होम / बिजनेस / Paytm को लेकर सबके मन में हजारों सवाल, CAIT ने RBI को बताई व्यापारियों की चिंता

Paytm को लेकर सबके मन में हजारों सवाल, CAIT ने RBI को बताई व्यापारियों की चिंता

हाल ही में रिजर्व बैंक के गवर्नर ने पेटीएम के खिलाफ हुई कार्रवाई की किसी भी तरह की समीक्षा से इंकार कर दिया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रिजर्व बैंक की कार्रवाई के बाद से पेटीएम (Paytm) यूजर्स आशंकाओं में घिरे हैं. उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि 29 फरवरी के बाद क्या होने वाला है. इस बीच, देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने RBI से इस मामले में स्थिति स्पष्ट करने का आग्रह किया है. एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ग्राहकों और व्यापारियों की चिंता का हवाला देते हुए CAIT ने RBI से पूछा है कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक में लोगों का पैसा सुरक्षित है या नहीं? 

RBI गवर्नर को लिखा पत्र
कैट के महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने जानना चाहा है कि पेटीएम में ग्राहकों और व्यापारियों का पैसा सुरक्षित है या नहीं. खंडेलवाल ने पेटीएम यूजर्स के संभावित खतरों को दूर करने और उपभोक्ताओं के संबंध में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए RBI से स्पष्टीकरण देने का आग्रह किया है. इससे पहले कैट महामंत्री ने रिजर्व बैंक द्वारा पेटीएम पेमेंट बैंक के खिलाफ की गई कार्रवाई का समर्थन किया था. उन्होंने कहा था कि डिजिटल पेमेंट करने वालों के हितों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई आवश्यक है.

ये भी पढ़ें - Paytm के शेयर से प्यार फिलहाल पड़ सकता है भारी, अभी इतना और नीचे जाने की है आशंका

इस वजह से बढ़ गई चिंता
पिछले सप्ताह रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने पेटीएम के खिलाफ कार्रवाई की समीक्षा से इंकार कर दिया था. इसके बाद से Paytm यूजर्स की चिंता और बढ़ गई है. उनके मन में कई तरह से सवाल हैं. इसके साथ ही पेटीएम बैंक को लेकर ED द्वारा की जा रही जांच ने पेटीएम बैंक में पैसा रखने वाले व्यापारियों को परेशानी में डाल दिया है. प्रवीण खंडेलवाल ने रिजर्व बैंक से व्यापारियों की परेशानी दूर करने के लिए कुछ सवालों का जवाब देने का आग्रह किया है, ताकि स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो सके. 

दी थी दूरी बनाने की सलाह 
कुछ दिनों पहले CAIT ने कारोबारियों को सलाह देते हुए कहा था कि बिजनेस से जुड़े लेन-देन के लिए Paytm के बजाए दूसरे प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल करें. CAIT ने एक बयान जारी करते हुए कहा था कि रिजर्व बैंक की कार्रवाई को लेकर देश में व्यापारियों को अपने पैसे की सुरक्षा के लिए अन्य प्लेटफॉर्म्स पर शिफ्ट करना चाहिए. कैट के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन खंडेलवाल का कहना था कि बड़ी तादाद में छोटे-बड़े व्यापारी, विक्रेता, हॉकर Paytm के जरिए पैसों का लेन-देन करते हैं. ऐसे में RBI की कार्रवाई से उन्हें वित्तीय दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. लिहाजा पेटीएम के बजाए किसी अन्य प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट होना उचित रहेगा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

11 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

14 hours ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

15 hours ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

16 hours ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

16 hours ago


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

15 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

11 hours ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

13 hours ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

14 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

14 hours ago