✕

होम / बिजनेस / संकट के समुंदर में फंसी Byju's को लेकर आई अब ये बड़ी खबर, पता नहीं क्या होगा आगे

संकट के समुंदर में फंसी Byju's को लेकर आई अब ये बड़ी खबर, पता नहीं क्या होगा आगे

आर्थिक संकट में घिरी बायजू ने अपने सभी कार्यालयों को अगले आदेश तक बंद कर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एडटेक कंपनी बायजू (Byju's) की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. आर्थिक संकट के चलते कंपनी ने अपने सभी ऑफिस बंद कर दिए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम आवश्यक कर दिया है. यानी अगले आदेश तक उन्हें दफ्तर जाने की जरूरत नहीं है. बायजू में 15 हजार के आसपास कर्मचारी हैं, सभी अब घर से ही काम करेंगे. दरअसल, एडटेक के पास दैनिक गतिविधियों के लिए भी पर्याप्त फंड नहीं है, इसलिए कंपनी ने ऑफिस बंद करने का फैसला लिया है.

वेतन के भी लाले
निवेशकों के साथ विवाद में उलझी बायजू कर्मचारियों की सैलरी भी समय पर नहीं दे पा रही है. कम वेतन पाने वाले 25% कर्मचारियों की फरवरी की सैलरी अब हुई है. जबकि बड़ी सैलरी वालों को आंशिक भुगतान ही किया गया है. रिपोर्ट्स में बताया गया है कि घर के काम करने का यह आदेश बायजू के बेंगलुरु स्थित हेडक्वार्टर को छोड़कर देशभर में उसके सभी कार्यालयों पर लागू होगा. सभी कर्मचारियों को अगले आदेश तक वर्क फ्रॉम होम करने के आदेश दिए गए हैं. हालांकि, बायजू के लगभग 300 ट्यूशन सेंटर यथावत चलते रहेंगे. 

छंटनी का खतरा  
इससे पहले बायजू के फाउंडर एवं सीईओ बायजू रवींद्रन ने कर्मचारियों से वादा किया था कि उनका फरवरी माह का पूरा वेतन 10 मार्च तक मिल जाएगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. बायजू का मानना है कि ऑफिस बंद करने से वह काफी पैसा बचा सकेगी. हालांकि, अभी ये स्पष्ट नहीं है कि मौजूदा व्यवस्था कब तक कायम रहेगी. भले ही बायजू रवींद्रन ने छंटनी को लेकर कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन माना जा रहा है कि लागत में कमी के लिए कुछ कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जा सकता है. बता दें कि बायजू की पेरेंट कंपनी थिंक एंड लर्न ने 2021 में आकाश इंस्टीट्यूट को 95 करोड़ डॉलर में खरीदा था. 

ऐसे बढ़ीं मुश्किलें
बायजू पिछले काफी समय से फंड जुटाने की कोशिश कर रही है. इसी क्रम में कंपनी राइट्स इश्यू लेकर आई थी और इससे अच्छा-खासा पैसा भी इकठ्ठा हो गया, लेकिन उस पैसे के इस्तेमाल पर फिलहाल रोक लगी है. इस वजह से कंपनी की आर्थिक स्थिति और भी ज्यादा खराब हो गई है. नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने 27 फरवरी के अपने आदेश में Byju's को निर्देश दिया था कि उसे राइट्स इश्यू से मिलने वाली रकम को एस्क्रो खाते में रखना होगा. इसका मतलब है कि कंपनी इस पैसे को तब तक नहीं निकाल सकती, जब तक ​कि पूरा मामला सुलझ नहीं जाता. बायजू के चार निवेशकों ने कंपनी के खिलाफ दमन और कुप्रबंधन का मुकदमा NCLT में दायर किया है. साथ ही बायजू रवींद्रन को कंपनी चलाने के लिए अयोग्य घोषित करने की मांग की है.  
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

23 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

23 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.