✕

होम / बिजनेस / Canara Bank से छुट्टी वाले दिन आई ये बड़ी खबर, सोमवार को बाजार में दिखेगा असर

Canara Bank से छुट्टी वाले दिन आई ये बड़ी खबर, सोमवार को बाजार में दिखेगा असर

केनरा रोबेको AMC की स्थापना 1993 में हुई थी और 2007 में इसका नाम बदला गया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

केनरा बैंक (Canara Bank) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. यह सरकारी बैंक अपनी सहायक कंपनी Canara Robeco Asset Management Company (CRAMC) में 13 प्रतिशत इक्विटी शेयर बेचने जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार केनरा बैंक ने एक फाइलिंग में बताया है कि बोर्ड ने प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) के माध्यम से CRAMC में 13 प्रतिशत हिस्सेदारी घटाने की प्रक्रिया शुरू करने को मंजूरी दे दी है. हालांकि, हिस्सेदारी बेचने को लेकर अभी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेस और वित्त मंत्रालय से मंजूरी मिलना बाकी है. 

बन जाएगा ऐसा 5वां फंड
बैंक को अपनी म्यूचुअल फंड कंपनी को लिस्ट कराने की प्रक्रिया शुरू करने की सैद्धांतिक मंजूरी पहले ही मिल गई थी. यदि केनरा रोबेको एसेट मैनेजमेंट शेयर बाजार में लिस्ट होती है, तो यह पांचवां लिस्टेड म्यूचुअल फंड हाउस होगा. HDFC एसेट मैनेजमेंट कंपनी, UTI एसेट मैनेजमेंट कंपनी, आदित्य बिड़ला सन लाइफ AMC और निप्पॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट पहले से ही बाजार में लिस्टेड हैं. 

1993 में हुई थी स्थापना
केनरा रोबेको AMC की बात करें, तो इसकी स्थापना 1993 में हुई थी. इसे कैनबैंक म्यूचुअल फंड के नाम से जाना जाता था. 2007 में, केनरा बैंक ने रोबेको समूह के साथ एक जॉइंट वेंचर (JV) साझेदारी में प्रवेश किया और म्यूचुअल फंड का नाम बदलकर केनरा रोबेको म्यूचुअल फंड रख दिया. रोबेको, जापान के ORIX Corporation का हिस्सा है. Canara बैंक के हिस्सेदारी बेचने की खबर छुट्टी वाले दिन आई है. लिहाजा, इसका मार्केट पर क्या असर होता है, इसका पता सोमवार को ही चल पाएगा. 

इस कंपनी का भी आ रहा IPO
उधर, शापूरजी पलोंजी ग्रुप (Shapoorji Pallonji Group) के निवेश वाली कंस्ट्रक्शन और इंजीनियरिंग कंपनी एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर (Afcons Infrastructure) ने आईपीओ के लिए जरूरी दस्तावेज दाखिल कर दिए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि कंपनी अपने IPO के जरिए 7500 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी कर रही है. शापूरजी पल्लोनजी के पास इस कंपनी में 99.48% हिस्सेदारी है. गौरतलब है कि शापूरजी पलोनजी ग्रुप की स्टॉक बाजार में लिस्ट होने वाली आखिरी कंपनी स्टर्लिंग और विल्सन थी, जिसका आईपीओ अगस्त 2019 में आया था.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

9 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

9 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

9 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

12 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

13 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

9 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.

14 hours ago