होम / बिजनेस / BW Marketing : AI एक ऐसा बदलाव है जो हमें कई अवसर मुहैया कराता है

BW Marketing : AI एक ऐसा बदलाव है जो हमें कई अवसर मुहैया कराता है

सबसे पहले कंप्‍यूटर आया तो उससे काम कुछ आसान हुआ, उसके बाद उसे ऑपरेट करने के लिए कोई स्‍मॉर्ट टेक्‍नोलॉजी आई तो उसने उसे और आसान कर दिया. यही नहीं अब एआई आ गया है तो वो और बेहतर होने की उम्‍मीद है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

उसके बाद उसे किसी स्‍मॉर्ट टेक्‍नोलॉजी ने करना शुरू किया तो वो और बेहतर होने लगा. यही नहीं अब एआई आ गया है तो वो और बेहतर होने की उम्‍मीद है.
BW Marketing White Book Summit 2023 के Balancing Innovation and Operation and Regulation in the Age of AI सेशन में कई नामी लोगों ने अपनी बात रखी. इनमें Gfk-an NiQ Company के Managing Director India निखिल माथुर और VLCC के ग्रुप सीईओ विकास गुप्‍ता ने इस मौके पर अपनी बात रखते हुए कहा कि एआई के आने के बाद कई कामों को और आसान तरीके से करने का अवसर सभी के सामने आया है. उन्‍होंने ये भी कहा कि किसी जमाने में जिस तरह से बदलाव के तौर पर कंप्‍यूटर  आया था उसी तरह से आज एआई आया है. हमें इस अवसर का फायदा उठाना चाहिए.   

आसानी से समझ सकते हैं ग्राहक की जरूरत 
Gfk-an NiQ Company के Managing Director India निखिल माथुर ने कहा कि मैं मानता हूं कि इनोवेशन तो पिछले कई सालों से हो ही रहे थे, लेकिन सबसे अहम ये है कि आप कम से कम समय में कैसे तेजी से रिस्‍पांड करते हैं. लेकिन एआई ने आपको वो अवसर मुहैया कराया है जिससे आप एक कस्‍टमर की जरूरत को समझ सकते हैं और देख सकते हैं कि उसकी जरूरत आखिर है क्या? मुझे लगता है कि ये एआई की ओर से दिया गया सबसे बड़ा गिफ्ट है. क्‍या आपको लगता है कि मशीन किसी तरह के रोल को खत्‍म कर रही हैं तो उसे लेकर निखिल गुप्‍ता कहते हैं कि पहले अगर किसी काम को एक आदमी करता था तो बाद में उसे कंप्‍यूटर करने लगा. उसके बाद उसे किसी स्‍मॉर्ट टेक्‍नोलॉजी ने करना शुरू किया तो वो और बेहतर होने लगा. यही नहीं अब एआई आ गया है तो वो और बेहतर होने की उम्‍मीद है. 

एआई के आने से तेज कर सकते हैं ऑपरेशनल सिस्‍टम 
Gfk-an NiQ Company के Managing Director India निखिल माथुर ने कहा कि मैं डेटा इंडस्‍ट्री से आता हूं, मुझे लगता है कि एआई के आने के बाद हम अपने ऑपरेशनल सिस्‍टम को और सिस्‍टमाइज तरीके से आगे बढ़ा सकते हैं. कई सेक्‍टर हैं जो इसका एडवांटेज ले रहे हैं, अब आप लॉजिस्टि‍क सेक्‍टर को ही देख लीजिए, उसमें आज आपके पास 40 से 45 मिनट में फूड आसानी से पहुंच जाता है. आज सेम डे डिलीवरी का सिस्‍टम तेजी से आगे बढ़ रहा है, अगर नहीं होती है तो आप उस कंपनी को ई मेल लिख देते हैं. मुझे लगता है कि ये एआई का ये पूरा सिस्‍टम आने वाले समय में बेंचमार्क स्‍थापित करेगा. 

एआई ग्राहक को समझने का सही टूल है
VLCC के ग्रुप सीईओ विकास गुप्‍ता ने इस मौके पर अपनी बात रखते हुए कहा कि एआई ने जिस तरह से डेटा का इस्‍तेमाल किया है वो शानदार है. उससे हमें ये समझने में मदद मिली है कि आखिर डेटा का इस्‍तेमाल अपने कस्‍टमर को पहचानने में करना कैसे है. एआई आपको अपने ग्राहक को समझने के लिए इतने टूल मुहैया कराता है जिससे आप उसे आसानी से समझ सकते हैं. मुझे लगता है कि एआई कंज्‍यूमर को ज्‍यादा वैल्‍यू दे रहा है और किसी भी कंपनी को अपने कस्‍टमर को समझने के लिए बेहतर अवसर पैदा कर रहा है. अब वो भले ही ई कॉमर्स हो, गेमिंग हो, सभी जगह इसे देखा जा सकता है. उन्‍होंने ये भी कहा कि जो कंपनियां सीधे कस्‍टमर को सर्व कर रही हैं उनके लिए ये ज्‍यादा अवसर हैं कि वो उनके सेंटीमेंट को ठीक से समझ सकें. 

