होम / बिजनेस / Byju's से फिर आई इस्तीफों की खबर, अब इन्होंने छोड़ा कंपनी का साथ
Byju's से फिर आई इस्तीफों की खबर, अब इन्होंने छोड़ा कंपनी का साथ
एडटेक कंपनी बायजू से तीन इस्तीफे हुए हैं, जिसमें कंपनी की चीफ बिजनेस ऑफिसर की शामिल हैं
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
देश की सबसे बड़ी एजुकेशन-टेक्नोलॉजी कंपनी (EdTech) कंपनी बायजू (Byju's) में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है. कंपनी से अब फिर इस्तीफों की खबर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Byju's की चीफ बिजनेस ऑफिसर प्रत्युषा अग्रवाल (Prathyusha Agarwal) ने इस्तीफा दे दिया है. प्रत्युषा के अलावा कंपनी के दो सीनियर एग्जीक्यूटिव ने भी कंपनी छोड़ दी है.
इनके भी आए सामने
कंपनी की तरफ से बताया गया है कि प्रत्युषा अग्रवाल के साथ ही दो बिजनेस हेड- हिमांशु बजाज और मुकुट दीपक ने भी इस्तीफा दे दिया है. प्रत्युषा फरवरी 2022 में जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज छोड़कर बायजू का हिस्सा बनी थीं. Byju's के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी प्रॉफिटेबिलिटी और सस्टेनेबल ग्रोथ के लिए अपना रास्ता तैयार कर रही है. हमने बिजनेस और वर्टिकल को री-स्ट्रक्चर किया है, जिसमें चार वर्टिकल को दो की-वर्टिकल्स- K-10 और Exam Prep में कंसोलिडेशन करना शामिल है. गौरतलब है कि बायजू ने इस साल सैकड़ों कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है.
ये भी कह चुके हैं अलविदा
करीब 2 महीने पहले बायजू के फाउंडर बायजू रवींद्रन के साथ कुछ मुद्दों पर मतभेद के चलते बोर्ड के कुछ अहम सदस्यों ने इस्तीफे दे दिए थे. इसमें जीवी रविशंकर, विवियन वू और रसेल ड्रेसनस्टॉक शामिल थे. 5 मई को बायजूस के ब्रैंड और क्रिएटिव स्ट्रैटजी के सीनियर डायरेक्टर आदित्यन कयालाकल ने भी इस्तीफा दे दिया था. बायजू के बोर्ड में अब रिजू रवींद्रन, बायजू रवींद्रन और दिव्या गोकुलनाथ बचे हैं. दिव्या, बायजू रवींद्रन की पत्नी हैं. बता दें कि दुनिया की सबसे बड़ी ऑडिट कंपनियों में शुमार डेलॉय भी लीगल ऑडिटर के तौर पर बायजूस से रिश्ता तोड़ चुकी है.
टैग्स