होम / बिजनेस / BW Marketing : टेक्नोलॉजी का मतलब है कि वो कस्टमर की समस्याओं को कम करे
BW Marketing : टेक्नोलॉजी का मतलब है कि वो कस्टमर की समस्याओं को कम करे
Gen G हमारे देश में ऐसा कस्टमर बेस है जिसके रहने का, खाने का, और जीने का तरीका एकदम अलग है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
BW Marketing WhiteBook Summit 2023 में इस सेक्टर से जुड़े कई नामी लोगों ने अपनी बात रखी. इस मौके पर Marketing Leadership of the Future सेशन में अपनी बात रखते हुए Bombay Shaving Company की CMO गौरी मल्होत्रा और Policy Bazaar के CMO, Sai Narayan ने अपनी बात कहते हुए कई अहम बात रखी.
Gen G Segment को समझना इतना आसान नहीं
Bombay Shaving Company की CMO गौरी मल्होत्रा ने कहा कि मैने Bombay Shaving कंपनी को 9 महीने पहले ज्वॉइन किया था. Zen g Segment पूरी तरह से अलग टाइप का कस्टमर है. इस सेगमेंट के खाने का, रहने का और जीना का तरीका ही अलग होता है. ये जो ग्राहक है वो भविष्य का ग्राहक है. ये लोग टेक्नोलॉजी को एक अलग ही लेवल पर इस्तेमाल करते हैं. उनके जीवन का शायद ही कोई ऐसा हिस्सा होगा जहां वो इसका इस्तेमाल नहीं करते होंगे. उन्होंने कहा कि मैं अभी उन्हें पूरी तरह से नहीं जानती हूं लेकिन कोशिश कर रही हूं कि उन्हें अच्छे से समझूं.
मार्केटियर का काम है कस्टमर के अनुभव को सुधारे
Bombay Shaving Company की CMO गौरी मल्होत्रा ने स्किल्स को कैसे इस तकनीक से बढ़ाया जाए इसे लेकर गौरी कहती हैं कि मैने मार्केटियर के साथ अक्सर ये देखा है कि उनके आस पास बजवर्ड हो रहा होता है और सभी उसमें कूद पड़ते हैं. आज हर कोई एआई का इस्तेमाल करना चाहता है क्योंकि सभी ऐसा कर रहे हैं. मूल रूप से हम मार्केटियर हैं और हमारी कोशिश ये होनी चाहिए कि हम कस्टमर के अनुभव को कैसे बेहतर करें और उसकी मदद कैसे करें. ग्राहक को टच एंड फील की जरूरत होती है, लेंसकार्ट ने इसे देखते हुए कस्टमर को घर पर लेंस को देखने की सुविधा प्रदान की है. कस्टमर इससे देख सकता है कि वो इस ग्लास में कैसा लग रहा है. सबसे खास बात ये भी है कि इससे ग्राहक का अनुभव बदला है और उसका असर हमारे बिजनेस में दिख रहा है. आज हम Bombay Shaving कंपनी में लोगों को ये अनुभव दे सकते हैं कि अगर वो किसी नए स्टाइल की ओर जाते हैं तो वो कैसे दिखेंगे.
ये इंटरनेट जनरेशन है
Policy Bazaar के CMO, Sai Narayan ने इस मौके पर अपनी बात रखते हुए कहा कि सबसे पहले समझने की कोशिश ये करते हैं कि आखिर ये लोग हैं कौन? मेरे अनुसार ओल्डेस्ट जेन जी की उम्र आज की तारीख में 25 साल होती है और जो सबसे जवान होते हैं. उनकी उम्र 11 से 12 साल होती है और उन्हें जेन अल्फा कहा जाता है. ये हमारी वर्क फोर्स में एक बड़ी संख्या में हैं. इन लोगों का जन्म हमारे देश में इंटरनेट क्षेत्र में आई क्रांति के बाद हुआ है. ये एज ग्रुप टेक्नोलॉजी से लेकर एआई और एआर को हम लोगों से ज्यादा जानते हैं. इस उम्र के कस्टमर ने हम सभी के सामने टेक्नोलॉजी के तेजी से अडॉप्शन का दबाव बना दिया है जिससे हम उन्हें ज्यादा से ज्यादा समझें.
कैसे बदल रही है स्किलसेट?
Policy Bazaar के CMO, Sai Narayan ने आखिर टेक्नोलॉजी कैसे हमारे मार्केटियर के स्किलसेट को बदल रही है इसे लेकर साई नारायण ने कहा कि मुझे याद है जब 2012 में हम इस मार्केटियर के फील्ड में आए थे तो उस वक्त एक चर्चा जो सब जगह होती थी वो ये थी कि पूरा बाजार डिजिटल हो जाएगा, सारी चीजें डिजिटल हो जाएंगी. लेकिन बहुत जल्द ही हमें अहसास हो गया कि हम इस वक्त डिजिटल रेवोल्यूशन के बीच में खड़े हैं. मुझे याद है कि जो लोग ये कहा करते थे कि ये रेवोल्यूशन 10 साल बाद होगा वो आज ऑफ ट्रैक हो गए हैं. क्योंकि ये काफी तेजी से बदला है. वही चीज आज भी हो रही है.
मुझे लगता है कि टेक्नोलॉजी में हो रहे इस बदलाव को सभी को स्वीकार करना चाहिए और इसे सीखना चाहिए. मुझे लगता है कि ये स्किल सेट से ज्यादा माइंडसेट का पूरा मामला है. मुझे एक बात और भी लगती है कि हम कैसे इस तकनीक से अपने ग्राहक के अनुभव को बेहतर बना सकते हैं, ये भी अहम है. मसलन टर्म इंश्योरेंस खरीदना हो, हेल्थ इंश्योरेंस खरीदना हो, या कोई भी दूसरी चीज हो उसमें कस्टमर का अनुभव बेहतर कैसे हो. हम क्लेम के प्रोसेस को कैसे आसानबना सकते हैं.
टैग्स