होम / बिजनेस / Canada-India Tension: छात्रों को लोन देने में भारतीय बैंक बरत रहे सावधानी!

Canada-India Tension: छात्रों को लोन देने में भारतीय बैंक बरत रहे सावधानी!

कनाडा में शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा रखने वाले छात्रों की लोन एप्लीकेशन्स के बारे में भारतीय बैंक काफी सावधानी से फैसले ले रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत और कनाडा (Canada-India Tension) के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. जहां पहले इस तनाव को सिर्फ कूटनीतिक पहलु भर माना जा रहा था, वहीँ अब अन्य चीजों पर भी भारत और कनाडा के इस तनाव का असर देखने को मिल रहा है. अब कनाडा में पढने वाले भारतीय छात्रों पर भी इस तनाव का असर देखने को मिल रहा है. 

Canada-India Tensions और छात्र
भारत और कनाडा (Canada-India Tension) के बीच मौजूद तनाव की वजह से कनाडा में शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा रखने वाले छात्रों की लोन एप्लीकेशन्स के बारे में भारतीय बैंक काफी सोच समझकर सावधानी से फैसले ले रहे हैं. दोनों देशों के बीच जारी तनाव की वजह से फिलहाल वीजा की स्थिति काफी चुनौतीपूर्ण हो चुकी है और ऐसे में कनाडा जाकर शिक्षा प्राप्त करने के बारे में सोच रहे छात्रों को अपने द्वारा चुने गए विकल्प के बारे में अच्छे से विचार कर लेना चाहिए. 

छात्रों के लिए महत्त्वपूर्ण है Canada
आपको बता दें कि हर साल विदेश जाकर शिक्षा प्राप्त करने वाले भारतीय छात्रों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. विदेश मंत्रालय द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार इस वक्त 13 लाख भारतीय छात्र 79 देशों में अपनी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं और हैरानी वाली बात ये है कि इन 13 लाख में से लगभग 1 लाख 80 हजार छात्रों ने कनाडा को शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रमुख केंद्र के रूप में चुना है. अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा छात्रों ने कनाडा को ही अपनी शिक्षा के प्रमुख केंद्र के रूप में चुना है. लेकिन फिलहाल भारत और कनाडा के (Canada-India Tension) बीच जारी तनाव की वजह से अब लग रहा है कि छात्र कनाडा के अलावा विभिन्न देशों को अपनी शिक्षा प्राप्त करने के लिए चुनने के बारे में विचार कर सकते हैं. 

Canada-India Tensions में कब हुआ इजाफा?
आपको बता दें कि भारत और कनाडा (Canada-India Tension) के बीच तनावों में तब इजाफा हुआ जब कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) ने खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की ह्त्या में भारत के शामिल होने का आरोप लगाया था. भारत ने इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया था और साथ ही यह फैसला भी लिया था कि सभी कैनेडियन नागरिकों के लिए वीजा की सुविधा बंद कर दी थी. 
 
यह भी पढ़ें: गलती से आ गए अकाउंट में पैसे? जल्द उठाएं ये कदम वरना हो जाएगी सख्त कार्यवाही

टैग्स
सम्बंधित खबरें

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

1 hour ago

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

2 hours ago

घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा, सरकार ने कई कंपोनेंट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई जरूरी पार्ट्स और मशीनों पर कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई है. यह छूट 31 मार्च 2029 तक लागू रहेगी.

3 hours ago

बिना निवेशकों से मिले दो बहनों ने जुटाए 91 हजार डॉलर, क्राउडफंडिंग से लिखी सफलता की नई कहानी

लखनऊ की दो बहनों ने बिना किसी निवेशक से मुलाकात किए और बिना इक्विटी छोड़े अपने स्टार्टअप Mithrasa के लिए Kickstarter के जरिए 40 से अधिक देशों के 1,267 समर्थकों से 91,960 डॉलर जुटाए.

4 hours ago

Flipkart ने फैशन कैटेगरी में जीरो कमीशन किया लागू, 90 हजार सेलर्स को मिलेगा फायदा

कंपनी का कहना है कि इस फैसले से करीब 90 हजार सेलर्स, खासकर MSME और D2C ब्रांड्स को अधिक मुनाफा कमाने, कारोबार बढ़ाने और नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी.

5 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

2 hours ago

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

1 hour ago

IMF के बाद अब ADB ने भी घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत का असर

ADB ने जुलाई 2026 संस्करण के 'एशियन डेवलपमेंट आउटलुक' में FY27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया है.