AI चीजों को ज्‍यादा प्रोडक्टिव बना देता है
VLCC के ग्रुप सीईओ विकास गुप्‍ता ने भी कहा कि मेरा एआई को लेकर अनुभव कह रहा है कि ये हमें और ज्‍यादा प्रोडक्टिव बना रहा है. अब अगर VLCC की बात करें तो हम देखते हैं कि पिछले कई सालों में हमने कई कस्‍टमर को सर्व किया है, लेकिन आज हम वो नहीं कर सकते हैं.उसके लिए मशीनों को अहम रोल अदा करना होगा. मुझे ई कॉमर्स कंपनी में काम करने का मौका मिला, आज एआई जिस तरह से उसे कस्‍टमाइज करके काम कर रहा है वो हमारे लिए जल्‍दी कर पाना आसान नहीं है. मुझे लगता है कि एआई एक बड़ी भूमिका निभाने जा रहा है, और ये ज्‍यादा प्रोडक्टिव हो रहा है. अगर आप सही डेटा रखेंगे तो आप सही आउटपुट पाएंगे. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

कोचिन शिपयार्ड में 5.04% तक हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, बाजार भाव से 7% कम कीमत पर मिलेंगे शेयर

सरकार ने OFS का फ्लोर प्राइस 1,400 रुपये प्रति शेयर तय किया है. संस्थागत निवेशक 7 जुलाई और खुदरा निवेशक 8 जुलाई को इस पेशकश में हिस्सा ले सकेंगे.

2 hours ago

सहकारिता क्षेत्र को मिलेगा नया विस्तार, जल्द बनेगी सहकारी जीवन बीमा कंपनी: अमित शाह

सहकारिता मंत्रालय के पांचवें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि सरकार जल्द ही 'भारत टैक्सी' की तर्ज पर सहकारी यूटिलिटी एग्रीगेटर शुरू करेगी.

2 hours ago

सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी क्या रहेगी बरकरार? आज इन शेयरों पर रखें नजर

सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 521.16 अंक चढ़कर 78,285.07 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 50 159.50 अंक की बढ़त के साथ 24,430.35 पर बंद हुआ था.

3 hours ago

अभिनेता कुणाल कपूर ने लॉन्च किया MetaGO, मोटापा और मेटाबॉलिक बीमारियों के इलाज के लिए नया हेल्थ प्लेटफॉर्म

मेटागो को क्राउडफंडिंग मंच केट्टो (Ketto) के संस्थापकों ने तैयार किया है. कंपनी का कहना है कि भारत में तेजी से बढ़ रही मोटापा और उपापचय संबंधी बीमारियों की चुनौती से निपटने के लिए यह एक समग्र स्वास्थ्य सेवा मॉडल लेकर आई है.

17 hours ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

17 hours ago

बड़ी खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी क्या रहेगी बरकरार? आज इन शेयरों पर रखें नजर

सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 521.16 अंक चढ़कर 78,285.07 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 50 159.50 अंक की बढ़त के साथ 24,430.35 पर बंद हुआ था.

3 hours ago

कोचिन शिपयार्ड में 5.04% तक हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, बाजार भाव से 7% कम कीमत पर मिलेंगे शेयर

सरकार ने OFS का फ्लोर प्राइस 1,400 रुपये प्रति शेयर तय किया है. संस्थागत निवेशक 7 जुलाई और खुदरा निवेशक 8 जुलाई को इस पेशकश में हिस्सा ले सकेंगे.

2 hours ago

सहकारिता क्षेत्र को मिलेगा नया विस्तार, जल्द बनेगी सहकारी जीवन बीमा कंपनी: अमित शाह

सहकारिता मंत्रालय के पांचवें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि सरकार जल्द ही 'भारत टैक्सी' की तर्ज पर सहकारी यूटिलिटी एग्रीगेटर शुरू करेगी.

2 hours ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

17 hours ago

सुरक्षा जाल से आर्थिक शक्ति केंद्रों तक: VB-G-RAM-G की ओर बदलाव की दिशा

इस बदलाव का सबसे आशाजनक पहलू एसेट-टू-लाइवलीहुड कन्वर्जेंस है. केवल कृषि तालाब जैसे परिसंपत्तियों का निर्माण करने के बजाय, जो अक्सर कम उपयोग में आती हैं, नया मॉडल यह सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करता है कि परिसंपत्तियों का निर्माण सीधे आजीविका सृजन और आय वृद्धि से जुड़ा हो.

18 hours ago