होम / बिजनेस / आशंका: India-Canada के बीच की टेंशन से जलेंगे व्यापारियों के हाथ!

आशंका: India-Canada के बीच की टेंशन से जलेंगे व्यापारियों के हाथ!

भारत और कनाडा में खालिस्तान के मुद्दे को लेकर विवाद चल रहा है. इसका असर दोनों देशों के व्यापारिक रिश्तों पर भी पड़ेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत और कनाडा (India-Canada) के बीच चल रही टेंशन का असर दोनों देशों के व्यापारिक रिश्तों पर पड़ सकता है और इसकी शुरुआत एक तरह से हो गई है. कनाडा ने भारत में अपने ट्रेड मिशन को फिलहाल रोक दिया है. कनाडा की व्यापार मंत्री मैरी एनजी अक्टूबर में इस मिशन के तहत भारत आने वाली थीं. इस दौरान दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर बातचीत होनी थी, लेकिन अब इस मिशन को स्थगित कर दिया गया है. 

दोनों देशों में तनातनी
मैरी एनजी की प्रवक्ता शांति कोसेन्टिनो ने बताया कि फिलहाल हम भारत के साथ आगामी ट्रेड मिशन को स्थगित कर रहे हैं. दरअसल, भारत और कनाडा के राजनीतिक-कूटनीतिक मुद्दों को लेकर तनातनी है. खासकर, कनाडा के खालिस्तानियों पर नरमी वाले रवैये से भारत बेहद नजर है. G20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने आए कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के साथ हुई द्विपक्षीय बैठक में PM मोदी ने खालिस्तान का मुद्दा उठाया था और उनसे कहा था कि द्विपक्षीय रिश्तों में प्रगति के लिए परस्पर सम्मान और भरोसा जरूरी है.

होटल के कमरे में ही रहे
जस्टिन ट्रूडो भारत द्वारा इस मुद्दे को उठाए जाने को लेकर बेहद खफा था. शायद यही वजह रही कि उन्होंने ‘एयर इंडिया वन’ से उड़ान भरने के बजाए 2 अतिरिक्त दिन भारत में रहना ज्यादा बेहतर समझा. दरअसल, शिखर सम्मेलन की समाप्ति के बाद ट्रूडो तय कार्यक्रम के तहत वापसी नहीं कर पाए क्योंकि उनके विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी. रिपोर्ट्स में बताया गया है कि भारत ने उन्हें ‘एयर इंडिया वन’ की सेवाएं देने की पेशकश की, मगर उन्होंने अपने विमान के ठीक होने का इंतजार करना बेहतर समझा. इस दौरान, जस्टिन ट्रूडो अपने होटल के कमरे में ही रहे. भारत के साथ उनका कोई अधिकारिक कार्यक्रम नहीं था. यहां तक कि ट्रूडो ने कनाडा के दिल्ली स्थित हाई कमिशन में भी किसी कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया.

कमजोर हो रहे हैं रिश्ते
भारत और कनाडा के बीच व्यापारिक रिश्तों को मजबूत करने की कोशिश लगातार होती रही है. मई में कनाडा की व्यापार मंत्री मैरी और उनके भारतीय समकक्ष पीयूष गोयल ने संयुक्त बयान जारी करके कहा था कि उन्हें साल के अंत तक दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने की उम्मीद है. दोनों देशों के बीच FTA को लेकर अब तक दर्जनभर वार्ताएं हो चुकी हैं. लेकिन पिछले कुछ समय से बदल रहे हालातों की वजह से रिश्ते मजबूत होने की बजाये कमजोर हो रहे हैं. 

इतना है दोनों के बीच व्यापार
दोनों देश एक-दूसरे के साथ बड़े स्तर पर व्यापार करते हैं. कनाडा वित्त वर्ष 2023 में 8.16 अरब डॉलर व्यापार के साथ भारत का 35वां सबसे बड़ा व्यापार भागीदार था. इस दौरान भारत ने कनाडा को 4.11 अरब डॉलर का निर्यात किया. जबकि वित्त वर्ष 2022 में 3.76 अरब डॉलर था. वहीं, कनाडा से आयात 29.3% बढ़कर 4.05 अरब डॉलर हो गया. दोनों देशों के बीच इस गतिरोध के चलते व्यापारियों में चिंता का माहौल है. उन्हें लग रहा है कि यदि जल्दी विवाद नहीं सुलझा, तो आने वाले समय में स्थितियां और विपरीत हो सकती हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

SBI Funds Management IPO से पहले बड़ी डील, SBI ने 1,655 करोड़ रुपये में बेची 1.42% हिस्सेदारी

SBI ने प्री-IPO प्लेसमेंट के तहत SBI Funds Management के 2.88 करोड़ इक्विटी शेयर 30 निवेशकों को बेचे हैं. इस हिस्सेदारी की बिक्री 574 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हुई, जो IPO के प्राइस बैंड का ऊपरी स्तर है.

7 hours ago

ट्रंप की एक टिप्पणी, 1,677 अंकों की गिरावट और RBI के प्रॉप-ट्रेडिंग प्रतिबंधों से पैदा हुआ लिक्विडिटी का संकट

बुधवार को बाजार में आई भारी गिरावट ने केंद्रीय बैंक के बैंक गारंटी नियमों को लेकर उद्योग की बहस को फिर से तेज कर दिया है. लेकिन जहां एक ओर पूरा उद्योग एकजुट नजर आ रहा है, वहीं अंदरखाने ब्रोकरेज कंपनियां इस मुद्दे पर बंटी हुई हैं. साथ ही RBI के कदम के पीछे भी ठोस वजहें हो सकती हैं.

8 hours ago

नवीन कुंडू ने VOYAGE 1 में बहुमत हिस्सेदारी खरीदी, Tourism Futures.AI के साथ होगा एकीकरण

इस अधिग्रहण के साथ VOYAGE 1 का एकीकरण कुंडू के डेस्टिनेशन मार्केटिंग प्लेटफॉर्म Tourism Futures.AI के साथ किया जाएगा.

10 hours ago

भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगी नई ताकत, मंगलुरु में 17.5 लाख टन का रणनीतिक तेल भंडार बनाएगी ONGC

भारत अपनी कुल कच्चे तेल की जरूरत का करीब 85% आयात करता है. ऐसे में मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव, समुद्री व्यापार मार्गों पर खतरे और युद्ध जैसी परिस्थितियों को देखते हुए रणनीतिक तेल भंडार की अहमियत और बढ़ गई है.

10 hours ago

टियर-2 शहर भारत के रियल एस्टेट का भविष्य, लखनऊ, नागपुर और कोयंबटूर बने नए हॉटस्पॉट

CRISIL की रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2021 से 2026 के बीच देश के प्रमुख टियर-2 शहरों में आवासीय मांग 14% की सालाना दर से बढ़ी, जबकि लखनऊ, नागपुर और कोयंबटूर जैसे शहरों में यह वृद्धि करीब 20% रही.

11 hours ago

बड़ी खबरें

PhonePe पर अब मिनटों में भरें ITR और GST, लॉन्च हुई नई टैक्स फाइलिंग सर्विस

डिजिटल पेमेंट्स कंपनी PhonePe पर इस फीचर के जरिए नौकरीपेशा लोगों, फ्रीलांसरों और छोटे कारोबारियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर ITR और GST से जुड़े काम करने की सुविधा मिलेगी.