होम / बिजनेस / Byju Raveendran के लिए आज बड़ा दिन, भविष्य तय करने वाली बैठक से बना सकते हैं दूरी!

Byju Raveendran के लिए आज बड़ा दिन, भविष्य तय करने वाली बैठक से बना सकते हैं दूरी!

बायजू के निवेशकों के एक समूह ने आज असाधारण आम बैठक (EGM) बुलाई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बायजू रवींद्रन (Byju Raveendran) और उनकी फैमिली के लिए आज बड़ा दिन है. एडटेक प्लेटफॉर्म बायजू के निवेशकों के एक समूह ने आज यानी शुक्रवार को असाधारण आम बैठक (EGM) बुलाई है. इस बैठक में बायजू रवींद्रन सहित उनके परिवार को कंपनी से हटाने के लिए लाए गए प्रस्ताव पर मतदान होने की संभावना है. वहीं, खबर है कि बायजू रवींद्रन और उनकी फैमिली के सदस्य इस बैठक में शामिल नहीं होंगे. हालांकि, बायजू रवींद्रन के लिए राहत वाली बात ये है कि आज की ईजीएम में होने वाले मतदान का नतीजा 13 मार्च तक लागू नहीं होगा. क्योंकि बुधवार को कर्नाटक उच्च न्यायालय ने एक आदेश पारित किया था जिसमें बायजू के शेयरधारकों से अंतिम सुनवाई तक ईजीएम के दौरान कोई भी प्रस्ताव लागू नहीं करने को कहा गया है. 

30 प्रतिशत है हिस्सेदारी
निवेशकों के इस समूह ने बायजू रवींद्रन और उनके परिवार के सदस्यों पर कुप्रबंधन जैसे आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग की है. बायजू के बोर्ड में फिलहाल बायजू रवींद्रन, उनके भाई रीजू रवींद्रन और पत्नी दिव्या गोकुलनाथ शामिल हैं. जबकि बायजू के निवेशकों में जनरल अटलांटिक, पीक-15 पार्टनर्स, सोफिना, आउल, चैन जुकरबर्ग इनिशिएटिव और सैंड्स शामिल हैं. बायजू में इनकी कुल मिलाकर लगभग 30% हिस्सेदारी है. बताया जा रहा है कि बायजू के शेयरधारकों के एक ग्रुप ने जुलाई और दिसंबर में भी बोर्ड की बैठक बुलाने का अनुरोध किया था, लेकिन उसे नजरअंदाज कर दिया गया. ये निवेशक कंपनी की मौजूदा हालत को देखते हुए उसके भविष्य को लेकर चिंतित हैं. उन्हें लगता है कि कंपनी की मौजूदा लीडरशिप और बोर्ड कंपनी को ठीक से संभालने में नाकाम रहे हैं.

आरोप लगाए, कारण भी बताए
बायजू रवींद्रन और पारिवारिक सदस्यों के पास कंपनी में करीब 26 प्रतिशत हिस्सेदारी है. रिपोर्ट्स की मानें तो असाधारण आम बैठक (ईजीएम) के लिए दिए गए नोटिस में बायजू की पैरेंट कंपनी थिंक एंड लर्न के मौजूदा बोर्ड को बाहर करने की अपील की गई थी. ईजीएम के नोटिस में बायजू रवींद्रन और उनके परिवार के सदस्यों को कंपनी से हटाने की मांग के साथ उसके कारण भी बताए गए हैं. जिसमें वित्तीय कुप्रबंधन, कंपनी के कानूनी अधिकारों को लागू करने में प्रबंधन की असफलता और महत्वपूर्ण जानकारी छिपाना आदि शामिल हैं. 

देश छोड़ने पर है रोक
वहीं, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बीओआई (Bureau of Immigration) से कहा है कि वह बायजू रवींद्रन के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करे, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वह देश छोड़कर न जा सकें. केंद्रीय एजेंसी ने बीओआई को बायजू चीफ के खिलाफ ताजा LOC जारी कर यह सुनिश्चित करने को कहा है कि वे देश छोड़कर न जाएं. बायजू रवींद्रन के खिलाफ ED कोच्चि कार्यालय के कहने पर डेढ़ साल पहले भी एलओसी ऑन इंटीमेशन जारी किया गया था. बाद में इस जांच को बेंगलुरु कार्यालय स्थानांतरित कर दिया गया. एलओसी 'ऑन इंटीमेशन' के तहत आव्रजन अधिकारी जांच एजेंसी को इस बात की सूचना देते हैं कि संबंधित व्यक्ति विदेश जा रहा है, लेकिन उसे देश छोड़ने से नहीं रोका जा रहा. ED की बेंगलुरु यूनिट कथित विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) से जुड़े मामले की जांच कर रही है. इसी सिलसिले में एजेंसी ने बायजू रवीन्द्रन के विरुद्ध एलओसी जारी करवाया है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

5 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

8 hours ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

9 hours ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

10 hours ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

10 hours ago


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

9 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

5 hours ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

7 hours ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

8 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

8 hours ago