है मार्केट कैप? 
मौजूदा समय में ओएलएक्‍स ऑटो ऑनलाइन यूज्‍ड कार बाजार की एक मजबूत प्‍लेयर है. कंपनी के हर महीने 35 मिलियन से ज्‍यादा यूनीक मंथली विजिटर हैं और 32 मिलियन से ज्‍यादा की लिस्टिंग है. कंपनी के साथ 30 हजार से ज्‍यादा डीलर भी लिस्‍ट हैं. पिछले साल कंपनी ने 50 हजार से ज्‍यादा कारों की सेल परचेज की है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन में मेकअप के नए ट्रेंड, लोटस का स्किनकेयर के साथ खूबसूरती निखारने पर जोर

त्योहारों में पारंपरिक परिधानों के साथ मेकअप भी व्यक्तिगत स्टाइल का अहम हिस्सा बन जाता है. इस बार फेस्टिव ब्यूटी ट्रेंड में ऐसे मेकअप उत्पादों पर जोर है, जो रंगों और आकर्षक लुक के साथ त्वचा की देखभाल को भी ध्यान में रखते हैं.

1 day ago

तमिलनाडु में विमान ईंधन पर टैक्स में बड़ी कटौती, चेन्नई एयरपोर्ट पर वैट 29% से घटकर 16% हुआ

नई दरें 1 नवंबर 2026 से लागू होंगी और 31 अक्टूबर 2027 तक प्रभावी रहेंगी. इस फैसले से एयरलाइंस की परिचालन लागत घटाने और क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल कारोबार को ₹1,254 करोड़ का मुनाफा, रेवेन्यू 36.5% बढ़ा

कंपनी ने दूसरी तिमाही के दौरान अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को भी मजबूत किया. Prawaas 5.0 में अगली पीढ़ी के पैसेंजर मोबिलिटी सॉल्यूशन पेश किए गए.

1 day ago

RBI ने बैंकिंग सिस्टम में डाले ₹2.5 लाख करोड़, SBI रिसर्च ने मौद्रिक नीति के रुख पर उठाए सवाल

SBI रिसर्च के मुताबिक, आरबीआई की ओर से नकदी डालने और मौद्रिक सख्ती की रणनीति एक-दूसरे से मेल नहीं खाती. कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और वैश्विक अनिश्चितता के बीच सरकारी बॉन्ड पर यील्ड ऊंची बनी रह सकती है.

1 day ago

खाद्य प्रसंस्करण बाजार 2030 तक 600 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पंजाब सरकार के खाद्य प्रसंस्करण विभाग की प्रधान सचिव राखी गुप्ता भंडारी ने कहा, खेतों के नजदीक भंडारण और प्रसंस्करण सुविधाओं की कमी से हर साल करीब 1.53 लाख करोड़ रुपये की कृषि उपज बर्बाद होती है.

2 days ago

बड़ी खबरें

भारत के निजी क्षेत्र की ग्रोथ 4 महीने के उच्च स्तर पर, सर्विस सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार

अक्टूबर में HSBC कंपोजिट PMI बढ़कर 56.7 पर पहुंचा, निर्यात ऑर्डर में जून 2025 के बाद सबसे तेज उछाल; मैन्युफैक्चरिंग की रफ्तार थोड़ी धीमी, रोजगार वृद्धि भी सुस्त

2 days ago

समुद्र मंथन का अर्थशास्त्र: समृद्धि के लिए विरोधी शक्तियों की जरूरत क्यों है

लेखिका प्रियंका शर्मा कैंतुरा इस लेख में बताती हैं कि देवताओं, असुरों और लक्ष्मी के प्राकट्य की प्राचीन कथा प्रतिस्पर्धा, सहयोग और धन सृजन के बारे में क्या सीख देती है.