✕

होम / बिजनेस / मुश्किलों के भंवर में एक वक्त का मशहूर स्टार्टअप Byju’s, जानिए क्या है वजह?

मुश्किलों के भंवर में एक वक्त का मशहूर स्टार्टअप Byju’s, जानिए क्या है वजह?

कुछ समय पहले तक Byju’s देश के सबसे प्रतिष्ठित और कीमती यूनिकॉर्न स्टार्टअप्स में से एक हुआ करता था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

Byju’s वह स्टार्टअप जिसे एक वक्त पर काफी तारीफें मिला करती थीं लेकिन अब Byju’s मुश्किलों के भंवर में फंसता हुआ नजर आ रहा है. Byju’s का उधारदाताओं के साथ पहले से ही काफी विवाद चल रहा था और इसी बीच कंपनी के ऑडिटर Deloitte ने हाल ही में जानकारी देते हुए बताया कि उसने कंपनी से किनारा कर लिया है. 

एक-एक कर बढ़ रही परेशानियां 
सिर्फ इतना ही नहीं, कंपनी में मौजूद इन्वेस्टर्स के उम्मीदवारों में से तीन ने भी कंपनी के बोर्ड के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ समय पहले तक Byju’s देश के सबसे प्रतिष्ठित और कीमती यूनिकॉर्न स्टार्टअप्स में से एक हुआ करता था. Deloitte ने कंपनी के बोर्ड को सौंपे अपने पत्र में कहा है कि 2021-22 के नतीजों का ऑडिट तैयार करने के लिए Deloitte से सही रूप से संपर्क नहीं किया गया. 31 मार्च 2022 को खत्म हुए वित्तीय वर्ष के लिए ऑडिट की गई फाइनेंशियल स्टेटमेंट्स को 30 सितंबर 2022 को हुई कंपनी की आम बैठक में शेयरहोल्डर्स के सामने पेश किया जाना था. 

Deloitte ने लिखा पत्र
अपने पत्र में Deloitte ने आगे कहा है कि 31 मार्च 2021 को खत्म हुए वित्तीय वर्ष की ऑडिट रिपोर्ट में बदलावों के संबंध में भी हमसे किसी प्रकार का संपर्क नहीं किया गया और न ही 31 मार्च 2022 को खत्म हुए वित्तीय वर्ष की फाइनेंशियल स्टेटमेंट के ऑडिट की स्थिति को लेकर भी हमें कोई निर्देश नहीं दिए गए और इसीलिए हम समय पर ऑडिट की प्रक्रिया को पूरा नहीं कर पाए. ठीक समय पर ऑडिट पूरा न कर पाने की वजह से ऑडिट करने की हमारी क्षमता और स्टैंडर्ड्स पर महत्त्वपूर्ण रूप से प्रभाव पड़ेगा. 

कंपनी को हुआ नुकसान
Byju’s ने Deloitte के इस्तीफे को लेकर अभी तक किसी प्रकार की प्रक्रिया नहीं दी है. कंपनी ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि उसने BDO (MSKA & Associates) को अपने नए ऑडिटर्स के रूप में अगले 5 वर्षों के लिए चुना है, जिसकी शुरुआत अप्रैल 2021 से होगी. Byju’s ने वित्त वर्ष 21 के अपने नतीजों को 18 महीनों की देरी से पेश किया था और रिपोर्ट में कंपनी ने बताया था कि उसे 4,500 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है. वित्त वर्ष 20 में कंपनी को 262 करोड़ का नुकसान हुआ था जिसका मतलब ये है कि वित्त वर्ष 21 में कंपनी को 17 गुना ज्यादा नुक्सान का सामना करना पड़ा था.

न्यूयॉर्क में केस
इस हफ्ते की शुरुआत में Byju’s ने 500-1000 फुल-टाइम कर्मचारियों की छंटनी की थी और साथ ही उधारदाताओं के साथ भी कंपनी का विवाद चल रहा है जो अदालत तक जा पहुंचा है. इस महीने की शुरुआत में Byju’s ने 40 मिलियन डॉलर्स की अपनी क्वार्टरली पेमेंट नहीं की थी और इसका भुगतान करने कि बजाय कंपनी न्यूयॉर्क की सुप्रीम कोर्ट में लोन में वृद्धि को लेकर केस लड़ रही है. कंपनी ने Redwood पर चालाकी भरे दांव खेलने का आरोप लगाया है और कंपनी चाहती है कि Redwood को अयोग्य ठहरा दिया जाए. वहीं Redwood का कहना है कि इस मामले का कोई आधार नहीं है और कथित तौर पर कंपनी ने Byju’s की आमने-सामने बात करने की मांग को भी ठुकरा दिया है.
 

