✕

होम / बिजनेस / 2033 तक बनेगा भारत का हाई-स्पीड रोड नेटवर्क, सरकार ने पेश की ₹11 लाख करोड़ की योजना

2033 तक बनेगा भारत का हाई-स्पीड रोड नेटवर्क, सरकार ने पेश की ₹11 लाख करोड़ की योजना

भारत सरकार की यह हाई-स्पीड रोड नेटवर्क योजना न केवल देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाएगी, बल्कि लॉजिस्टिक कॉस्ट को भी कम करेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत सरकार ने देश के हाई-स्पीड रोड नेटवर्क को व्यापक रूप से विस्तार देने के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना तैयार की है. इस योजना के तहत करीब 11 लाख करोड़ रुपये (125 बिलियन डॉलर) खर्च किए जाएंगे. इसका उद्देश्य देश के बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाना और लॉजिस्टिक कॉस्ट को कम करना है.

2033 तक तैयार होगा हाई-स्पीड रोड नेटवर्क

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार की योजना 17,000 किलोमीटर लंबा हाई-स्पीड रोड नेटवर्क तैयार करने की है, जो ड्राइवरों को 120 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से यात्रा करने की सुविधा देगा. यह पारंपरिक राजमार्गों की तुलना में तेज, सुरक्षित और अधिक कुशल यात्रा सुनिश्चित करेगा. प्रस्तावित नेटवर्क का लगभग 40% हिस्सा निर्माणाधीन है, जो 2030 से पहले तैयार हो सकता है. बाकी हिस्सों पर निर्माण कार्य 2028 तक शुरू होकर 2033 तक पूरा किया जाएगा.

वैश्विक स्तर पर भारत की रणनीति

भारत की यह योजना वैश्विक परिवहन रणनीतियों की तर्ज पर है. चीन अब तक 1.8 लाख किलोमीटर एक्सप्रेसवे बना चुका है, जबकि अमेरिका 75,000 किलोमीटर से अधिक इंटरस्टेट हाइवे का रखरखाव करता है. वर्तमान में भारत का राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क 1.46 लाख किलोमीटर लंबा है, लेकिन इनमें से सिर्फ 4,500 किलोमीटर ही हाई-स्पीड मानकों पर खरे उतरते हैं. हालांकि भारत का एक्सप्रेसवे नेटवर्क चीन और अमेरिका जितना बड़ा नहीं है, लेकिन इसकी अत्यधिक समयबद्ध योजना और हाइब्रिड फाइनेंसिंग मॉडल निजी निवेश को आकर्षित करने में मददगार साबित हो रही है.

निजी कंपनियों की होगी भागीदारी

सरकार इस प्रोजेक्ट में निजी कंपनियों को भी शामिल करने जा रही है. 15% या उससे अधिक रिटर्न देने वाली परियोजनाओं को बिल्ड-ऑपरेट-ट्रांसफर (BOT) मॉडल के तहत बोली के लिए खोला जाएगा, जिससे निजी कंपनियां टोल वसूली के जरिए अपनी लागत निकाल सकेंगी. वहीं, कम मुनाफे वाली परियोजनाओं के लिए हाइब्रिड एन्युइटी मॉडल (HAM) अपनाया जाएगा, जिसमें सरकार निर्माण लागत का 40% अग्रिम भुगतान करती है. सूत्रों के मुताबिक, अभी अधिकतर निर्माण योजनाएं इसी मॉडल पर आधारित हैं.

सड़क मंत्रालय और NHAI की भूमिका

इस परियोजना के संचालन की जिम्मेदारी भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के पास है. NHAI ने मार्च 2025 को समाप्त वित्तीय वर्ष में निर्माण पर 2.5 ट्रिलियन रुपये खर्च किए, जो पिछले साल के मुकाबले 21% अधिक है. सरकार ने मार्च 2026 तक के वित्तीय वर्ष के लिए इस क्षेत्र का बजट बढ़ाकर 2.9 ट्रिलियन रुपये कर दिया है.

अडानी ग्रुप और विदेशी निवेशक भी करेंगे निवेश

इस मेगा प्रोजेक्ट में कई घरेलू और विदेशी कंपनियों ने भी रुचि दिखाई है. ब्रुकफील्ड एसेट मैनेजमेंट, ब्लैकस्टोन, मैक्वेरी ग्रुप और कनाडा पेंशन प्लान इन्वेस्टमेंट बोर्ड जैसे बड़े निवेशकों ने पूंजी निवेश की प्रतिबद्धता जताई है. वहीं, अडानी ग्रुप ने सड़कों समेत विभिन्न इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में 18.4 अरब डॉलर के निवेश की योजना बनाई है. विशेषज्ञों के अनुसार नीतिगत समर्थन, तेजी से बढ़ती मांग और बड़े पैमाने पर योजनाएं भारत को अगले तीन वर्षों में सैकड़ों अरब डॉलर का इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश आकर्षित करने में सक्षम बनाएंगी.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

5 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

7 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

7 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

9 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

9 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

7 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

5 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

15 hours ago