यह भी पढ़ें: रात को देर तक जागने वालों पर क्यों है Swiggy की निगाह? आखिर क्या है मामला?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

उत्तर प्रदेश में निवेश को मिलेगी रफ्तार, 500 जीसीसी बनाने का लक्ष्य, 15 एमओयू पर हस्ताक्षर

उत्तर प्रदेश ने लखनऊ में आयोजित यूपी जीसीसी इनोवेशन समिट 2026 में उद्योग जगत के साथ 15 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए, पांच निवेशकों को लेटर ऑफ कम्फर्ट जारी किए और 13 शैक्षणिक संस्थानों के साथ समझौते किए. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2031 तक राज्य में 500 ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर स्थापित करने का लक्ष्य रखा है.

2 hours ago

AI नेटवर्क पर 450 मिलियन डॉलर तक खर्च करेगी टाटा कम्यूनिकेशन्स, बनाएगी 10,000 किमी फाइबर नेटवर्क

मुंबई-पुणे-हैदराबाद-चेन्नई कॉरिडोर से शुरू होगा नेटवर्क का पहला चरण, देश के प्रमुख डेटा सेंटर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस केंद्रों को जोड़ने पर रहेगा जोर

8 hours ago

अमेजन के फेस्टिव सेल में विक्रेताओं की बिक्री 3.5 गुना बढ़ी, छोटे कारोबारों ने भी बनाया रिकॉर्ड

अमेजन के फेस्टिव सेल के पहले सप्ताह में 10 लाख रुपये से अधिक की बिक्री करने वाले छोटे और मध्यम कारोबारों की संख्या 4.6 गुना बढ़ी, महिला उद्यमियों और पारंपरिक कारीगरों को भी मिला फायदा

8 hours ago

दिल्ली के आर्टशिला में शुरू हुआ ‘सूई धागा’ उत्सव, 16 देशों की कढ़ाई परंपराओं की झलक

एशिया-प्रशांत क्षेत्र की पारंपरिक कढ़ाई, समकालीन कला और सांस्कृतिक विरासत को एक मंच पर लाया गया. 17 जनवरी 2027 तक चलने वाले इस उत्सव में प्रदर्शनियों, कलाकारों के रेजिडेंसी कार्यक्रमों और संवाद सत्रों का होगा आयोजन.

10 hours ago

वॉकी-टॉकी के विज्ञापन में नियमों का उल्लंघन, CCPA ने कंपनी पर लगाया ₹1 लाख का जुर्माना

CCPA ने फ्रीक्वेंसी, लाइसेंस और सरकारी मंजूरी से जुड़ी जरूरी जानकारी नहीं देने पर की कार्रवाई; ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर नियमों का उल्लंघन करने वाली 12 कंपनियों पर अब तक 58 लाख रुपये का जुर्माना

11 hours ago


बड़ी खबरें

उत्तर प्रदेश में निवेश को मिलेगी रफ्तार, 500 जीसीसी बनाने का लक्ष्य, 15 एमओयू पर हस्ताक्षर

उत्तर प्रदेश ने लखनऊ में आयोजित यूपी जीसीसी इनोवेशन समिट 2026 में उद्योग जगत के साथ 15 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए, पांच निवेशकों को लेटर ऑफ कम्फर्ट जारी किए और 13 शैक्षणिक संस्थानों के साथ समझौते किए. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2031 तक राज्य में 500 ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर स्थापित करने का लक्ष्य रखा है.

2 hours ago

स्कैनर का सवाल: अस्पतालों में बेहतर फैसलों के लिए क्यों जरूरी है वित्तीय समझ और चिकित्सकीय ज्ञान का तालमेल

वित्त टीम की शुरुआत लाभ-हानि विवरण से होती है. इससे पता चलता है कि परामर्श, प्रक्रियाओं, डायग्नोस्टिक्स और फार्मेसी से होने वाली आय अस्पताल चलाने की लागत को पूरा करती है या नहीं.

9 hours ago

AI नेटवर्क पर 450 मिलियन डॉलर तक खर्च करेगी टाटा कम्यूनिकेशन्स, बनाएगी 10,000 किमी फाइबर नेटवर्क

मुंबई-पुणे-हैदराबाद-चेन्नई कॉरिडोर से शुरू होगा नेटवर्क का पहला चरण, देश के प्रमुख डेटा सेंटर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस केंद्रों को जोड़ने पर रहेगा जोर

8 hours ago

दिल्ली के आर्टशिला में शुरू हुआ ‘सूई धागा’ उत्सव, 16 देशों की कढ़ाई परंपराओं की झलक

एशिया-प्रशांत क्षेत्र की पारंपरिक कढ़ाई, समकालीन कला और सांस्कृतिक विरासत को एक मंच पर लाया गया. 17 जनवरी 2027 तक चलने वाले इस उत्सव में प्रदर्शनियों, कलाकारों के रेजिडेंसी कार्यक्रमों और संवाद सत्रों का होगा आयोजन.

10 hours ago

Zee Entertainment ने कोमल नाहटा को बनाया क्रिएटिव डायरेक्टर, फिल्मों के कारोबार की संभालेंगे कमान

कंपनी ने फिल्म कारोबार के पुनर्गठन के तहत स्टूडियो संचालन और फिल्मों के अधिग्रहण से जुड़े कामकाज को एकीकृत किया, फैसले लेने की प्रक्रिया तेज करने पर जोर

10 hours ago